पुड्डुचेरी के सियेचेम ग्राउंड में खेले गए पहले अनऑफिशियल टेस्ट में भारत-ए ने ऑस्ट्रेलिया-ए को 162 रन से हरा दिया है। टीम इंडिया से मिले 363 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया-ए टीम की दूसरी पारी 200 रन पर सिमट गई। भारत-ए ने अपनी पहली पारी में 334 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया-ए को उसकी पहली पारी में 171 रन पर समेट दिया था। पहली पारी के आधार पर भारत को 163 रन की बढ़त हासिल थी। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 199 रन बनाए और कुल बढ़त 362 रन की हुई। 363 रन के लक्ष्य के जवाब में ऑस्ट्रेलिया टीम 200 रन पर सिमट गई। भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच दूसरा अन-ऑफिशियल टेस्ट 29 सितंबर से पुड्डुचेरी में ही खेला जाएगा।