लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पश्चिम एशिया में शांति:भारत के लिए बड़ी राहत, तेल आपूर्ति सुधरेगी; घटेगी महंगाई – Us Iran Peace Deal Confirm In West Asia Major Relief For India Oil Supplies To Improve Inflation To Ease

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका-ईरान में समझौते के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही सामान्य होने से भारत जैसे दुनिया के बड़े कच्चे तेल आयातक देश को बड़ी राहत मिल सकती है। इससे न सिर्फ तेल आपूर्ति की चिंताएं कम होंगी, बल्कि मालभाड़ा और बीमा लागत भी घटेगी। आम आदमी से लेकर कंपनियों तक को लगातार बढ़ती महंगाई से भी बड़ी राहत मिलेगी।

सऊदी अरब, इराक, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) एवं कतर इसी मार्ग से कच्चा तेल निर्यात करते हैं। यही देश भारत के प्रमुख ऊर्जा आपूर्तिकर्ता भी हैं। अगर सबकुछ सामान्य हो जाता है, तो वैश्विक बाजार में कच्चे तेल, गैस, खाद और अन्य कमोडिटी की कीमतों में तेज गिरावट आएगी। भारत को ये सभी उत्पाद सस्ते दाम पर उपलब्ध होंगे, जिससे विदेशी मुद्रा की बचत होगी। पिछले कुछ महीनों से महंगाई से जूझ रहे देश को राहत मिलेगी। व्यापार के लिए भी माहौल बेहतर होगा।

होर्मुज से भारत का पहला जहाज निकला

समझौते के बाद सोमवार को होर्मुज से गुजरने वाले शुरुआती जहाजों में भारत की कंपनी पेट्रोनेट का चार्टर्ड एलएनजी टैंकर भी शामिल था। इसमें 62,370 मीट्रिक टन एलएनजी है। यह 18 जून को गुजरात के दाहेज बंदरगाह पहुंचेगा।

कच्चे तेल की कीमतों में पांच फीसदी की गिरावट

समझौते की घोषणा के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में करीब पांच फीसदी की गिरावट आई है, जो युद्ध के दौरान 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं। इससे पेट्रोल-डीजल की उत्पादन लागत बढ़ी और सरकारी तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा। हालांकि, विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल व डीजल के दाम में करीब 7.50 रुपये प्रति लीटर और सीएनजी में 6 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई।

कीमतों में स्थिरता की उम्मीद

एलपीजी सिलिंडर भी दो चरणों में 89 रुपये महंगा हुआ। इस वृद्धि के बावजूद सरकारी तेल कंपनियों को अब भी रोज करीब 650 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। विश्लेषकों का कहना है, होर्मुज खुलने से यह नुकसान धीरे-धीरे कम हो सकता है।

शेयर बाजार की धारणा में सुधार

ईरान युद्ध ने वैश्विक एवं भारतीय शेयर बाजारों को लेकर निवेशकों की धारणा बिगाड़ दी। युद्ध के बाद से भारतीय शेयर बाजारों में लगातार गिरावट दर्ज की गई। विदेशी निवेशक लगातार बिकवाल बने रहे। फरवरी को छोड़कर उन्होंने हर महीने बिकवाली की है और जून के पहले पखवाड़े में 62,000 करोड़ रुपये निकाले हैं। हालांकि, समझौते की घोषणा से सोमवार को भारतीय शेयर बाजार करीब एक फीसदी उछल गए। विदेशी निवेशकों की फिर वापसी की उम्मीद भी बढ़ गई।

आयात बिल घटेगा, मजबूत होगा रुपया

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भारत के आयात बिल में कमी आएगी। डॉलर के मुकाबले लगातार टूट रहे रुपये को मजबूती मिलेगी। चालू खाते के घाटे में कमी आएगी। महंगाई घटेगी, कीमतें स्थिर होंगी। भारतीय रिफाइनरियों को कम मालभाड़े और बीमा लागत का लाभ मिलेगा।

विनिर्माण को मिलेगी रफ्तार

ईंधन सस्ता होने से परिवहन लागत में कमी आएगी, जिससे युद्ध के कारण सुस्त पड़े विनिर्माण क्षेत्र की गति बढ़ाने में मदद मिलेगी। विमानन, उर्वरक, पेट्रोकेमिकल, मालढुलाई और लॉजिस्टिक्स जैसे ऊर्जा निर्भर क्षेत्रों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। सरकार को ऊर्जा प्रबंधन और राजकोषीय अनुशासन बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

होर्मुज में 13 भारतीय जहाज अब भी फंसे  

भारत के 13 जहाज  होर्मुज जलमार्ग की नाकेबंदी के कारण अब भी फारस की खाड़ी में फंसे हैं। बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के निदेशक ओपेश शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, जैसे ही होर्मुज जलमार्ग पूरी तरह खुलता है और नौवहन के लिए सुरक्षित माना जाता है, सरकार फंसे भारतीय जहाजों को वापस लाने के लिए तैयार है। गौरतलब है कि नाकाबंदी के दौरान अमेरिकी नौसेना ने भारतीय चालक दल वाले तीन जहाजों को निशाना बनाया था, जिसमें तीन भारतीयों की मौत हो गई थी। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अयोध्या:राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ चयन पर मचा घमासान, सवालों पर आया पलटवार; दिया था 11 अगस्त को इंटरव्यू – Ayodhya: Controversy Erupts Over Selection Of Ram Temple Trust Ceo; Interview Given On August 11

एमपी में मानसून की आखिरी परीक्षा:19 सितंबर के बाद बारिश का नया दौर, कोटा पूरा करने 4.3 इंच पानी जरूरी – Monsoon’s Final Test In Mp: New Spell Of Rain After September 19; 4.3 Inches Of Rainfall Needed To Meet The Qu

अस्पतालों के बिल में मरीजों से कितनी वसूली?:11 रुपये का आईवी सेट 325 में, आईएएस तुकाराम मुंढे ने उठाया सवाल – Hospitals Patient Bills Iv Set Maharashtra Ias Tukaram Munde Raises Question

विडंबना:एनएसए डोभाल के गांव में अपने स्कूल भवन को तरस रहे बच्चे, अब किसी ग्रामीण के घर होती हैं कक्षाएं – Children In Nsa Doval’s Village Long For A School Building

यूपीआई को लेकर आरबीआई का बड़ा प्लान:शुल्क से मिलने वाले पैसे से तकनीक और नेटवर्क होगा मजबूत; क्या बदलेगा? – Introduction Of Mdr On Large Value Transactions To Strengthen Upi’s Long-term Sustainability: Rbi

ट्रंप जूनियर की पार्टी का रूस कनेक्शन:पुतिन से करीबी का जिक्र क्यों, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कैसे किनारा किया? – Trump Junior Party Russia Connection Putin Close Ties Us President Response

Leave a Comment