लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

दुनिया के सबसे शानदार नेता कौन? ट्रंप ने दिया ऐसा जवाब, शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर को लग जाएगी मिर्ची!

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की जमकर तारीफ की है. ट्रंप ने दोनों नेताओं को दुनिया के उन नेताओं में शामिल बताया, जिनकी वह सबसे ज्यादा प्रशंसा करते हैं. उन्होंने मोदी और शी जिनपिंग के नेतृत्व, राजनीतिक मजबूती और वैश्विक प्रभाव की सराहना करते हुए उन्हें ‘क्लासिक लीडर’ बताया.

इंटरव्यू में ट्रंप ने लिया मोदी और शी जिनपिंग का नाम
शुक्रवार को प्रसारित ‘द एक्सियोस शो’ (The Axios Show) को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप से पूछा गया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वे किन दो नेताओं की सबसे ज्यादा प्रशंसा करते हैं. इस सवाल के जवाब में उन्होंने सबसे पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का नाम लिया. जब उनसे दूसरे नेता का नाम पूछा गया तो उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि मोदी बहुत अच्छे हैं.’

‘मोदी युद्धों से दूर रहते हैं, यह समझदारी है’
ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति और नेतृत्व शैली की तारीफ करते हुए कहा कि वह अनावश्यक युद्धों से दूर रहते हैं. उन्होंने कहा, ‘वह युद्धों से दूर रहते हैं, जो एक समझदारी भरा कदम है. भारत की आबादी करीब 1.5 अरब है. वास्तव में भारत अब सबसे बड़ा देश है. मोदी एक महान नेता हैं.’

भारत के साथ व्यापारिक रिश्तों पर भी बोले ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत-अमेरिका व्यापारिक संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच बड़े स्तर पर व्यापार होता है और अब यह व्यापार निष्पक्ष तरीके से हो रहा है. ट्रंप ने कहा, ‘हम भारत के साथ काफी व्यापार करते हैं, लेकिन अब हम निष्पक्ष व्यापार कर रहे हैं.’

‘मोदी और शी दोनों क्लासिक नेता हैं’
डोनाल्ड ट्रंप ने मोदी और शी जिनपिंग दोनों की तुलना फिल्मों के प्रभावशाली किरदारों से करते हुए कहा कि उनके जैसा व्यक्तित्व ढूंढना आसान नहीं है. उन्होंने कहा, ‘मोदी महान हैं. राष्ट्रपति शी भी महान हैं. दोनों क्लासिक हैं. अगर आप इनमें से किसी एक पर फिल्म बनाना चाहें, तो हॉलीवुड में भी आपको उनके जैसा व्यक्ति नहीं मिलेगा.’

मोदी के लंबे कार्यकाल की भी सराहना
ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी के लंबे राजनीतिक कार्यकाल और स्थिर नेतृत्व की भी प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि भारत में पहले सरकारें जल्दी-जल्दी बदलती थीं, लेकिन मोदी ने एक दशक से ज्यादा समय तक स्थिर नेतृत्व दिया है.

उन्होंने कहा, ‘मैंने पूरी जिंदगी भारत की राजनीति को देखा है. वहां लगातार बदलाव होते रहते थे. कोई छह महीने रहता था, कोई एक साल. लेकिन फिर प्रधानमंत्री मोदी आए और अब उन्हें 12 साल से ज्यादा हो चुके हैं. यह बेहद मजबूत नेतृत्व का संकेत है.’

‘शांत दिखते हैं, लेकिन बेहद मजबूत नेता हैं मोदी’
ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, लेकिन वास्तव में वे बेहद मजबूत और सख्त नेता हैं. उन्होंने कहा, ‘वह बहुत शांत तरीके से काम करते हैं. लेकिन वह वास्तव में शांत व्यक्ति नहीं हैं. वह बहुत मजबूत और सख्त नेता हैं. मैं उन्हें बहुत अच्छी तरह जानता हूं.’

वैश्विक नेतृत्व पर भी रखी राय
इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने वैश्विक नेताओं की अलग-अलग नेतृत्व शैलियों पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि दुनिया के कई नेताओं के स्वभाव और कार्यशैली अलग हो सकती है, लेकिन प्रभाव और अधिकार के मामले में मोदी और शी जिनपिंग सबसे अलग नजर आते हैं.

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment