खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जम्मू जिले के बिश्नाह क्षेत्र से एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी सौतेले पिता ने अपने 11 वर्षीय मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या के असल कारणों की गहराई से जांच कर रही है।

2 of 5
बच्चे की मां
– फोटो : अमर उजाला
घूमाने के बहाने ले गया था साथ
मृतक बच्चे की पहचान 11 साल के रोहित के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सौतेले पिता का नाम रवि है। रवि सांबा जिले के बड़ी ब्राह्मणा स्थित एक फैक्टरी में मजदूरी का काम करता है। उसने रोहित की मां से करीब पांच साल पहले दूसरी शादी की थी।

3 of 5
बच्चे की मां व परिजन
– फोटो : अमर उजाला
घटना का खौफनाक सच
बुधवार को आरोपी रवि मासूम रोहित को अपने साथ घुमाने के बहाने घर से बाहर ले गया था। सुनसान जगह पर ले जाकर रवि ने रोहित के सिर पर ईंट और भारी पत्थरों से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से आरोपी ने बच्चे के खून से लथपथ शव को पास ही पानी में फेंक दिया।

4 of 5
बच्चे की मां व परिजन
– फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
वारदात की भनक लगते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घटनास्थल का नजारा बेहद हृदयविदारक था। अपने जिगर के टुकड़े का शव देखकर मां का रो-रोकर बुरा हाल था और उसका विलाप सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।

5 of 5
हत्यारोपी पिता
– फोटो : अमर उजाला
पुलिस कर रही कड़ाई से पूछताछ
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए हत्यारे सौतेले पिता रवि को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में है और उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है कि आखिर उसने इतनी खौफनाक वारदात को अंजाम क्यों दिया। पुलिस इस मामले में पारिवारिक विवाद सहित हर संभावित एंगल से जांच में जुटी हुई है।

