लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

दो अक्षरों वाले छोटे और प्यारे बेबी नेम्स, अर्थ जानकर मिनटों में चुन लेंगे अपने बच्चे का नाम

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Two Letter Baby Names: जब घर में नन्हे मेहमान के आने की खुशी होती है, तो सबसे पहले जिस बात पर चर्चा शुरू होती है, वह है बच्चे का नाम. आजकल कई माता-पिता लंबे और मुश्किल नामों की बजाय छोटे, प्यारे और यूनिक नाम पसंद कर रहे हैं. खासकर दो अक्षरों वाले नाम काफी ट्रेंड में हैं, क्योंकि ये याद रखने में आसान होते हैं. साथ ही बोलने में अच्छे लगते हैं और मॉडर्न होने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति की झलक भी दिखाते हैं. अगर आप भी अपने बेटे या बेटी के लिए छोटा और खूबसूरत नाम ढूंढ़ रहे हैं, तो यहां दिए गए नाम देख सकते हैं.

Two Letter Baby Names: लड़कों के लिए दो अक्षरों वाले प्यारे नाम 

नाम (Hindi) नाम का अर्थ 
आरव शांति, शांत स्वभाव
अंश हिस्सा, भाग, टुकड़ा
वीर बहादुर, साहसी
ध्रुव अटल, ध्रुव तारा
कवि बुद्धिमान, कविता लिखने वाला
शिव भगवान शिव, कल्याणकारी
रवि सूर्य, चमक
यश कीर्ति, सफलता, प्रसिद्धि
आदि शुरुआत, प्रथम
देव भगवान, दिव्य पुरुष
PC: Freepik

Two Letter Baby Names: लड़कियों के लिए छोटे और सुंदर नाम 

नाम  नाम का अर्थ 
आद्या पहली, देवी दुर्गा
दीया दीपक, रोशनी, उजाला
इरा ज्ञान की देवी, सरस्वती, धरती
जिया दिल का टुकड़ा, प्यारी
काव्या कविता, कलात्मक
पीहू चिड़िया की चहक, मोर की आवाज
मिया प्यारी, ईश्वर की कृपा
रिया सिंगर, सुंदर, ग्रेसफुल
तनु नाजुक, शरीर
ईशा देवी, रक्षा करने वाली
PC: Freepik

छोटे नाम क्यों बन रहे हैं पहली पसंद?

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसे नाम ज्यादा पसंद किए जाते हैं जिन्हें बोलना और लिखना आसान हो. स्कूल से लेकर ऑफिस तक छोटे नाम जल्दी याद हो जाते हैं. यही वजह है कि नए माता-पिता छोटे लेकिन अर्थपूर्ण नामों को प्राथमिकता दे रहे हैं. ऐसे नाम सोशल मीडिया प्रोफाइल, डॉक्यूमेंट और रोजमर्रा की बातचीत में भी सहज लगते हैं.

यह भी पढ़ें: शॉर्ट भी, क्लासी भी, बच्चों के ये मॉडर्न नाम हर जनरेशन को आएंगे पसंद

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment