लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पीएम मोदी के सामने शुभेंदु अधिकारी का बड़ा दावा:जनसभा में कहा- भाजपा हल्दिया की सभी 16 विधानसभा सीटें जीतेगी – Suvendu Adhikari Promises Pm Modi Bjp Will Win All 16 Haldia Assembly Seats In West Bengal Election 2026

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में जोश और आत्मविश्वास दिखाई दे रहा है। हल्दिया में आयोजित जनसभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आश्वस्त करते हुए दावा किया कि इस साल भाजपा हल्दिया के सभी 16 विधानसभा सीटें जीतकर जीत का परचम लहराएगी।

जनसभा में शुभेंदु अधिकारी ने कहा ‘मैं पीएम मोदी को यह भरोसा दिलाना चाहता हूं कि इस जिले में भाजपा पहले से ही 16 में 15 सीटों पर जीत रही थी। इस साल कमल का फूल सभी 16 सीटों पर खिलेगा।’ इस दावे के साथ भाजपा ने हल्दिया जिले में अपनी ताकत और लोकप्रियता को लेकर स्पष्ट संदेश दिया कि पार्टी इस विधानसभा चुनाव में पूरी तरह तैयार है।

टीएमसी पर जमकर हमला बोला

शुभेंदु अधिकारी की रैली में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी भीड़ ने उत्साह और जोश के साथ उनके समर्थन में नारे लगाए। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभा में टीएमसी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि टीएमसी ने युवाओं के सपनों को कुचला है और प्राइवेट सेक्टर का नामोनिशान मिटा दिया है।

पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी वोट बैंक को खुश करने के लिए धर्म के आधार पर आरक्षण देने और तुष्टिकरण की नीति में लगी हुई है। पीएम मोदी ने यह भी भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार में भर्ती ट्रांसपेरेंट, समयबद्ध और पूरी तरह निष्पक्ष होगी। कोई कमीशन, रिश्वत या भेदभाव नहीं होगा।

हल्दिया भाजपा का मजबूत गढ़

हल्दिया शुभेंदु अधिकारी का गृह क्षेत्र है और राज्य में भाजपा के मजबूत गढ़ों में से एक माना जाता है। 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पूर्वी मेदिनीपुर जिले की 16 में से 8 सीटें जीती थीं। वहीं, 2024 के आम चुनाव में इस जिले की दोनों लोकसभा सीटें भाजपा ने जीती थीं। हालांकि बीरभूम टीएमसी का गढ़ माना जाता है, लेकिन जिले के कुछ हिस्सों में लंबे समय से आरएसएस का संगठनात्मक नेटवर्क मजबूत है। भाजपा एंटी-इनकंबेंसी का फायदा उठाकर इन क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Protest:दिल्ली में विरोध-प्रदर्शनों से अब सख्ती से निपटेगी सरकार, एयरलिफ्ट की गई Crpf और Raf की 24 कंपनियां – Protest: Government To Deal Strictly With Protests In Delhi; 24 Companies Of Crpf And Raf Airlifted

Upessc:22 जुलाई से 13 अगस्त तक सहायक आचार्य का साक्षात्कार स्थगित, 910 पदों पर होनी है भर्ती, देखें नोटिस – Upessc Assistant Professor Interview 2026 Postponed; Notice Released For 910 Posts Recruitment

Us:डोवर एयरबेस पर लाए जाएंगे अमेरिकी सैनिकों के शव, ट्रंप देंगे अंतिम विदाई; व्हाइट हाउस ने क्या कहा? – Trump Will Attend The Dignified Transfer Of 4 Us Service Members Killed In The West Asia

‘भारत तेरे टुकड़े होंगे वाले लोग’, मनोज मुंतशिर ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘देशद्रोही’, Cjp पर भी साधा निशाना – Manoj Muntashir Calls The Protesters Traitors And Also Targets The Cjp Calls Them Bharat Tere Tukde Honge Wala

Jabalpur: साइबर ठगी की जांच में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र के दो सचिव, तीन राज्यों के DGP और गृह सचिव तलब

Virat-anushka:अनुष्का के साथ वृंदावन पहुंचे कोहली, प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन; कीचड़ में नंगे पैर चले – Virat Kohli And Anushka Sharma In Vrindavan To Seek Blessing Of Premanand Ji Maharaj

Leave a Comment