लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बारामती उपचुनाव में सियासी घमासान:रोहित पवार की अपील- निर्विरोध हो चुनाव; कांग्रेस उम्मीदवार से बढ़ी हलचल – Baramati Bypoll 2026: Rohit Pawar Seeks Unopposed Election, Congress Fields Candidate Intensifying Contest

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

महाराष्ट्र के बारामती विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। एनसीपी (एसपी) नेता रोहित पवार ने सोमवार को अपील की कि यह चुनाव निर्विरोध कराया जाए और अन्य उम्मीदवार अपने नामांकन न भरें। दरअसल, यह उपचुनाव पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की जनवरी में विमान हादसे में मौत के बाद हो रहा है। उनकी पत्नी और मौजूदा डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार आज नामांकन दाखिल करने जा रही हैं। इस मौके पर कई वरिष्ठ नेता उनके साथ मौजूद रहेंगे।

नामांकन से पहले सुनेत्रा पवार ने कन्हेरी स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और अजित पवार के स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि भी दी। उनके साथ उनके बेटे जय और पार्थ पवार भी मौजूद रहे।

कांग्रेस ने आकाश मोरे को बनाया उम्मीदवार

रोहित पवार ने सोशल मीडिया पर लिखा ‘हम चाहते हैं कि बारामती का चुनाव निर्विरोध हो। मैं सभी इच्छुक उम्मीदवारों से अपील करता हूं कि वे नामांकन दाखिल न करें।’ उन्होंने यह भी कहा कि यदि चुनाव हुआ, तो जनता इसे अजित पवार की लड़ाई मानकर सुनेत्रा पवार को रिकॉर्ड मतों से जिताएगी।

ये भी पढ़ें:- Supreme Court: अरुणाचल के CM के परिवार से जुड़े ठेकों की होगी सीबीआई जांच, 1270 करोड़ के घोटाले पर निगाह

हालांकि, इस बीच कांग्रेस ने चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। पार्टी ने अपने राज्य सचिव आकाश मोरे को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। आकाश मोरे, पूर्व एमएलसी विजय मोरे के बेटे हैं और धनगर समुदाय से आते हैं। कांग्रेस ने साफ किया है कि वह निर्विरोध चुनाव के पक्ष में नहीं है। पार्टी के प्रवक्ता अतुल लोंढे ने कहा कि यदि अजित पवार के विमान हादसे में एफआईआर दर्ज होती है, तो पार्टी अपने रुख पर पुनर्विचार कर सकती है।

अजित पवार का गढ़ रही है बारामती सीट

वहीं, अन्य नेताओं की ओर से भी संभावित उम्मीदवारों को चुनाव न लड़ने के लिए मनाने की कोशिशें जारी हैं। एनसीपी नेता दत्तात्रेय भरणे ने ओबीसी नेता लक्ष्मण हाके से मुलाकात कर उन्हें चुनाव से दूर रहने की अपील की। गौरतलब है कि बारामती सीट लंबे समय से अजित पवार का गढ़ रही है, जहां उन्होंने कई बार रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की। ऐसे में इस बार का उपचुनाव भावनात्मक और राजनीतिक दोनों लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

अन्य वीडियो:-

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

West Asia Crisis:’अमेरिकी नाकाबंदी के करीब आए ईरानी जहाजों को कर देंगे तबाह’, ट्रंप की ईरान को चेतावनी – Donald Trump Warns Iran Again If An Iranian Ship Approaches The Blockade We Will Destroy It

Srh Vs Rr Live Score:हैदराबाद की झटके से शुरुआत, अभिषेक शर्मा खाता भी नहीं खोल सके; आर्चर को मिली सफलता – Srh Vs Rr Ipl Live Score: Sunrisers Hyderabad Vs Rajasthan Royals Today Match Scorecard Updates

Saharsa Child Murder: Innocent Life Taken Over Unrequited Love; Accused Threatened Sisters With Marriage – Bihar News

Teenager Murdered In Love Jihad Case Accused Boyfriend Arrested Allegations Of Pressure To Convert Religion – Bihar News

फिर विवादों में युजवेंद्र चहल! तानिया चटर्जी को भेजा था ऐसा मैसेज, एक्ट्रेस ने मीडिया के सामने खोली पोल – Taniyaa Chatterjee Claims Yuzvendra Chahal Sends Personal Dms To Her Shows Screenshot

Ipl 2026:मुंबई की लगातार तीसरी हार के बाद कैसा है अंक तालिका का हाल, पर्पल और ऑरेंज कैप की दौड़ में कौन आगे? – Ipl 2026 Points Table Update Rcb Mi Csk Gt Kkr Rr Pbks Dc Lsg Srh Teams Standings Rankings Orange Purple Cap

Leave a Comment