लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘धर्मेंद्र प्रधान के जवाब मांगीला’, स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर नेहा सिंह राठौर का गाना वायरल, बोलीं-

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


सिंगर नेहा सिंह राठौर अपने बेबाक अंदाज और तंजेभरे गानों को लेकर खबरों में रहती हैं. वो पॉलिटिकल पार्टीज और सरकार को लेकर भी व्यंग्य करते हुए भी गाने गानी हैं. अब उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से जवाब मांगते हुए गाना गाया है. उन्होंने स्टूडेंट प्रोटेस्ट, नीट पेपर लीक मामले पर रिएक्ट किया.

नेहा सिंह राठौर का गाना

उनके गाने के बोल हैं, ‘नीट पेपर लीक के हिसाब मांगीला, धर्मेंद्र प्रधान के जवाब मांगीला. एजुकेशन सिस्टम कामयाब मांगीला, लाठीचार्ज, पेपरलीक का हिसाब मांगीला, सरकारी घोटाला बेनकाब मांगीला.’

आगे उन्होंने गाने में कहा, ‘आपके बच्चे विदेश में पढ़ाई करते हैं और बाकी बच्चे लाठी खाकर दर्द में हैं.’ ये कहकर नेहा खूब हंसती हैं. नेहा का ये गाना सोशल मीडिया पर वायरल है. बता दें कि इससे पहले नेहा ‘चौकीदार कायर बा’, ‘बेरोजगारी गीत’, ‘यू पी में का बा..!’, ‘कोरोना महामारी हो गइल’ जैसे गाने लेकर आ चुकी हैं. ‘यू पी में का बा’ उनका सबसे पॉपुलर गाना है. इस गाने को 11 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले. ये गाना विधानसभा चुनाव 2022 के वक्त आया था.

Alpha Box Office Day 20: ‘अल्फा’ ने 100 करोड़ क्लब में ली एंट्री, बनी 2026 की आठवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

बता दें कि दिल्ली में इन दिनों स्टूडेंट प्रोटेस्ट कर रहे हैं. वो नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे हैं. उनकी मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधन इस्तीफा दें. बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स भी इस प्रोटेस्ट को लेकर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं. बुधवार को सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का सपोर्ट करते हुए पोस्ट किया. उन्होंने कहा कि स्टूडेंट प्रोटेस्ट शांतिपूर्ण आंदोलन थाे लेकिन ये प्रोटेस्ट जब हिंसक हुआ तो काफी दुख हुआ. 

वहीं कई सितारे प्रोटेस्ट का हिस्सा भी बने. एक्ट्रेस शबाना आजमी, प्रकाश राज, इमरान खान, प्रतिभा रांटा जैसे स्टार्स प्रोटेस्ट का हिस्सा बने. वहीं एक्ट्रेस आयशा खान भी प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए गई थीं. लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था. हालांकि, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया था.

ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment