नए जारी हुए प्रोमो में जहां एक तरफ अरिश्फा और आम्रपाली के बीच तीखी बहस देखने को मिलती है, वहीं 4 कंटेस्टेंट को नॉमिनेट भी कर दिया गया है। साथ ही एपिसोड का अंत रैपर बादशाह की बातचीत पर ईशा की चुप्पी से होता है। जानिए तीसरे दिन क्या रहा खास।
क्यों हुई अरिश्फा और आम्रपाली में बहस?
वीडियो में अरिश्फा खान, आम्रपाली दुबे के उन्हें बच्चा कहने पर उनसे भिड़ती नजर आती हैं। अरिश्फा सभी घरवालों के सामने कहती हैं, ‘आप सभी को लगता है कि मैं बच्ची हूं, लेकिन मेरा दिमाग आप सभी से ज्यादा तेज है।’ इस पर आम्रपाली दुबे तुरंत उन्हें ताना मारते हुए कहती हैं, ‘यार, रील कट रही है, रील कट रही है… बस कर।’
आम्रपाली की बात सुनकर अरिश्फा भी तुरंत पलटवार करती हैं और कहती हैं, ‘मुझे रील कटवाने की जरूरत नहीं है, मेरी रील ऐसे ही कट जाती है।’ इसके बाद बहस और बढ़ जाती है और आम्रपाली अरिश्फा से कहती हैं, ‘हाथ लगाना नहीं, बस बात कर।’ इसके बाद अरिश्फा गुस्से में घर के सभी सदस्यों को ‘हिपोक्रेट्स’ यानी दोहरे चेहरे वाला कह देती हैं।
अरिश्फा की इस बात पर माहि विज बीच में आती हैं और पूछती हैं, ‘किस बात के हिपोक्रेट्स?’ इसके बाद वह गुस्से में अरिश्फा से कहती हैं, ‘आपको बोला?’ वहीं, आम्रपाली भी अरिश्फा पर चिल्लाते हुए कहती हैं, ‘मैं हिपोक्रेट हूं तो तू बच्ची है, चल।’


