लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पूजा हेगड़े ने मांगी पार्टी, नयनतारा बोलीं- ‘इतिहास रच दिया’; रजनीकांत समेत कई सेलेब्स ने दी विजय को बधाई – South Celebs Congratulate Thalapathy Vijay On His Historical Win In Tamil Nadu Rajinikanth Chiranjeevi Dhanush

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

थलापति विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल की है। उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है। इसके बाद अब विजय का तमिलनाडु का अगला मुख्यमंत्री बनना लगभग तय है। ऐसे में उनकी इस ऐतिहासिक जीत पर साउथ इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने उन्हें जीत की बधाई दी। इनमें सुपरस्टार रजनीकांत से लेकर रश्मिका मंदाना, एआर रहमान, धनुष और पूजा हेगड़े समेत कई सेलेब्स के नाम शामिल हैं। साथ ही कई सेलेब्स ने उन्हें प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर शुभकामनाएं भी भेजी हैं।

रजनीकांत ने दी बधाई


थलाइवा यानी रजनीकांत ने विजय को बधाई देते हुए लिखा, ‘हाल ही में संपन्न हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में विजयी तमिलगा वेत्री कझगम के अध्यक्ष थिरु विजय और उनकी पार्टी के सदस्यों को उनकी शानदार जीत पर मेरी हार्दिक बधाई।’

तमिलनाडु की जनता का मिला अपार समर्थन: धनुष


अभिनेता धनुष ने भी थलापति विजय को भी जीत की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘विजय सर और तमिलगा वेत्री कझगम को मेरी हार्दिक बधाई। जिन्होंने मैदान में उतरकर और अपने पहले ही चुनाव में भाग लेकर तमिलनाडु की जनता का अपार समर्थन और प्यार हासिल किया है। अब वे सरकार बनाने के लिए तैयार हैं।’

थलापति कचहरी दिन-रात तरक्की कर रहा है: पूजा हेगड़े


थलापति विजय के साथ उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ हीरोइन पूजा हेगड़े ने भी विजय की जीत पर खुशी जताई है। विजय के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘ओह माय गॉड! बधाई हो विजय सर। यह थलापति कचहरी दिन-रात तरक्की कर रहा है। बस आगे बढ़ते रहो। पार्टी का समय!’

रहमान ने दी सफल नेता बनने की शुभकामना


ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने भी थलापति विजय की जीत पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने विजय को बधाई देते हुए लिखा, ‘तमिलगा वेत्री कझगम को हार्दिक बधाई। हमारे प्यारे विजय को बधाई।



हम कामना करते हैं कि आप एक अनुकरणीय नेता के रूप में सफलता की बुलंदियों पर पहुंचें और भ्रष्टाचार मुक्त राजनीति, सामाजिक न्याय और समानता के पैरोकार बनकर तमिलनाडु को अग्रणी बनाएं। विभाजनों को नकारने वाली और तमिल संस्कृति का सम्मान करने वाली राजनीतिक संस्कृति के साथ चेन्नई को कला और समृद्धि से परिपूर्ण शहर में बदलने का आपका प्रयास उज्ज्वल हो!’

नए रूप में विजय को देखने के लिए उत्साहित हैं रश्मिका


थलापति विजय के साथ वरिसु में काम कर चुकीं रश्मिका मंदाना ने भी विजय को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘बधाई हो सर, आपके लिए बेहद खुशी है और इस नए दौर में आपको देखने के लिए उत्साहित हूं! आपको ढेर सारी शुभकामनाएं!’ 

नयनतारा बोलीं- इतिहास रच दिया


साउथ की फीमेल सुपरस्टार नयनतारा ने विजय को बधाई देते हुए लिखा, ‘विजय सर को बधाई। आपने आज इतिहास रच दिया। यह तो बस शुरुआत है।’

नागा वामसी ने बताया ऐतिहासिक जीत


‘कल्कि’ के निर्देशक नागा वामसी ने विजय को बधाई देते हुए लिखा, ‘अभिनेता विजय गारू को इस नई यात्रा पर हार्दिक शुभकामनाएं। एक ऐतिहासिक जीत! तमिलनाडु की जनता और नए नेतृत्व को इस नए अध्याय की शुरुआत के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।’

यह जीत जनता के साथ जुड़ाव का प्रमाण: रकुल प्रीत


अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने भी विजय को इस शानदार जीत पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्टोरी साझा करते हुए लिखा, ‘ऐतिहासिक उपलब्धि पर विजय को हार्दिक बधाई। यह जीत जनता के साथ आपके गहरे जुड़ाव का प्रमाण है। आगे भी आपको निरंतर शक्ति और सफलता की शुभकामनाएं।’



सिनेमा पर्दे से निकलकर जमीन पर दबदबा कायम कर रहा है: संदीप रेड्डी वांगा


निर्माता-निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने विजय के लिए लिखा, ‘सिनेमा की यही खासियत है, यह लोगों को प्रभावित कर सकता है, व्यवस्थाओं को हिला सकता है और उपस्थिति को शक्ति में बदल सकता है। यहां सिनेमा पर्दे से बाहर निकलकर जमीन पर अपना दबदबा कायम कर रहा है। प्रचार नहीं, शोर नहीं, असली शक्ति। विजय सर और तमिलगा वेत्री कझगम को मेरी हार्दिक बधाई।’

जनता का समर्थन आशीर्वाद है: सूर्या


एक्टर सूर्या ने भी विजय को बधाई देते हुए लिखा, ‘जनता का प्यार और समर्थन मिलना एक आशीर्वाद है। तमिलनाडु को मेरे मित्र विजय पर पूरा भरोसा है। तमिलनाडु की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू करने जा रहे विजय को मेरी हार्दिक बधाई।’

चिरंजीवी ने सफल जीत पर दी बधाई


मेगा स्टार चिरंजीवी ने विजय को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ‘विजय आपको पहले चुनाव में मिली इस शानदार और बेहद सफल जीत पर हार्दिक बधाई। आप अटूट लगन और दृढ़ संकल्प के साथ प्रेरणा देते रहें, नेतृत्व करते रहें और सेवा करते रहें। तमिलनाडु राज्य और यहां की जनता के लिए आपकी सेवा के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।’



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Box Office Collection The One The Paradise Hanuman Ansh And Mirzapur The Movie Tuesday Earnings – Entertainment News: Amar Ujala

पीडीए की बैठक में गरमाया माहौल:बिजली गुल होने पर सांसद रामजी लाल सुमन भड़के, फेंका माइक; भाजपा पर साधा निशाना – Sp Mp Ramji Lal Suman Threw Microphone When Power Went Out

भारत बनाम वेस्टइंडीज:गुवाहाटी में कोहली लगाएंगे शतकों का चौका! रोहित के पास 12 हजार वनडे रन पूरे करने का मौका – Ind Vs Wi 2nd Odi: Virat Kohli Eyes Fourth Guwahati Century, Rohit Sharma Nears 12,000 Odi Runs

एशियाड:कंपाउंड तीरंदाजी में पदक पर नजर, बॉक्सिंग में छह भारतीय सेमीफाइनल में; जानिए 11वें दिन का कार्यक्रम – Asian Games 2026 Day 11 India Schedule Today In Games And Events Athletics Squash Shooting Boxing Sailing

हवा में सवा घंटे अटकी जान:दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट की लैंडिंग टली, खराब मौसम के चलते विमान सूरत डायवर्ट – Indigo Delhi-mumbai Flight Diverted To Surat Due To Bad Weather And Turbulence

रेनो डस्टर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड 17 अक्तूबर को होगी लॉन्च:शहर में 80% तक ड्राइविंग ईवी मोड में करने का दावा – Renault Duster Strong Hybrid Launching On October 17: Claims 80 Per Cent Ev Mode In City Driving

Leave a Comment