लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

फलता में पुनर्मतदान के बाद मतगणना:आठ राउंड में Bjp को बंपर लीड, धीरे-धीरे जीत की ओर बढ़ रहे हैं देबांशु पांडा – Bengal Falta Assembly Repoll Counting Begins Under Tight Security

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम बंगाल के फलता विधानसभा क्षेत्र में हुए पुनर्मतदान के वोटों की गिनती आज रविवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के बेहद कड़े और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दक्षिण 24 परगना जिले की इस हाई-प्रोफाइल सीट पर शांतिपूर्ण तरीके से मतों की गिनती आगे बढ़ रही है। पहले दौर में भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है। 

भाजपा उम्मीदवार देबांशु पांडा धीरे-धीरे जीत की ओर बढ़ रहे हैं. आयोग के अनुसार, अब तक आठ राउंड की मतगणना हो चुकी है और बीजेपी प्रत्याशी 31,000 वोटों से आगे चल रहे हैं. उन्हें कुल 51, 621 वोट मिले हैं। जबकि सीपीआईएम उम्मीदवार शंभूनाथ कुर्मी को 20556 वोट मिले हैं। 

ईवीएम से छेड़छाड़ के बाद हुआ था ऐतिहासिक फैसला

बता दें कि बीते 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के दौरान इस सीट पर मतदान हुआ था। उस समय ईवीएम में हेरफेर और गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे थे। भारी हंगामे के बाद निर्वाचन आयोग ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए फलता विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 बूथों पर मतदान रद्द कर दिया था। इसके बाद बीते 21 मई को पूरी सीट पर दोबारा मतदान कराने का आदेश जारी किया गया था।

सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम और रिकॉर्ड वोटिंग

21 मई को हुए पुनर्मतदान में मतदाताओं ने भारी उत्साह दिखाया। क्षेत्र के कुल 2.36 लाख मतदाताओं में से 87 प्रतिशत से अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पुनर्मतदान को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा व्यवस्था दोगुनी कर दी थी। पूरे निर्वाचन क्षेत्र में केंद्रीय बलों की करीब 35 कंपनियां तैनात की गई थीं, जिससे मतदान प्रक्रिया बिना किसी बाधा के संपन्न हुई।

यह भी पढ़ें: West Bengal Elections: झालमुड़ी खाने के बाद बोले शुभेंदु अधिकारी- भवानीपुर से भारी अंतर से हारेंगी ममता बनर्जी

टीएमसी उम्मीदवार ने छोड़ा मैदान 

इस सीट पर चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प और नाटकीय रहा। हालांकि आधिकारिक तौर पर मैदान में छह उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, लेकिन ऐन वक्त पर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने पुनर्मतदान से महज दो दिन पहले अचानक घोषणा कर दी कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि टीएमसी ने इसे जहांगीर खान का व्यक्तिगत फैसला बताया, लेकिन इस कदम ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी थी।

इत्र और टेप कांड से सुर्खियों में आई थी सीट

29 अप्रैल को मतदान के दौरान फलता सीट पर भारी तनाव व्याप्त हो गया था। कई बूथों से ऐसी शिकायतें आई थीं कि ईवीएम मशीनों पर इत्र जैसी कोई चीज और चिपचिपे टेप लगाए गए थे। इसके बाद जब चुनाव अधिकारियों ने मामले की गहन जांच की, तो पता चला कि कई पोलिंग बूथों पर वेब कैमरों के फुटेज के साथ भी छेड़छाड़ की कोशिश की गई थी। इस मामले में बूथ स्तर के अधिकारियों, पीठासीन अधिकारियों, मतदान कर्मियों और चुनाव पर्यवेक्षकों की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े हुए थे। इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर चुनाव आयोग ने सभी बूथों पर दोबारा वोटिंग का फैसला किया था।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Ind Vs Hk Live Score:भारत के खिलाफ हॉन्गकॉन्ग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला, देखें प्लेइंग-11 – India Women Vs Hong Kong, China Women, Live Score Updates Live Blog Womens Asia Cup 2026 Match 7, Group A

‘लाठी-गोली क्यों चली’:बिहार में छात्रों पर कार्रवाई से भड़के राहुल गांधी, भाजपा को क्यों याद दिलाई जवाबदेही? – Bihar Student Protest Rahul Gandhi On Bjp Police Action

हनुमान अंश:थिएटर में फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखने पहुंचा मुस्लिम शख्स; ऐसा क्या किया जो वायरल हो गया वीडियो? – Muslim Man Sitting Barefoot Inside Cinema Hall To Watch Hanuman Ansh Biopic Of Neem Karoli Baba Video Viral

भारत-पाकिस्तान के बीच प्रतिद्वंद्विता पर बोले वसीम अकरम:फैंस को क्यों सुनाई खरी-खरी? कहा- बदले की भावना भूलिए – Wasim Akram On India-pakistan Rivalry: “why Don’t People Understand It’s Just A Match?” Said On Irfan Pathan

अमेरिका से व्यापार समझौता:क्या भारत को टैरिफ में मिलेगी तरजीही दर? वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने किया यह दावा – India-us Trade Final Details Await Preferential Rates From Washington, Says Piyush Goyal

नीट यूजी 2027 की तैयारियां शुरू:सीबीटी परीक्षा के लिए केंद्रों की तलाश, इस काम में एनटीए किससे ले रहा मदद? – Neet Ug 2027: Nta Seeks Aicte Help To Set Up Computer-based Exam Centres Nationwide

Leave a Comment