लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

निकाय चुनाव के इतिहास की सबसे बड़ी बाड़ाबंदी की तैयारी; वोटिंग खत्म होते ही होंगे फोन स्विच ऑफ – Rajasthan Civic Polls: Bjp-congress Gear Up For Mass ‘resort Politics’ After Voting Ends Today

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

राजस्थान के निकाय चुनाव में मतदान खत्म होते ही भाजपा-कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की बड़े स्तर पर बाड़ाबंदी की तैयारी में है। पार्टी प्रत्याशियों को बुधवार रात ही मैसेज भेजकर बैग पैक करके तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। आज शाम 6 बजे मतदान खत्म होते ही प्रत्याशियों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ करवा दिए जाएंगे और उन्हें होटल, रिसॉर्ट और फार्म हाउस में शिफ्ट किया जाएगा। इस चुनाव में कुल 5393 वार्ड में वोटिंग हो रही है। इनमें कुल 20623 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जानकार सूत्रों के अनुसार न सिर्फ बीजेपी-कांग्रेस बल्की कुछ निर्दलीय प्रत्याशी भी अपने स्तर पर बाड़ाबंदी करेंगे। कुल मिलाकर 10 हजार से ज्यादा लोगों की यह बाड़ाबंदी होगी। पिछले निकाय चुनावों में यह संख्या लगभग 5 हजार के आस-पास थी। मौजूदा चुनाव में कुल 10245 वार्डों में 18772 निर्दलीय प्रत्याशी हैं। बीजेपी ने 9290, कांग्रेस ने 9027, आरएलपी ने 948 और बसपा ने 298 प्रत्याशी खड़े किए हैं।   

रात में ही पैक हो गए बैग

पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रत्याशियों को पहले ही संकेत दे दिए गए थे कि मतदान खत्म होते ही उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जाएगा। कई प्रत्याशियों ने बुधवार रात ही अपने बैग पैक कर लिए। बाड़ाबंदी के दौरान प्रत्याशियों को स्मार्टफोन रखने की अनुमति नहीं होगी। उन्हें केवल की-पैड मोबाइल रखने की अनुमति दी जाएगी और वह फोन भी संबंधित होटल या रिसॉर्ट में जमा करवाना होगा।

यह भी पढें- राजस्थान निकाय चुनाव: आज 162 निकायों में वोटिंग, 57.5 लाख मतदाता तय करेंगे 5,393 वार्डों का फैसला; 54 विधानसभा सीटों में विधायकों की भी परीक्षा

36 से 48 घंटे में बदले जा सकते हैं ठिकाने

प्रत्याशियों को एक ही जगह लंबे समय तक नहीं रखने की रणनीति बनाई गई है। सूत्रों के अनुसार होटल, रिसॉर्ट और फार्म हाउस लगातार बदले जा सकते हैं। करीब 36 से 48 घंटे में ठिकाना बदलने की तैयारी है, ताकि प्रत्याशियों से संपर्क या उन्हें प्रभावित करने की किसी भी कोशिश को रोका जा सके।

भरतपुर ले जाने की भी तैयारी

भाजपा प्रत्याशियों को जयपुर से बाहर भी ले जाया जा सकता है। पार्टी स्तर पर भरतपुर ले जाने की तैयारी की जानकारी सामने आई है। इस दौरान प्रत्याशियों को मंदिरों के दर्शन भी करवाए जाएंगे। बाड़ाबंदी के लिए रिसॉर्ट और अन्य सुरक्षित ठिकानों को चिन्हित किया गया है। रामा रिसॉर्ट का नाम भी संभावित ठिकानों में बताया जा रहा है।

महिलाओं के साथ एक व्यक्ति को रहने की अनुमति

बाड़ाबंदी में महिला प्रत्याशियों के लिए अलग व्यवस्था रखी गई है। महिला प्रत्याशी अपने साथ एक व्यक्ति को रखने की अनुमति दी गई है। अन्य प्रत्याशियों को पार्टी की तय व्यवस्था के अनुसार ही रहना होगा।

14 सितंबर को परिणाम, हारने वाले होंगे बाहर

निकाय चुनाव के परिणाम 14 सितंबर को घोषित होंगे। इसके बाद बाड़ाबंदी में बड़ा बदलाव होगा। जिन प्रत्याशियों की हार हो जाएगी, उन्हें बाड़ाबंदी से बाहर कर घर भेज दिया जाएगा। जीतने वाले प्रत्याशियों को आगे की रणनीति के तहत रोके जाने की संभावना है। बाड़ाबंदी 21 सितंबर को निकायों के प्रमुखों के चुनाव पूरे होने तक चलेगी। 

दूसरे चरण के लिए अलग रणनीति

राजस्थान में निकाय चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं। पहले चरण के प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी के बाद दूसरे चरण के चुनाव वाले निकायों के लिए अलग रणनीति और अलग बाड़ाबंदी की तैयारी की जा रही है। पार्टी का फोकस परिणाम के बाद संभावित जोड़-तोड़ और क्रॉस वोटिंग को रोकने पर रहेगा।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दलीप ट्रॉफी फाइनल:ईस्ट जोन ने साउथ जोन पर कसा शिकंजा, हासिल की विशाल बढ़त; फिर दिखा कप्तान ईशान किशन का दम – Duleep Trophy Final Day 4 Highlights: East Zone Vs South Zone Match Report Scorecard

वीडियो:नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा रूसी सेना का विमान, कल हुई थी लैडिंग, अब भी रनवे पर है खड़ा – Russian Army Aircraft Lands At Noida International Airport

मोहन सरकार ने मानी बात:इंटर्न डॉक्टरों की मांग पर बड़ा फैसला, अब हर महीने मिलेगा 21,500 रुपये स्टाइपेंड – Mp Government Has Taken A Major Decision Regarding The Demands Of Intern Doctors News In Hindi

खड़े हनुमान मंदिर पर बड़ा संकट?:गुजरात-महाराष्ट्र से उमड़ा भक्तों का सैलाब, पुजारी क्या बोले; देखें वीडियो – Cctv, Midnight Calls, And Unshakable Faith: What’s Really Happening At ‘khade Hanuman’ Temple….?

द बोनस मार्केट अपडेट:शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी; सेंसेक्स 813 अंक टूटा, निफ्टी 23450 के नीचे बंद – Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News And Updates

कौन हैं नव्या शेखावत?:राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात सेना की पहली महिला एडीसी अधिकारी, निभा रहीं ये भूमिका – Who Is Navya Shekhawat? First Female Army Adc Officer Deployed President’s Security; Here Role She Performing

Leave a Comment