लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

धर्मेंद्र को याद करके इमोशनल हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- पता नहीं उनके बिना जिंदगी कैसे बिताऊंगी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को निधन हो गया. धर्मेंद्र के जाने के बाद उनका परिवार खुद को धीरे-धीरे संभाल रहा है. एक्ट्रेस हेमा मालिनी भी धर्मेंद्र के जाने के बाद से बहुत गम में हैं और खुद को मुश्किलों से संभाल रही हैं. हाल ही में हेमा मालिनी का एक वीडियो सामने आया, जिसमें हेमा मालिनी धर्मेंद्र के बारे में बात करते हुए इमोशनल हो गईं. उनकी आंखें नम हो गई.

हेमा मालिनी ने कहा, ‘उनकी जर्नी में जुनून, लगन और ऑडियंस का बेपनाह प्यार देखने को मिला. वो हमेशा कहते थे कि फिल्म दिलों से जुड़ने का जरिया है. वो फिल्मों में काम करने और कैमरे के सामने होने को लेकर बहुत जुनूनी थे. उनकी लाइफ पार्टनर होने के नाते मैं देख सकती थी कि वो कितने जुनूनी थे.’

ये भी पढ़ें- पैट्रियट: पहले दिन मोहनलाल-ममूटी की सुपरस्टार जोड़ी मचाएगी धमाल, बॉक्स ऑफिस पर होगी पैसों की बारिश

हेमा मालिनी हुईं इमोशनल

आगे हेमा ने कहा, ‘धर्मेंद्र ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से और अपने बिहेवियर से लाखों लोगों के दिलों को छुआ. उन्होंने एक्टर, दोस्त और एक पिता के तौर पर बहुत लोगों को और यंग पीढ़ी को इंस्पायर किया. वो एक महान इंसान हैं. मैं खुद को इसीलिए खुशकिस्मत मानती हूं कि मैं उनके साथ थी. मैं अब उन्हें बहुत मिस करती हूं. वो अब हमारे बीच नहीं हैं. मुझे नहीं पता कि उनके बिना मैं बाकी की जिंदगी कैसे बिताऊंगी.’

ये भी पढ़ें- Box Office: ‘भूत बंगला’-‘माइकल’ में कांटे की टक्कर, ‘धुरंधर 2’ का ऐसा रहा हाल, जानें गुरुवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बता दें कि हाल ही में BAFTA में धर्मेंद्र को सम्मान दिया गया. इस बारे में बात करते हुए हेमा ने Variety से कहा-वो एक ऐसे इंसान थे जिनकी मौजूदगी सरहदों से परे थी. दुनियाभर में उनके चाहने वाले थे. विदेश में जिस तरह से लोग उन्हें घेर लेते थे.

मालूम हो कि धर्मेंद्र ने दो शादियां की. उनकी पहली शादी प्रकाश कौर से हुई. इस शादी से धर्मेंद्र को दो बेटियां और दो बेटे अजेता-विजेता-सनी और बॉबी देओल थे. 

धर्मेंद्र ने प्रकाश कौर को तलाक दिए बिना एक्ट्रेस हेमा मालिनी से शादी की थी. हेमा और धर्मेंद्र के दो बेटिया ईशा और अहाना देओल हैं.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Govinda Son Yashvardhan: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- बेटे की अमिताभ बच्चन जैसी है पर्सनैलिटी, लुक धर्मेंद्र जैसा

29 की हुईं शरवरी वाघ, फोटोज शेयर कर दिखाई सेलिब्रेशन की झलक, बर्थडे केक ने खींचा ध्यान

‘मौत के बाद सब याद करते हैं…’ संचिता उगाले के सुसाइड पर आया एक्टर शीजान खान का रिएक्शन, देखें Video

लग्जरी आशियाने में रहती हैं तमन्ना भाटिया, जकूजी से लेकर आलीशान इंटीरियर तक, किसी महल से कम नहीं है एक्ट्रेस का घर

Action Thriller Films Of 2026: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से लेकर प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’ तक, ये हैं 2026 की 5 सबसे धांसू एक्शन-थ्रिलर फिल्में

2026 में मराठी-साउथ की छोटी फिल्मों ने बड़े-बड़े धुरंधर को खून के आंसू रुलाया, किसी ने दिया 1100% प्रॉफिट, किसी ने रचा इतिहास

Leave a Comment