लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी:बालाजी के दर्शन, यज्ञ-हवन में आहुति के साथ 11 कन्याओं का पूजन कर लिया आशीष – Anant Ambani Reached Bageshwar Dham: Darshan Of Balaji, Worshiped 11 Girls And Took Blessings

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

देश के प्रमुख उद्योगपति अनंत अंबानी गुरुवार को बागेश्वर धाम पहुंचे। यहां धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उनका आत्मीय स्वागत किया। स्वागत के दौरान उन्हें मुद्गर, बालाजी रुद्राक्ष की माला और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

दर्शन कर उत्साहित हुए अंबानी

बागेश्वर सरकार ने अनंत अंबानी को श्री बागेश्वर बालाजी भगवान, संन्यासी बाबा और प्रेतराज सरकार के पावन दर्शन कराए। साथ ही उन्हें बागेश्वर बालाजी धाम की धार्मिक महिमा से भी अवगत कराया। दर्शन के बाद दोनों ने श्री बागेश्वर बालाजी भगवान की आरती कर देश, धर्म और जनकल्याण की मंगलकामना की। दर्शन पूजन के बाद अंनत अंबानी खुश नजर आए।

 




Anant Ambani reached Bageshwar Dham: Darshan of Balaji, worshiped 11 girls and took blessings

बागेश्वर धाम में अनंत अंबानी को मुग्दर देकर स्वागत किया गया।
– फोटो : अमर उजाला


कन्या पूजन कर लिया आशीर्वाद

इसके बाद अनंत अंबानी और बागेश्वर सरकार यज्ञशाला पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ-हवन में आहुतियां अर्पित कीं। इस दौरान अनंत अंबानी ने विधि-विधान से 11 कन्याओं का पूजन कर उन्हें दक्षिणा भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने काशी (वाराणसी) से आए विद्वान ब्राह्मणों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद भी लिया।

 


Anant Ambani reached Bageshwar Dham: Darshan of Balaji, worshiped 11 girls and took blessings

अनंत अंबानी ने यज्ञ में आहुति दी।
– फोटो : अमर उजाला


खजुराहो एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों ने की अगवानी

इससे पहले अनंत अंबानी खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे, जहां बागेश्वर धाम सेवा समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। एयरपोर्ट पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। खजुराहो पहुंचने के बाद अनंत अंबानी सीधे बागेश्वर धाम के लिए रवाना हुए। 

 


Anant Ambani reached Bageshwar Dham: Darshan of Balaji, worshiped 11 girls and took blessings

बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी
– फोटो : अमर उजाला


सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

अनंत अंबानी के आगमन को लेकर बागेश्वर धाम और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के विशेष इंतजाम किए गए हैं। उनके दौरे को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला।

 


Anant Ambani reached Bageshwar Dham: Darshan of Balaji, worshiped 11 girls and took blessings

बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी
– फोटो : अमर उजाला


तिरुपति में किए थे केशदान

बता दें कि रविवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक अनंत अंबानी ने आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर की सदियों पुरानी परंपरा का पालन करते हुए अपने बाल भगवान को अर्पित किए। 


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

School Closed: भारी बारिश के चलते यूपी में स्कूल बंद, यहां जारी हुआ आदेश; पढ़ें पूरा अपडेट – Schools Closed Due To Heavy Rain  in Up Order Issued Here Read Full Update

Ind Vs Sl Live Score:चौथे दिन के पहले ही ओवर में आउट हुए यशस्वी, असिथा ने भेजा पवेलियन; खाता भी नहीं खोल सके – Ind Vs Sl Test Live Score: India Vs Sri Lanka 1st Test Match Day 4 Scorecard Galle Stadium Updates

‘राहुल ब्रिगेड का काम हंगामा करना’:रिजिजू ने कांग्रेस की विचारधारा पर उठाए सवाल; ‘दिमागी नक्सल’ पर क्या कहा? – Kiren Rijiju Congress Rahul Gandhi Dimagi Naxal Controversy Parliament Monsoon Session

Bwf World Championships:भारत के नए स्टार शटलर आयुष शेट्टी की कहानी; वर्ल्ड नंबर-1 को हराने के बाद क्या बोले? – Bwf World Championships: Who Is Ayush Shetty? The Indian Shuttler Who Stunned World No. 1 Shi Yuqi

यूपी में Ips अफसर की मां का कत्ल:हमेशा खुला रहता था घर का छोटा दरवाजा, इस एक सवाल ने उलझा दी पूरी कहानी – Ips Officer Mother Murdered Indravati Murder Case Call Details Of Close Associates Being Scrutinized

Philippines:स्कूल में गोलीबारी से मचा हड़कंप; सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने चलाईं गोलियां, दो घायल – Philippines Panic Ensues Following School Shooting; 7th-grade Student Opens Fire

Leave a Comment