लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

नॉर्वे के अखबार की घटिया हरकत, PM मोदी का नस्लवादी कार्टून छापकर उगला जहर! भड़का भारतीयों का गुस्सा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

नॉर्वे के एक प्रमुख अखबार में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक विवादित कार्टून छपने के बाद बड़ा बवाल खड़ा हो गया है. बुधवार (20 मई) को पब्लिश हुए इस कार्टून में पीएम मोदी को एक ‘सपेरे’ के रूप में दिखाया गया है. सोशल मीडिया पर लोग इसे नस्लवादी (रंगभेदी) और पश्चिमी देशों की पुरानी और घटिया सोच बताकर इसकी कड़ी निंदा कर रहे हैं.

क्या है पूरा विवाद?

विवाद की शुरुआत तब हुई जब पीएम मोदी नॉर्वे के दौरे पर थे. वहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नॉर्वे की जर्नलिस्ट हेले लिंग ने सवाल उठाया कि पीएम मोदी मीडिया के सवालों के जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं. इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय के राजनयिक सिबी जॉर्ज ने कड़ी आपत्ति जताई थी.

उन्होंने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भारत की डेमोक्रेसी और मीडिया को समझे बिना कुछ विदेशी संस्थाएं अधूरी जानकारी के बेस पर राय बना लेती हैं. सिबी ने आगे कहा कि भारत जैसे बड़े देश को समझना आसान नहीं है.

इसी बहस के बीच अखबार ने एक ओपिनियन लेख छापा, जिसका शीर्षक था- ‘A clever and slightly annoying man’ यानी एक चतुर और थोड़ा परेशान करने वाला व्यक्ति’. इसी लेख के साथ यह विवादित कार्टून भी लगाया गया था. कार्टून में पीएम मोदी को एक सपेरे की तरह दिखाया गया है.

‘जाओ, कोर्ट जाओ…’, नॉर्वे में PM मोदी के जवाब न देने वाले सवाल पर गुस्से में विदेश मंत्रालय, VIDEO

सोशल मीडिया पर ‘नस्लवाद’ के आरोप

इस कार्टून के सामने आते ही इंटरनेट पर लोगों का गुस्सा भड़क गया. लोगों का कहना है कि यह कार्टून भारत को लेकर पश्चिमी देशों की उसी पुरानी और सोच को दिखाता है, जिसमें भारत को सिर्फ ‘सपेरों का देश’ समझा जाता था. इस कार्टून को लेकर भारत और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है. लोग इसे भारत के प्रधानमंत्री का अपमान बता रहे हैं.

एक यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘यह कार्टून पूरी तरह से नस्लवादी और भेदभाव से भरा है. सबसे बड़ी विडंबना यह है कि पीएम मोदी खुद कई बार कह चुके हैं कि पहले दुनिया भारत को सपेरों का देश समझती थी, लेकिन अब भारत बदल चुका है. इसके बावजूद एक बड़े अखबार ने उन्हें इसी रूप में दिखाया जो बेहद शर्मनाक है.’

शर्मनाक हरकत! पीएम मोदी से सवाल पूछने पर ट्रोल हो रही नॉर्वे की ये पत्रकार, यूजर्स बता रहे- विदेशी एजेंट

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

क्या शांति समझौते का अंतिम मसौदा हो चुका है तैयार? पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने दिया ईरान-अमेरिका डील पर बड़ा बयान

‘समझौते के करीब ईरान और US’…, तेहरान के विदेश मंत्री के पोस्ट को ट्रंप ने किया शेयर, पीस डील को लेकर बढ़ी उम्मीदें

अमेरिका ने 30 से ज्यादा देशों को की बायोलैब्स की फंडिंग, कुर्सी छोड़ने से पहले FBI डायरेक्टर तुलसी गबार्ड का बड़ा दावा

‘आतंकवाद के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा सिंधु नदी का पानी’, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को दो टूक संदेश

‘ईरान ने ड्रोन से किया था भारतीय जहाज पर अटैक’, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, तेहरान ने किया खारिज

‘अमेरिका और ईरान के बीच डील कभी इतनी करीब नहीं रही’, पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ का बड़ा दावा

Leave a Comment