लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पाकिस्तान की स्वदेशी एयरलॉन्च क्रूज मिसाइल की सफल लॉन्चिंग, नाम रखा-तैमूर; फुले नहीं समाए शहबाज-मुनीर

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पाकिस्तान की नौसेना ने बड़ी उपलब्धी हासिल की है. उसने स्वदेशी रूप से विकसित एंटी शिप वेपन सिस्टम की सफल टेस्टिंग की है. सेना ने मंगलवार को इस बारे में पुष्टी करते हुए कई अहम जानकारी साझा की है. 

पाकिस्तान की यह स्वदेशी प्रणाली लंबी दूरी से समुद्री खतरों को बेअसर कर सकती है. सेना के मीडिया डिपार्टमेंट इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंश ने बताया कि हवा में दागी जाने वाली क्रूज मिसाइल तैमूर सटीक हमले की क्षमता और अभियानगत तत्परता का एक सशक्त प्रदर्शन है. 

पाकिस्तानी सेना ने अपने बयान में क्या जानकारी दी?

पाकिस्तानी सेना के बयान के मुताबिक, हवा में दागी जाने वाली क्रूज मिसाइल ने असाधारण सटीकता के साथ अपने मिशन को अंजाम दिया. इससे लंबी दूरी से दुश्मन के समुद्री खतरों का पता लगाने, उन्हें निशाना बनाने और निर्णायक रूप से बेअसर करने की पाकिस्तान नौसेना की युद्धक क्षमता प्रमाणित हुई.

बयान में बताया गया कि यह सफलता राष्ट्रीय रक्षा क्षमता में एक महत्वपूर्ण वृद्धि का प्रतीक है. इससे पाकिस्तान सशस्त्र बलों की Multi-dimensional Coordinated Attack Capability और पारंपरिक क्षेत्र में उनकी क्षमताओं को अधिक मजबूती मिलेगी. 

पाक नौसेना ने अपने बयान में कहा है कि पाकिस्तान नौसेना राष्ट्र के समुद्री हितों और अपनी सीमाओं की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध और संकल्पित है.

आसिफ-मुनीर और शहबाज ने बताया मील का पत्थर

बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, रक्षा बलों के प्रमुख और सेना प्रमुख आसिम मुनीर और अन्य सेना प्रमुखों ने वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि देश ने एक मील का पत्थर पार कर लियाहै.  मोहसिन नकवी ने भी इसे समुद्री सीमाओं को सुरक्षित करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया.

यह भी पढ़ेंः US Iran Talks 2.0: ‘डील नहीं तो तबाही तय’, आर-पार के मूड में डोनाल्ड ट्रंप, ईरान के पास नहीं बचा कोई रास्ता?

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘रुको! मैं ही लेता हूं सारे फैसले…’, मिसाइल हमले पर भड़के ट्रंप, नेतन्याहू को फोन पर दी चेतावनी

रनवे को टच करते ही उठा धुआं, पलक झपकते ही आग का गोला बन गया हवाई जहाज, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो

जमींदोज इमारतें, थर-थर कांपते लोग, स्कूल से मॉल तक मची चीख-पुकार… फिलीपींस भूकंप के तबाही वाले VIDEO

China-North Korea Relations: 7 साल बाद आखिर क्यों तानाशाह किम जोंग उन से मिलने जा रहे हैं शी जिनपिंग? वजह उड़ा देगी होश

Israel Iran War Live Updates: ‘इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी’, मिसाइल अटैक पर भड़का ईरान, हूती भी जंग में कूदे

यूक्रेन-रूस युद्ध रोकने की कोशिशें तेज, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने सीधी वार्ता का किया समर्थन

Leave a Comment