केप वर्डे टीम का सफर फीफा विश्व कप 2026 में भले ही समाप्त हो गया, लेकिन इस छोटे से देश ने अपने पहले ही विश्व कप में करोड़ों प्रशंसकों का दिल जीता। केप वर्डे इससे पहले कभी विश्व कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी थी, लेकिन इस बार उसे मौका मिला और उन्होंने प्रभावित किया। केप वर्डे ने ग्रुप चरण में दमदार प्रदर्शन के बाद राउंड ऑफ 32 के मैच में गत चैंपियन अर्जेंटीना के पसीने छुटा दिए। आत्मघाती गोल करने के कारण अंतिम मिनटों में उसे हार का सामना करना पड़ा। आइए जानते हैं किन 10 वजहों से दुनिया केप वर्डे की टीम का सफर याद रखेगी…