लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पश्चिम एशिया संकट:ईरान ने दी लाल सागर ठप करने की धमकी, अमेरिका का पैगाम लेकर तेहरान पहुंचा पाकिस्तान – Iran Pakistan Meeting Us Talks Decision Lebanon Ceasefire Update

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम एशिया में जारी तनाव अब ऐसे मोड़ पर पहुंच गया है, जहां से दुनिया या तो महाविनाश की ओर जाएगी या फिर एक ऐतिहासिक शांति समझौते की ओर। बुधवार को ईरान की सेना ने सीधी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों की नौसैनिक घेराबंदी खत्म नहीं की, तो वह ‘लाल सागर’ के तमाम व्यापारिक रास्तों को पूरी तरह बंद कर देगा। ईरान का कहना है कि इस तनाव के बीच मौजूदा युद्धविराम अब खतरे में है।

शांति की आखिरी कोशिश, पाकिस्तान बना दूत

जंग को रोकने के लिए कूटनीतिक गलियारों में हलचल तेज है। अमेरिका से एक नया संदेश लेकर पाकिस्तान का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल तेहरान पहुंचा है। यह शांति की दूसरी बड़ी कोशिश है, क्योंकि पहली कोशिश नाकाम रही थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि दोनों देशों के बीच बातचीत इसी हफ्ते दोबारा शुरू हो सकती है।

क्या है ‘ग्रैंड बार्गेन’ डील?

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पिछले हफ्ते की विफल रही वार्ता का नेतृत्व कर रहे थे। वेंस के अनुसार, ईरान को एक ‘ग्रैंड बार्गेन’ यानी महासौदा का प्रस्ताव दिया गया है। इसके तहत पिछले छह हफ्तों से जारी युद्ध को समाप्त करने और तेहरान के दशकों पुराने परमाणु कार्यक्रम विवाद को सुलझाने की योजना है। 

हालांकि, इस बीच ईरानी समाचार एजेंसी तसनीम ने रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) के हवाले से कहा है कि ईरान अमेरिका के साथ अगले दौर की बातचीत पर अपना अंतिम फैसला आज पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल के साथ होने वाली बैठक के बाद लेगा। बताया गया है कि ईरान फिलहाल ‘वेट एंड वॉच’ की स्थिति में है। उसकी नजरें न केवल पाकिस्तान के साथ हो रही इस अहम मुलाकात पर हैं, बल्कि वह लेबनान में इस्राइल और अमेरिका के बीच संभावित युद्धविराम समझौते को भी बहुत गौर से देख रहा है।

यह भी पढ़ें: ‘मेरे सास-ससुर ने US को समृद्ध किया’: पत्नी के भारतीय मूल पर बोले जेडी वेंस; H-1B वीजा को लेकर दी चेतावनी

मध्यस्थ नहीं, महज ‘फैसिलिटेटर’ की भूमिका में रहा पाकिस्तान

बता दें कि इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच हुई वार्ता से अपेक्षित परिणाम नहीं निकल सके हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि फारस की खाड़ी में स्थायी और न्यायपूर्ण शांति के लिए इस प्रक्रिया को अब अन्य माध्यमों से आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। ‘पोलिटिया रिसर्च फाउंडेशन’ में प्रकाशित एक लेख के अनुसार, शांति प्रक्रिया में पाकिस्तान की भूमिका एक सक्रिय ‘मध्यस्थ’ के बजाय केवल एक ‘फैसिलिटेटर’ की रही। रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि जहां एक मध्यस्थ दोनों पक्षों को साझा समाधान की ओर ले जाने के लिए सक्रिय भूमिका नि भाता है, वहीं एक फैसिलिटेटर केवल दोनों पक्षों के बीच संदेशों और जानकारियों के आदान-प्रदान का माध्यम बनता है।

रिपोर्ट के लेखक संजय पुलिपाका ने कहा कि 28 फरवरी 2026 से शुरू हुए इस संघर्ष ने वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गहरा असर डाला है। विशेषकर होर्मुज जलडमरूमध्य में आपूर्ति बाधित होने से भारत समेत कई देशों को ऊर्जा संकट का सामना करना पड़ा। लेख के अनुसार, भारत को ‘प्राथमिक मध्यस्थ’ के रूप में न चुने जाने का एक बड़ा कारण इसकी सक्रिय कूटनीति है। यदि भारत मध्यस्थ होता, तो वह समुद्री मार्गों को खुला रखने के लिए कड़ा हस्तक्षेप करता।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

₹53.72 लाख की लग्जरी एसयूवी में ऑडियो समस्या पर ₹1.5 लाख मुआवजा:कार बदलने और रिफंड की मांग खारिज – Faulty Audio In Rs 53 Lakh Suv: Consumer Commission Orders Rs 1.5 Lakh Payout To Luxury Car Owner

नेपाल जलप्रलय:मदद से पीछे हटे अमेरिका जैसे देश, ट्रंप के फैसले से राहत कार्यों को लगा बड़ा झटका – Nepal Flood Updates Death Toll How Usa Pull Support Its Impact

ब्रिक्स समिट:टी-3 में बढ़ी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता, 11 से 13 तक दिल्ली में व्यावसायिक वाहन नहीं आएंगे – Brics Summit: International Flight Capacity Increased At T-3

ऑपरेशन टाइगर:’यूबीटी के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं, मैं विलेन बनकर खुश हूं’, मंत्री प्रताप सरनाईक का दावा – Maharashtra Operation Tiger Shiv Sena Minister Pratap Sarnaik Claim Shiv Sena Ubt Many Mla In Touch

आज के दिन:महिला एशिया कप में भारत-बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल, सत्य निकेतन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई – 10 September 2026 Major Event

सीट का समीकरण:2022 में महज 217 वोट से तय हुआ विजेता, पिछले दो चुनाव से Bjp का दबदबा; ऐसा है कुर्सी का इतिहास – Uttar Pradesh Election 2027 Barabanki Kursi Assembly Seat History Bjp Sp Bsp Congress Political Equation

Leave a Comment