लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘दो-तीन साल पहले बांग्लादेश से आए थे’:सीमा पर अवैध प्रवासियों का कबूलनामा, बंगाल में घुसपैठियों पर कार्रवाई – Illegal Migrants Flock Border To Return Bengal Start Deportation Drive Setting Up Of Holding Centres

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ अब कार्रवाई तेज होती दिख रही है। सीमा के पास पहुंचे कई लोगों ने खुद माना कि वे दो-तीन साल पहले बांग्लादेश से भारत आए थे। कुछ लोग काम की तलाश में आए, तो कुछ को दूसरे लोग यहां लेकर पहुंचे। अब राज्य में डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट अभियान शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में लोग सीमा की ओर लौटते नजर आ रहे हैं। उत्तर 24 परगना और मालदा में हालात तेजी से बदले हैं और प्रशासन ने निगरानी भी बढ़ा दी है।

क्या बोले सीमा पर पहुंचे लोग?

सीमा पर मौजूद एक युवक ने बातचीत में बताया कि वह बांग्लादेश से दो-तीन साल पहले भारत आया था। उसने कहा कि उसे दूसरे लोग यहां लेकर आए थे और यहां आने के बाद कहा गया कि अब खुद काम करके रहो। युवक ने बताया कि वह बाइक मैकेनिक का काम करता था और हावड़ा इलाके में रहता था। उसने यह भी कहा कि उसके साथ करीब दस लोग आए थे, लेकिन अब वह अकेला है। कई लोगों के पास आधार कार्ड और राशन कार्ड भी नहीं मिले। इन बयानों के बाद प्रशासन की चिंता और बढ़ गई है।

 


 



 



 





 





View this post on Instagram




 



 



 



 




 



 




 



 



 





 



 




A post shared by Asian News International (@ani_trending)



ये भी पढ़ें- सिद्धारमैया बनाम शिवकुमार: कर्नाटक कांग्रेस में सत्ता परिवर्तन पर सस्पेंस बरकरार, जानें कब हो सकता है फैसला

बंगाल में आखिर क्या चल रहा है?

पश्चिम बंगाल सरकार और प्रशासन ने कथित अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए अभियान तेज कर दिया है। उत्तर 24 परगना के बसीरहाट इलाके के हाकिमपुर चेकपोस्ट पर मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में बांग्लादेशी पुरुष और महिलाएं पहुंचीं। इनमें कई लोग ऐसे बताए जा रहे हैं जो लंबे समय से बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में रह रहे थे। हाल में घुसपैठियों को पकड़ने, पहचान करने और वापस भेजने की बात सामने आने के बाद सीमा पर भीड़ बढ़ गई। प्रशासन अब दस्तावेजों की जांच कर रहा है और संदिग्ध लोगों को होल्डिंग सेंटर भेजा जा रहा है।

होल्डिंग सेंटर में क्या हो रहा है?

मालदा जिला इस कार्रवाई का बड़ा केंद्र बनकर उभरा है। यहां इंग्लिश बाजार इलाके के चंदन पार्क में पहला होल्डिंग सेंटर शुरू किया गया है। यहां फिलहाल नौ संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को रखा गया है। इनमें तीन महिलाएं और छह नाबालिग शामिल हैं। इन लोगों को गाजोल थाना क्षेत्र से पकड़ा गया था। सेंटर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और पुलिस के साथ सिविल डिफेंस तथा अन्य कर्मचारी चौबीस घंटे निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि यहां लोगों के दस्तावेज और पहचान की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।

सरकार की नीति और कानून क्या कहते हैं?

राज्य में डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट नीति को लेकर राजनीतिक माहौल भी गर्म है। प्रशासन का कहना है कि जिन लोगों के पास वैध दस्तावेज नहीं होंगे और जो नागरिकता कानून के दायरे में नहीं आएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। नए इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट 2025 के तहत पुलिस को ज्यादा अधिकार दिए गए हैं। इस कानून के तहत संदिग्ध विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया जा सकता है और उनकी जानकारी केंद्रीय डाटाबेस में अपलोड की जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक, संदिग्ध लोगों को 30 दिन तक होल्डिंग सेंटर में रखा जा सकता है।

 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Bigg Boss 20:‘बिग बॉस’ से जुड़े सौरव गांगुली; सलमान से लेकर रितेश तक, 6 भाषाओं में शो होस्ट करेंगे ये कलाकार – Bigg Boss 20 Premiere Salman Khan To Sourav Ganguly Will Host This Season

Explainer:भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन, क्या है Qdenga, कैसे काम करती है और किन लोगों को लगाई जाएगी? – India Gets Its First Dengue Vaccine: What Is Qdenga, How Does It Work, And Who Can Get It?

Fifa:स्पेन के सामने ‘दीवार’ बने एमिलियानो मार्टिनेज, 120 मिनट तक अकेले लड़े; फाइनल में बनाया अनोखा रिकॉर्ड – Fifa World Cup Final: Emiliano Martinez Stands Like A Wall Against Spain, Sets Historic Record Despite Defeat

Fifa Wc:लामिन यमाल के छोटे भाई कीन बने स्पेन के सबसे बड़े लकी चार्म? जीत के बाद यूं मनाया जश्न; देखें Video – Fifa World Cup 2026: How Keyne Yamal Celebrated Spain World Cup Win With Lamine Yamal

Rohit Sharma:’जब तक खेलूंगा, शोर रहेगा’, भविष्य की अटकलों पर रोहित शर्मा की दो-टूक, आलोचकों को दिया जवाब – Ind Vs Eng: Rohit Sharma Speaks On His Performance And His Future In Indian Cricket Know

Neeraj Murder Case: “the First Phone Call Raised My Suspicion,” Brother Says It Was Murder, Not An Accident – Jaipur News

Leave a Comment