लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

प्रदर्शनकारियों को किसने बनाया मोहरा?:cctv-वीडियो खोलेंगे राज, ‘सफेदपोश’ टोली के वॉट्सएप मैसेज पर नजर – Cjp Protest Cctv Footage To Reveal Who Orchestrated Protest; White-collar Group’s Whatsapp Chats Under Probe

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन और संसद मार्च के बाद दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर से खदेड़ दिया है। कई दर्जन लोगों को हिरासत में लिए जाने की बात सामने आ रही है, हालांकि दिल्ली पुलिस ने अभी इस बाबत कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है। प्रदर्शन के दौरान हुई झड़प में पचास से ज्यादा पुलिस कर्मी व केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवान घायल हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ सीजेपी ने भी दावा किया है कि अनेक कार्यकर्ताओं को पुलिस के बल प्रयोग के दौरान गंभीर चोटें लगी हैं। प्रदर्शनकारियों को किसने बनाया ‘मोहरा’, सीसीटीवी-मोबाइल वीडियो और वॉट्सएप मैसेज खोलेगा ‘सफेदपोश’ टोली का राज, दिल्ली पुलिस अब इसकी तह तक जाने में जुट गई है। 

प्रदर्शनकारियों को किसने उकसाया?

दिल्ली पुलिस के एक शीर्ष अफसर बताते हैं, इसमें कोई शक नहीं कि प्रदर्शनकारियों को एक साजिश के तहत उकसाया गया है। ऐसे लोगों की पहचान का काम शुरू कर दिया गया है। नई दिल्ली क्षेत्र में लगे सीसीटीवी और मेट्रो स्टेशनों व ट्रेन में लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। दिल्ली पुलिस को यह जानकारी मिली है कि प्रदर्शनकारियों को एक जगह से दूसरी जगह पर जाने के लिए उकसाया जा रहा था। उन्हें मैसेज भेजे जा रहे थे। केवल सीसीटीवी ही नहीं, ऐसे मोबाइल वीडियो जो पुलिस एवं दूसरी एजेंसियों ने बनाए हैं, उन्हें भी चेक किया जा रहा है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो भी दिल्ली पुलिस देखेगी। 

पुलिस को पत्थरों से भरा एक ट्रक खड़ा मिला

प्रदर्शनकारियों के पास कुछ ‘सफेदपोश’ लोगों के मोबाइल फोन से वॉट्सऐप मैसेज आना, ये भी पुलिस जांच का विषय रहेगा। इस बाबत कॉल डिटेल भी जांची जाएगी। सूत्रों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों की भीड़ जिस तरीके से आगे बढ़ रही थी, वह बिना किसी के उकसावे या साजिश के संभव नहीं था। पुलिस को यह अंदाजा भी नहीं था कि वाकई प्रदर्शनकारी, संसद भवन तक पहुंच जाएंगे। जिस तरह से पत्थराव हुआ, वह भी पुलिस के लिए अप्रत्याशित था। संसद भवन या लुटियन दिल्ली में आसानी से ईंट पत्थर उपलब्ध नहीं होते। जंतर-मंतर के पास भी पुलिस को पत्थरों से भरा एक ट्रक खड़ा मिला था। 

मेट्रो में हुड़दंग और चारों तरफ से प्रदर्शनकारियों का निकलना, दिल्ली पुलिस इसे सामान्य घटना नहीं मान रही। फिलहाल पुलिस के रडार पर कई सफेदपोश हैं, जो जंतर-मंतर पर जाते रहे हैं। इसके अलावा वही लोग, संसद मार्च और प्रदर्शन में भी शामिल रहे हैं। दिल्ली पुलिस, ऐसे लोगों की कॉल डिटेल के जरिए यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि प्रदर्शनकारियों को कहां से निर्देश प्राप्त हो रहे थे। 

मेट्रो के जरिए छोटे छोटे समूह बनाकर प्रदर्शनकारी पहुंचे

विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, कई राजनीतिक दलों के नेताओं पर पुलिस की नजर है। ऐसे माना जा रहा है कि कई नेताओं ने अपने कुछ खास कार्यकर्ताओं के जरिए प्रदर्शनकारियों तक संदेश भिजवाए और उनके मार्च को अपने तरीके से मैनेज किया। यह प्रदर्शन एक असंगठित पैटर्न पर होते हुए भी पुलिस को किस तरह से बड़ी सिरदर्दी दे गया, इस बात की जांच हो रही है। मेट्रो के जरिए छोटे छोटे समूह बनाकर प्रदर्शनकारी, जंतर मंतर तक पहुंचे। उसके बाद जब वे संसद भवन के बाहर तक पहुंच गए तो उसके बाद भी शांति से प्रदर्शन समाप्त नहीं हुआ। बाद में भी कई जगह पुलिस ने बल प्रयोग किया। संसद भवन तक जाने के बाद भी प्रदर्शनकारियों का उग्र होना, पुलिस इसे एक बड़ी सुनियोजित योजना का हिस्सा मान रही है। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एशियाड से पहले नागोया में बाढ़ जैसे हालात:एशियाई खेलों के वेन्यू को पहुंचा नुकसान? 400 एथलीट सुरक्षित निकले – Nagoya Has Been Hit By Record Rainfall And Flooding Just Days Before The 2026 Asian Games

अंकित हत्याकांड:बाबा, 007, 001 गैंग का भी गोगी गैंग से कनेक्शन, हरियाणा के इन दो लोगों के कत्ल की भी थी साजिश – Ankit Balyan Murder Case Baba, 007, And 001 Gangs Also Linked To Gogi Gang New Reveal

सीएमआरएल से लेकर ईडी तक:केरल में क्यों मचा है सियासी घमासान? सीपीएम बोली- भाजपा और कांग्रेस में हो गई डील – Ed Is Not Investigating Cmrl Funds Given To Udf Leaders Targeting Vijayan Cpi(m) Said Congress Reply

जम्मू कश्मीर:वंदे मातरम के सम्मान में खड़े रहे अब्दुल्ला, कांग्रेस को लगी मिर्ची तो Nc बोली- शर्तें मत थोपो – Controversy Over ‘vande Mataram’ At The Jammu & Kashmir International Film Festival

ग्रहण योग 2026 प्रभाव:9 से 11 सितंबर तक मेष सहित इन राशि के लोग रहें अलर्ट, भारी पड़ सकती है लापरवाही – Grahan Yoga 9 To 11 September 2026 These Zodiac Will Face Problems

आंकड़े हैं गवाह:वैभव सूर्यवंशी को बड़े मैचों का खिलाड़ी क्यों कहा जा रहा? 2026 में दबाव बढ़ा तो बल्ला और गरजा – Why Vaibhav Sooryavanshi Is Becoming A Big-game Player? His Incredible Knockout Record In 2026

Leave a Comment