अजय देवगन की पॉपुलर फ़्रैंचाइज़ी ‘धमाल’ की चौथी इंस्टॉलमेंट का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. शुक्रवार को ‘धमाल 4’ का ट्रेलर भी लॉन्च किया गया था. इस मौके पर फिल्म की पूरी स्टार कास्ट पहुंची थी. वहीं ट्रेलर लॉन्च के दौरान अजय देवगन ने इस बारे में बात की कि बॉलीवुड में सीक्वल फ़िल्में इतना अच्छा क्यों कर रही हैं और लोग सीरीज़ का हिस्सा रही फ़िल्मों को देखना क्यों पसंद करते हैं? उन्होंने ईमानदारी से यह भी माना कि फ़िल्म इंडस्ट्री में इतने सालों के बाद भी, हर फ़िल्म की रिलीज़ से पहले उन्हें घबराहट होती है.
हर फिल्म की रिलीज़ से पहले अजय को होती है घबराहट?
जब ट्रेलर लॉन्च के दौरान मीडिया ने अजय से पूछा कि क्या फ़िल्म की रिलीज़ से पहले बॉक्स-ऑफ़िस का दबाव उन पर असर डालता है, तो एक्टर ने बिना किसी हिचकिचाहट के ईमानदारी से जवाब दिया. उन्होंने कहा, “थोड़ा-बहुत तो रहता ही है. आपने इतनी मेहनत की है, तो फ़िल्म दर्शकों को पसंद आनी चाहिए और चलनी चाहिए. इसलिए कोशिश यही रहती है कि फ़िल्म ऐसी बने जो लोगों को पसंद आए. तो जब फिल्म रिलीज़ हो रही होती है, तो थोड़े प्रेशर तो सभी आते हैं.”
सीक्वल फिल्में क्यों कर रही हैं अच्छा?
बॉलीवुड में सीक्वल फिल्में क्यों अच्छा कर रही हैं? इस सवाल के जवाब में अजय देवगन ने कहा, “मुझे लगता है कि सीक्वल तभी काम करता है जब उसके किरदार लोगों को पसंद आ जाएं. चाहे ये (धमाल 4) ले लीजिए, गोलमाल ले लीजिए. वो किरदारों को नाम से जानते हैं. एक बार जब दर्शक किरदारों से जुड़ जाते हैं, तभी हम कहानी को आगे बढ़ा सकते हैं.”
धमाल फ्रेंचाइजी के बारे में
धमाल का सफर 2007 में पहली फिल्म की रिलीज के साथ शुरू हुआ था. जिसके बाद 2011 में इसका सीक्वल ‘डबल धमाल’ आया, जिसमें पहली फिल्म के किरदारों ने ही वापसी की थी. तीसरी फिल्म, ‘टोटल धमाल’ नाम से आई थी. अजय देवगन ने इस फ्रेंचाइज़ी में कदम रखा और बॉक्स ऑफिस पर इसे भी उतनी ही सफलता मिली. तीनों फिल्मों कमर्शियली सक्सेसफुल रही थीं. अब इसकी मच अवेटेड चौथी इंस्टॉलमें ‘धमाल 4’ 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.


