लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पाक डिप्टी पीएम इशाक डार के रिश्तेदार की घिनौनी करतूत, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप के बाद वसूली 1 लाख डॉलर की फिरौती!

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के रिश्तेदार मुहम्मद रजा डार और उसके तीन अन्य साथियों के दो विदेशी महिलाओं को अगवा करने और उनका सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में एक नई बात निकलकर सामने आई है. यह नया खुलासा खुद इस मामले की एक पीड़िता ने की, जिसने बताया कि पाकिस्तान विदेश मंत्री के रिश्तेदार और उसके साथियों ने उसकी रिहाई के लिए एक लाख डॉलर की फिरौती ली थी.

यह बात तब निकलकर सामने आई, जब दोनों पीड़ितों में से एक, एस्ट्रिड गैब्रिएला रॉबिन्सन ब्राचो ने CrPC की धारा 164 के तहत एक ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराया. बयान में महिला ने आरोप लगाया कि अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी मुहम्मद रजा डार ने उसे आजाद करने के लिए 1 लाख अमेरिकी डॉलर लिए थे.

पीड़िताओं ने क्या लगाए आरोप?

एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित महिला एस्ट्रिड ने मजिस्ट्रेट के सामने कहा कि जब वे सिंगापुर से लाहौर पहुंचे थे, उसके तुरंत बाद ही कुछ हथियार से लैस लोगों ने उनके ठिकाने पर हमला कर दिया था, जहां वो अपनी दोस्त स्टेफनी एड्रियाना के साथ रूकी हुई थीं. 

उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनलोगों को पहले बांध दिया और उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया, जबकि रजा बार-बार उसके कंप्यूटर के साथ-साथ क्रिप्टोकरेंसी फंड का एक्सेस मांग रहा था. एस्ट्रिड ने बताया कि रजा ने पूछा कि पैसों वाला कंप्यूटर कहां है, तो मैंने बताया कि हरे बैग में है. इसके बाद वो लगातार मुझसे कंप्यूटर का पासवर्ड और पैसे मांग रहा था. 

पैसे मिलने के बाद आरोपी के क्या थे इरादे?

पीड़िता ने आगे आरोप लगाया कि रजा डार ने इसके बाद उनके मोबाइल का इस्तेमाल करके उनके करीबियों के पास पैसे की मांग करते हुए कई मैसेज भेजे. हालांकि शुरुआत में कोई जवाब नहीं आया, लेकिन बाद में स्टेफनी की मां ने बताया कि उन्होंने एक लाख अमेरिकी डॉलर का जुगाड़ कर लिया है और उनकी कैद के आखिरी दिन डार ने कहा कि उसे पैसे मिल गए हैं और अब दोनों महिलाएं आजाद हैं. इसके बाद जब उन्हें उनके पासपोर्ट लौटा दिए जाए और उन्हें एयरपोर्ट ले जाया जा रहा था, तब गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया और दोनों पीड़िताएं एस्ट्रिड और स्टेफनी गाड़ी से भाग निकली और सड़क पर मदद के लिए चिल्लाने लगी और फिर एक ट्रैफिक पुलिस ऑफिसर द्वारा उन्हें बचा लिया गया. 

यह भी पढ़ेंः PAK में विदेशी महिलाओं को किडनैप करता था इशाक डार का रिश्तेदार, FIR दर्ज करने वाले SHO को मरियम नवाज ने किया सस्पेंड


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मसूद अजहर से हाफिज सईद के करीबियों तक… PAK में बैठे आतंकियों की भारत ने तोड़ी कमर, कौन हैं 23 नाम, जो टेररिस्ट हुए घोषित

‘हमारे ऊपर से प्रतिबंध हटाओ, हम करते हैं मदद’, गर्मी से उबला यूरोप तो ईरान ने फ्रांस-इटली-ब्रिटेन को दिया बड़ा ऑफर

‘होर्मुज को अखाड़ा न बनाएं, नहीं तो…’, UK और फ्रांस पर भड़का ईरान, दे डाली खुली धमकी

खामेनेई को सऊदी अरब ने दी श्रद्धांजलि, कुरान की जिन पंक्तियों को पढ़ा उसपर क्यों हो रहा विवाद

‘उन्हें हमने छुट्टी दी, युद्ध में खूब पिटाई की..’, खामेनेई के अंतिम संस्कार पर ट्रंप का बड़ा बयान

प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच

Leave a Comment