- मुथूट फाइनेंस 17 अप्रैल को 30 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश देगा।
- प्राइमा प्लास्टिक्स 1:1 के अनुपात में प्राइमा इनोवेशन में डीमर्जर कर रही है।
- पशुपति कॉटस्पिन 1:10 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट की घोषणा कर रही है।
- ऑरोबिंदो फार्मा 17 अप्रैल को शेयर पुनर्खरीद के लिए रिकॉर्ड तिथि निर्धारित की है।
Share Market Stocks: 13 अप्रैल से शुरू हो रहे सप्ताह में भारतीय शेयर बाजार की कुछ चुनिंदा कंपनियों के शेयरों में हलचल की उम्मीद बनी हुई है. ये कंपनी शेयर निवेशकों के रडार पर रह सकते हैं. इसके पीछे कंपनियों के कॉरपोरेट ऐलानों को मुख्य वजह बताया जा रहा है. डिविडेंड, स्टॉक स्प्लिट और डिमर्जर जैसे फैसलों से शेयर चर्चा का विषय बने हुए हैं. आइए जानते हैं, ऐसे ही कुछ शेयरों के बारे में.
Muthoot Finance शेयर
मुथूट फाइनेंस ने अपने शेयरधारकों के लिए 30 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है. कंपनी की ओर से यह जानकारी दी गई है कि इस डिविडेंड के लिए शुक्रवार, 17 अप्रैल को एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट दोनों निर्धारित की गई हैं. यानी की इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास कंपनी शेयर होंगे, वे इस डिविडेंड के हकदार माने जाएंगे.
कंपनी मजबूत वित्तीय प्रदर्शन के साथ-साथ शेयरधारकों को लगातार रिटर्न दे रही है. इस घोषणा से निवेशकों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई है.
Prima Plastics Ltd
Prima Plastics के शेयर धारकों को 1 कंपनी शेयर के बदले Prima Innovation में एक शेयर दी जा रही है. यह फैसला डिमर्जर के तहत की गई है. कंपनी और Prima Innovation के बीच 1 अप्रैल 2026 से यह डिमर्जर प्रभावी माना जा रहा है. इस खबर के बाद निवेशकों की नजर कंपनी शेयरों पर हो सकती है.
Pashupati Cotspin Ltd
Pashupati Cotspin कंपनी 1:10 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है. यानी की एक शेयर 10 हिस्सों में बंट जाएगा. जिससे छोटे निवेशक बड़ी आसानी से कंपनी शेयरों पर अपना दांव लगा सकते है. इस कदम के बाद निवेशकों की दिलचस्पी कंपनी शेयरों पर हो सकती है.
Aurobindo Pharma Ltd
Aurobindo Pharma Ltd ने अपने शेयर बायबैक से जुड़ी प्रक्रिया के लिए शुक्रवार, 17 अप्रैल को एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट का फैसला लिया है. इसका मतलब यह है कि जिन निवेशकों के पास इस तारीख तक कंपनी के शेयर मौजूद होंगे, वे इस बायबैक में हिस्सा ले सकेंगे.
आमतौर पर बायबैक की घोषणा के बाद शेयरों में खरीदारी बढ़ने की संभावना रहती है. जिससे शेयर की कीमत पर भी असर देखने को मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: निवेशकों के लिए जरूरी खबर, अगले हफ्ते इस दिन बंद रहेगा शेयर बाजार; जानिए डिटेल

