UP Encounter News: जौनपुर में चर्चित दूल्हा हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में शामिल रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। देर रात हुई मुठभेड़ में लाइन बाजार थाना प्रभारी केके सिंह के हाथ में गोली लगी, जबकि पुलिस टीम के दो जवान बुलेटप्रूफ जैकेट होने के कारण बाल-बाल बच गए। पुलिस अब मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

