लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘प्रोपेगेंडा नहीं, नए सिनेमा का जन्म है’, ‘धुरंधर 2’ पर उठे सवालों के बीच रवि किशन ने दिया करारा जवाब

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड में इन दिनों फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर काफी चर्चा हो रही है. जहां एक तरफ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इसे ‘प्रोपेगेंडा’ फिल्म बता रहे हैं. इसी बीच अभिनेता और सांसद रवि किशन ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी है. उन्होंने साफ कहा कि बिना वजह किसी फिल्म को प्रोपेगेंडा कहना सही नहीं है और दर्शकों को इस तरह की फिल्मों को सपोर्ट करना चाहिए.

रवि किशन ने फिल्म की जमकर तारीफ की 

रवि किशन ने हाल ही में एबीपी लाइव से बातचीत में कहा, ‘धुरंधर आने वाली सिनेमा का एक बहुत बड़ी ओपनर बनकर आई है. हालांकि, एक दुखद बात है लोग ये एक्सेप्ट नहीं कर पा रहे है इसीलिए इसे प्रोपेगेंडा बता रहे है. साउथ के सभी लोगों ने इस फिल्म को सीने से लगाया है और जिस तरह से दोनों पार्ट ने इतिहास रच दिया ये कोई प्रोपेगेंडा नहीं थी. एक यंग कश्मीरी पंडित ने आकर अपने दुख अपनी देशभक्ति को बहुत सुंदर से बैखान किया, जिससे एक नया सिनेमा का जन्म हुआ है. इसको प्रोपगेंडा कहकर अपनी पर्सनल पीड़ा, कुंठा और कमजोरी को छिपाकर दूसरों की सक्सेस को कमजोर ना बताएं. अब ये वेकअप कॉल है. जहां आपको सच्चाई को एंटरटेनमेंट में डालना है.’

रवि किशन के आने वाले प्रोजेक्ट्स 

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें इस फिल्म में काम करने का मौका मिलता, तो वो जरूर करते, लेकिन उन्हें इसका कोई अफसोस नहीं है. अगर फिल्म की सफलता की बात करें, तो ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने रिलीज के कुछ ही दिनों में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया, जो एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और संजय दत्त जैसे शानदार कलाकार नजर आए. वहीं रवि किशन अपनी वेब सीरीज ‘मामला लीगल है’ को लेकर चर्चा में है और आने वाले समय में रवि किशन मिर्जापुर, नागजिला और अन्य प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राम चरण ही नहीं, सलमान-शाहरुख खान तक बॉडीगार्ड पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं स्टार्स, करोड़ों में है सैलरी

Dhurandhar 2 Box Office: 73वें दिन भी किसी के सामने झुक नहीं रही ‘धुरंधर 2’, रणवीर सिंह की फिल्म ने किया इतना बॉक्स ऑफिस

जब 2 घंटे सेट पर लेट आए सलमान खान, तो सुष्मिता सेन ने दिखाया था एटीट्यूड, एक्टर ने सुनाया किस्सा

महिमा चौधरी की बेटी अरियाना की ‘हमशक्ल’, ‘परदेस’ एक्ट्रेस बोलीं- कैसे दो लोग इतने एक-जैसे लग सकते हैं

बॉबी देओल के नक्शेकदम पर चलेंगे दोनों बेटे, आर्यमान और धरम का सपना है एक्टिंग

‘प्रलय’ से 3000 करोड़ क्लब में एंट्री लेंगे रणवीर सिंह? ‘धुरंधर’ एक्टर का ऐसा रहा पिछली 5 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Leave a Comment