बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता इन दिनों खूब चर्चा में हैं. 26/11 को मुंबई में हुए आतंकी हमले पर बनी ये फिल्म कल 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म की कहानी बहुत अलग और प्रेरणादायक है, जिसे देखकर दर्शक बहुत खुश हो रहे हैं और इसकी सराहना कर रहे हैं. इसी बीच बिहार के पटना में दर्शकों ने फिल्म की जमकर तारीफ की हैं और 10 में से 10 रैंक देने की बात कही.
फिल्म की हुई जमकर तारीफ
फिल्म देखने के बाद सिनेमाहॉल से निकले दर्शकों से जब फिल्म के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि ‘बहुत भावुक और इमोशनल फिल्म है. पूरे फिल्म में स्क्रीन से चेहरा हटाने का नाम नहीं ले रहे थे. शुरू से अंत तक एंटरटेन करने वाली फिल्म है.’ वहीं एक दर्शक ने कहा, ‘मुंबई हमले में ताज होटल की चर्चा को सब लोगों ने जाना, लेकिन उसे बम ब्लास्ट में कितने लोगों की जान बचाई थी उसका कभी कोई चर्चा नहीं हुआ था. आज फिल्म के जरिए सभी लोगों को ये जानकारी मिली है. कुल मिलाकर यह फिल्म बहुत अच्छी है.’
ये भी पढ़ें: 80-90s के खतरनाक विलेन, जो हीरोज पर पड़ जाते थे भारी, एक की हुई थीं दर्दनाक मौत
नर्स की कहानी देख दर्शक हुए खुश
दर्शकों ने आगे कहा, अब तो फिल्मों में अक्सर पुलिस, आर्मी मैन, डॉक्टर को दिखाए जाते हैं, लेकिन नर्स की भूमिका पर आज तक कोई फिल्म नहीं बनाई गई थी. कंगना रनौत नर्स भूमिका में दिखी और उनकी एक्टिंग काफी सराहनीय है. वो अपने 15 नर्सों के साथ मिलकर लोगों की जान बचाई हैं. कुल मिलाकर पूरे फिल्म शुरू से अंत तक लोगों को भावुक कर रहा है. महिलाओं को खासकर देखने वाली फिल्म है. बहुत और दिनों बाद परिवार के साथ देखने वाली इतनी अच्छी फिल्म आई है.
कैसी है कहानी?
बता दें कि फिल्म की कहानी उन नर्सों पर बनाई गई हैं, जिसने 26/11 के दिन अपनी जान की परवाह किए बिना करीब 400 लोगों की जान बचाई. उनमें कई नवजात भी शामिल थे. फिल्म में कंगना का किरदार इतना सच्चा और असली है कि लोग स्क्रीन से नजरें हटा नहीं पा रहे हैं. ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसी कहानी हैं, जिसने हमले के समय देशवासियों को झकझोर दिया था. अगर आप भी अपने देश से जुड़ी फिल्में देखना चाहते हैं, जो प्रेरणादायक हो तो इसे सिनेमाघरों में देख सकते हैं.


