लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

धार में चलती बस बनी आग का गोला:जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदे यात्री, सामान जलकर खाक; देखें तस्वीरें – Dhar Bus Fire Surat-kanpur Passenger Bus Engulfed In Flames Passengers Shatter Windows To Escape

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

गुजरात के सूरत से उत्तर प्रदेश के कानपुर जा रही एक यात्री बस में मंगलवार देर रात करीब 1:10 बजे अचानक भीषण आग लग गई। हादसा धार जिले के सरदारपुर नगर स्थित भोपावर चौकी के पास हुआ। बस में धुआं उठता देख चालक वाहन को रास्ते में ही छोड़कर मौके से फरार हो गया।

धुआं भरते ही बस के अंदर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए कई यात्री मुख्य दरवाजे से बाहर भागे, तो कई यात्रियों को खिड़कियों के कांच तोड़कर बाहर कूदना पड़ा। हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, वहीं ज्यादातर यात्रियों का कीमती सामान, नकदी और कपड़े जलकर खाक हो गए।


पुलिस ने संभाला मोर्चा, डायवर्ट किया ट्रैफिक

सूचना मिलते ही सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार और थाना प्रभारी अनिल जाधव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर मार्ग का एक हिस्सा बंद कराकर यातायात को दूसरी ओर से निकाला। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस (क्रमांक UP 83 BT 3947) पूरी तरह जल चुकी थी।


दाहोद में 4 घंटे कराया गया था बस का काम

यात्रियों ने बताया कि सूरत और गुजरात के अन्य शहरों से रवाना हुई इस बस को दाहोद के पास एक होटल पर करीब चार घंटे रोककर कुछ तकनीकी मरम्मत कराई गई थी। इसके बाद ही बस को आगे के सफर के लिए रवाना किया गया था।

ये भी पढ़ें-  Kubereshwar Dham: आज दिखेगा आस्था का विराट संगम, 11 किमी लंबी यात्रा में शामिल होंगे लाखों कांवड़िए

मां ने खिड़की से फेंका आठ साल का मासूम

कानपुर निवासी यात्री नीलम पाल ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि वे अपने 8 वर्षीय बेटे के साथ गांव जा रही थीं। धुआं भरते ही उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए पहले अपने मासूम बेटे को खिड़की से बाहर निकाला और फिर खुद बाहर कूदकर जान बचाई। हालांकि, बैग में रखे रुपये, चांदी की पायजेब और कपड़े जल गए।


यात्रियों को दूसरी बसों से किया रवाना

हादसे के बाद पुलिस प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए इंदौर की ओर जाने वाली अन्य यात्री बसों को रुकवाया। प्रभावित यात्रियों को उनकी आवश्यकता और गंतव्य के अनुसार दूसरी बसों में बैठाकर आगे रवाना करने की व्यवस्था की गई।


 

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एसआईआर के घेरे में एक और पूर्व राजदूत:अब 75 साल के रमेश चंदर से मांगा सबूत, बेलारूस में रह चुके हैं राजदूत – Former Ambassador Under Sir Scanner Evidence Sought From 75 Year Old Ramesh Chander In Punjab

यूपी:भारी बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित, यहां आ गया प्रशासन का आदेश – Holiday Declared For Schools Classes 1 To 8 Due To Heavy Rain In Up

Ind Vs Sl Live Score:35 पर श्रीलंका को तीसरा झटका, मिशारा 19 रन बनाकर आउट; प्रसिद्ध को दूसरी सफलता – Ind Vs Sl Test Live Score: India Vs Sri Lanka 2nd Test Day 3 Match Scorecard Ball By Ball Updates

Kangana Ranaut:कंगना रनौत या अभिजीत दीपके, किसकी अंग्रेजी ज्यादा बेहतर? अभिनेत्री ने वीडियो शेयर कर दिया सबूत – Kangana Ranaut Or Abhijeet Dipke Whose English Better Actress Gives Prove By Sharing Video

क्या चुराई गई है तापसी पन्नू की अपकमिंग फिल्म ‘गांधारी’ की कहानी? प्रोडक्शन हाउस ने आरोपों पर कही ये बात – Taapsee Pannus Gandhari Faces Copying Allegations Makers Say Claims Are False

Csk New Coach:धोनी नहीं तो और कौन बनेगा सीएसके का नया हेड कोच? मैथ्यू हेडन ने सुझाया Rcb के इस दिग्गज का नाम – Csk New Coach: Matthew Hayden Names Dinesh Karthik As ‘perfect’ Head Coach, Says Local Touch Matters

Leave a Comment