लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बिहार:जमुई के बाद अब बांका का वीडियो वायरल, युवती से अभद्रता पर एफआईआर; तीन आरोपियों की तलाश तेज – Banka Mandar Parvat Woman Harassment Viral Video Bounsi Police Abdullah Nitish Kumar Rai Vikas Kumar

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बांका के प्रसिद्ध पर्यटन और धार्मिक स्थल मंदार पर्वत पर युवती के साथ कथित छेड़खानी, अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बौंसी थाना पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटना 3 जून 2026 की है, जिसका वीडियो 22 सितंबर को व्हाट्सऐप के माध्यम से पुलिस के संज्ञान में आया। मामले में तीन आरोपियों की पहचान हुई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर 2026 की दोपहर करीब 2:45 बजे बौंसी थाना के सोशल मीडिया सेल को व्हाट्सऐप के माध्यम से मंदार पर्वत परिसर का एक आपत्तिजनक वीडियो प्राप्त हुआ। जांच में सामने आया कि वीडियो पुराना है और 3 जून 2026 की घटना से संबंधित है। वीडियो सोशल मीडिया पर हाल के दिनों में तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए बौंसी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम सशस्त्र बलों के साथ मंदार पर्वत पहुंची। टीम ने घटनास्थल का सत्यापन किया और वीडियो की जांच के साथ स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों से भी पूछताछ की। इसके बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान और छापेमारी शुरू की गई।

दोस्तों के साथ मंदार घूमने गई थी युवती

पुलिस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, पीड़िता 3 जून 2026 को अपने दो दोस्तों के साथ मंदार पहाड़ घूमने गई थी। इसी दौरान वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे तीन युवकों ने उसे घेर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने युवती का हाथ पकड़कर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया, गाली-गलौज की और धमकी भी दी। पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान आरोपियों में शामिल अब्दुल्ला ने पीड़िता के दोस्त से ऑनलाइन माध्यम से अपने खाते में 1,500 रुपये ट्रांसफर करवाए। इसके बाद पीड़िता और उसके साथियों को वहां से जाने दिया गया।

BNS और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज

मामले में बौंसी थाना कांड संख्या 248/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74, 75, 76 और 3(5) के साथ आईटी एक्ट की धारा 66ई और 67ए के तहत मामला दर्ज किया है। वायरल वीडियो को डिजिटल साक्ष्य के रूप में सुरक्षित कर अनुसंधान में शामिल किया गया है।

शुरुआत में वीडियो में 6-7 अज्ञात युवकों के दिखाई देने की बात सामने आई थी। पुलिस की जांच के बाद घटना में संलिप्त तीन युवकों की पहचान अब्दुल्ला, नितीश कुमार राय और विकास कुमार के रूप में की गई है।

तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अप्राथमिक अभियुक्त बताया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तीनों की गिरफ्तारी जल्द होने की संभावना है। बांका पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है और घटना से जुड़े डिजिटल एवं अन्य साक्ष्यों को अनुसंधान में शामिल किया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के साथ मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

द बोनस मार्केट अपडेट:शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 176 अंक मजबूत हुआ, निफ्टी 23100 के पार – Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News And Updates

‘भारत सरकार के खाते में नहीं जाएगा पैसा’:यूपीआई पर एमडीआर शुल्क को लेकर सीतारमण ने दी सफाई, और क्या कहा? – Nirmala-sitharaman-statement-on-upi-mdr-charges-2000-merchant-customer-collection-not-going-in-govt-account

सीजी:प्रदेश के इन जिलों में 25 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल, एग्जाम की तारीख भी बदली, डीईओ ने जारी किये आदेश – Cg: Schools Closed In These Districts,  exam Dates Have Also Been Changed

झारखंड:एसआईआर की दौड़, प्रमाणपत्रों के लिए घंटों इंतजार; जनप्रतिनिधियों की गैरमौजूदगी पर भड़के ग्रामीण – Kanke Block Office Ranchi Sir Work Crowd Caste Residential Income Certificate Ajay Baitha

गणेश विसर्जन आज:भोपाल में 1500 झांकियों के साथ निकलेगा चल समारोह, रात तक बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था – Ganesh Visarjan Today: Procession Featuring 1,500 Tableaux To Be Taken Out In Bhopal; Traffic Arrangements To

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट:’द पैराडाइज’ ने की दमदार शुरुआत; ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर’ की कमाई पर पड़ा कितना असर? – Box Office Report: The Paradise Hanuman Ansh Resident Evil Mirzapur The Movie Latest Collection And Earning

Leave a Comment