लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘दुनिया का सबसे शक्तिशाली रीसेट’:pak में बातचीत से चंद घंटे पहले Us के राष्ट्रपति का बयान; ट्रंप किससे बोले? – Us Iran Talk Trump Says World’s Most Powerful Reset Hours Before Islamabad Talks Us Prez Address Hindi Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ईरान के साथ शांति वार्ता से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। जेडी वेंस के पाकिस्तान रवाना होने के बाद उन्होंने ट्रुथ सोशल पर इस होने वाली बातचीत को ‘दुनिया का सबसे शक्तिशाली रीसेट’ बताया है। यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका, इस्राइल और ईरान के प्रतिनिधियों के बीच पाकिस्तान के इस्लामाबाद में अहम बैठक होगी।

इतना ही नहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान इस समय बहुत बड़ी मुश्किल में है और उसकी असली ताकत युद्ध के मैदान से ज्यादा मीडिया और अपनी बातों को घुमाकर पेश करने में दिख रही है। उनके पास अंतरराष्ट्रीय समुद्री रास्तों होर्मुज को रोककर दुनिया पर दबाव बनाने के अलावा कोई बड़ा रास्ता नहीं बचा है। सच्चाई यह है कि उनकी आर्थिक और सैन्य हालत इतनी खराब हो चुकी है कि अब अपनी जान बचाने और देश चलाने के लिए उनके पास समझौते की मेज पर आने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है। 

विनाश के मुहाने से शांति की मेज तक

ट्रंप का यह ‘रीसेट’ केवल एक युद्धविराम नहीं है, बल्कि यह ईरान के साथ संबंधों को पूरी तरह से नए सिरे से शुरू करने की कोशिश है। ईरान के साथ सीजफायर होने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका पहले ही अपने कई सैन्य लक्ष्य हासिल कर चुका है। अब ईरान के साथ दीर्घकालिक शांति समझौते की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने कहा था कि ईरान की तरफ से 10 बिंदुओं का एक प्रस्ताव मिला है, जिसे बातचीत के आधार के रूप में देखा जा रहा है। ट्रंप ने दावा किया था कि अमेरिका और ईरान के बीच पुराने विवादों के अधिकतर मुद्दों पर सहमति बन चुकी है। अब इन दो हफ्तों में समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश की जाएगी। 

विनाश के मुहाने से शांति की मेज तक

ट्रंप का यह ‘रीसेट’ केवल एक युद्धविराम नहीं है, बल्कि यह ईरान के साथ संबंधों को पूरी तरह से नए सिरे से शुरू करने की कोशिश है। इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर के विशेष अनुरोध पर ईरान पर होने वाले ‘विनाशकारी हमले’ को टाल दिया है।

ट्रंप ने कहा था कि अगर यह मध्यस्थता सफल नहीं होती, तो शायद ‘एक पूरी सभ्यता का नामोनिशान मिट जाता’, लेकिन अब, पाकिस्तान की सक्रिय कूटनीति के चलते दोनों देश इस्लामाबाद में आमने-सामने बैठने को तैयार हैं।

यह भी पढ़ें: ईरान से बात या सख्त चेतावनी?: ट्रंप के संदेश के साथ पाकिस्तान रवाना हुए वेंस, कहा- चालबाजी मंजूर नहीं होगी

ईरान में ‘सत्ता परिवर्तन’ का इशारा

ट्रंप ने न केवल युद्धविराम की बात की, बल्कि ईरान के भीतर एक बड़े राजनीतिक बदलाव यानी ‘रीजीम चेंज’ के संकेत भी दिए हैं। उन्होंने पिछले दिनों दावा किया कि ईरान का 47 साल पुराना कट्टरपंथी ढांचा अब शांति की ओर कदम बढ़ाएगा। अमेरिकी प्रशासन का लक्ष्य साफ है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को हमेशा के लिए दफन करना और यूरेनियम संवर्धन को शून्य पर लाना।

इस्लामाबाद में हलचल

पाकिस्तान की राजधानी में इस समय हलचल तेज है। अमेरिका का प्रतिनिधिमंडल, जिसमें उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और जेरेड कुशनर शामिल हैं, ईरानी प्रतिनिधिमंडल के साथ मेज पर बैठने वाली है। बातचीत का मुख्य आधार वह 10-सूत्रीय शांति प्रस्ताव है। हालांकि, इस बीच जेडी वेंस ने चेतावनी भी दी है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि यदि होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति में कोई बाधा आई या ईरान ने कोई भी चालबाजी की, तो अमेरिका विनाशकारी बल का इस्तेमाल करने से नहीं हिचकिचाएगा।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कंगना रनौत ने संघर्ष के दिनों को किया याद, सुनाया सलमान खान से जुड़ा एक किस्सा; बोलीं- ‘भंसाली की हीरोइन…’ – Kangana Ranaut Recalls How Salman Khan Encouraged Her To Meet Sanjay Leela Bhansali

Jubin Nautiyal Is Now Married Singer Ties The Knot With Childhood Sweetheart As Per Report – Entertainment News: Amar Ujala

Divya Dutta Exclusive:कॉलेज में किए प्रैंक से मिला सबक, शाहरुख स्टारर ‘वीर जारा’ ऑफर हुई तो कर बैठीं ऐसी गलती – Divya Dutta Exclusive Interview Actress Talk About Her Pranks And Movie Veer Zaara

India Vs Pakistan:भारत-पाकिस्तान द्विपक्षीय सीरीज को लेकर पीसीबी पर बरसे ललित मोदी, राजनीतिकरण का लगाया आरोप – Lalit Modi Believes India-pakistan Bilaterals Not Possible Because Of The Politicisation By Pcb

महिला आरक्षण बिल:pm ने परिसीमन पर दक्षिण भारत के हर राज्य का दूर किया भ्रम, कहा- किसी के साथ नहीं होगा भेदभाव – Pm Modi Clears Delimitation Concerns In South, Assures No State Will Face Injustice

Delhi Assembly:धमकी भरे ईमेल के बाद स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को मिली Z सिक्योरिटी, विधानसभा की किलाबंदी शुरू – Delhi Assembly Speaker Vijender Gupta Gets Z Security After Series Of Bomb Threats

Leave a Comment