लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

दतिया में बगावत:नरोत्तम का टिकट कटा तो झांसी हाईवे जाम, पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे, पार्टी छोड़ने की चेतावनी – Datia By-election: Uproar After Narottam Mishra’s Ticket Was Cut, Supporters Blocked Highway

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा द्वारा पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी खुलकर सामने आ गई। शुक्रवार को नाराज कार्यकर्ताओं ने दतिया-झांसी हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे करीब तीन किलोमीटर लंबा वाहनों का जाम लग गया। वहीं दतिया उपचुनाव में डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटने का भारी विरोध हो रहा है। दतिया से भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सरण सहित सभी पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं पार्टी छोड़ने की चेतावनी भी दी जा रही है।  


प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेतृत्व के फैसले का विरोध करते हुए नारेबाजी की। उनका कहना था कि डॉ. नरोत्तम मिश्रा के स्थान पर घोषित किए गए उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को वे नहीं जानते और इस फैसले से कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। 

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा द्वारा आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पार्टी में भूचाल आ गया है। जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी के शीर्ष से लेकर बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों ने पदों से इस्तीफे के बाद पार्टी छोड़ने तक की चेतावनी दे दी है। उनका साफ कहना है कि 24 घंटे में डॉ. नरोत्तम मिश्रा को प्रत्याशी नहीं बनाया गया तो सभी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे।

ये भी पढ़ें- कौन हैं आशुतोष तिवारी, जिन्हें दतिया उपचुनाव में उतारकर भाजपा ने बदला समीकरण

पत्र लिखकर चेताया

भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को पत्र लिखा है और साथ ही प्रेस बयान जारी कर कहा कि पार्टी द्वारा दतिया उपचुनाव में लिया गया निर्णय एकतरफा है। इसमें जमीनी कार्यकर्ताओं की भावनाओं और सुझावों की पूरी तरह उपेक्षा की गई है। उन्होंने ऐलान किया कि अगर 24 घंटे के भीतर आलाकमान ने डॉ. नरोत्तम मिश्रा को प्रत्याशी घोषित नहीं किया तो वे और उनके साथ सैकड़ों पदाधिकारी पार्टी के सभी दायित्वों से इस्तीफा दे देंगे। जरूरत पड़ी तो प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ दी जाएगी। जिलाध्यक्ष ने इस्तीफा देने वालों की लंबी सूची भी जारी की। इसमें जिला अध्यक्ष सहित सभी जिला पदाधिकारी,जिला पंचायत अध्यक्ष और जनपद अध्यक्ष,नगर पालिका दतिया अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,बड़ौनी पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष,दतिया विधानसभा के 6 मंडलों के अध्यक्ष,सभी मोर्चा अध्यक्ष,दतिया और बड़ौनी के सभी पार्षदगण और दतिया विधानसभा की 291 बूथों के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी शामिल है।

रघुवीर सिंह कुशवाहा ने कहा कि हम सब सामूहिक रूप से अपने पदों से इस्तीफा देते हैं। डॉ. नरोत्तम मिश्रा ही दतिया की पहचान हैं। उनके बिना चुनाव लड़ना संभव नहीं। टिकट घोषणा के बाद से दतिया में विरोध लगातार तेज हो रहा है। पहले कार्यकर्ताओं ने झांसी हाईवे पर 3 किलोमीटर लंबा जाम लगाया। अब संगठन के बड़े पदाधिकारियों ने मोर्चा खोल दिया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि नरोत्तम मिश्रा ने दशकों तक दतिया को सींचा है। उनके नाम पर ही भाजपा यहां मजबूत हुई। ऐसे में नए चेहरे को थोपना कार्यकर्ताओं का अपमान है। 

नारेबाजी से गूंजा हाईवे

शाम होते-होते दतिया शहर के अलग-अलग वार्डों से भाजपा कार्यकर्ता झांसी हाईवे पर इकट्ठा होने लगे। और  शाम को दतिया झांसी के बीचों-बीच धरना शुरू कर दिया।  “नरोत्तम मिश्रा जिंदाबाद”, “आशुतोष वापस जाओ”, “टिकट बदलो” के नारे गूंजते रहे। जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों का गुस्सा सबसे ज्यादा टिकट के चयन को लेकर था। कार्यकर्ताओं का कहना था कि दतिया की राजनीति नरोत्तम मिश्रा के नाम से चलती है। उनके काम और पहचान से ही भाजपा यहां मजबूत हुई है।

ये भी पढ़ें- दतिया उपचुनाव के लिए भाजपा ने आशुतोष तिवारी को बनाया उम्मीदवार, नरोत्तम मिश्रा को नहीं मिला टिकट

मतदान में भाजपा का करेंगे विरोध 

एक वरिष्ठ कार्यकर्ता ने कहा कि हम 20 साल से पार्टी के लिए मेहनत कर रहे हैं। अचानक बाहर से नाम थोप दिया गया। आशुतोष तिवारी कौन हैं? हमने उन्हें कभी दतिया में काम करते नहीं देखा। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने पार्टी नेतृत्व को सीधी चेतावनी दे डाली। ऐलान किया गया कि अगर टिकट नहीं बदला गया तो वे उपचुनाव में भाजपा का विरोध करेंगे। हम चुप नहीं बैठेंगे। अगर हमारी बात नहीं सुनी गई तो इस बार कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेंगे। हमें उम्मीदवार नहीं, कार्यकर्ताओं का सम्मान चाहिए। सूचना मिलते ही एसडीएम, सीएसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से बातचीत कर जाम खुलवाने की कोशिश की। करीब एक घंटे बाद यातायात आंशिक रूप से बहाल हो सका, लेकिन कार्यकर्ताओं का विरोध जारी है। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

E20:ईंधन पंप पर क्यों नहीं मिलेगा प्योर पेट्रोल, E10, E20 चुनने का विकल्प? पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताई वजह – Why You Can’t Choose Between Pure Petrol, E10, And E20: Petroleum Ministry Explains

Bihar :बांकीपुर में प्रशांत किशोर के सामने भाजपा का पहला दांव क्यों हुआ फेल? शपथ पत्र की ‘वह’ बात ही घाव बनी – Bankipur By Election Bjp Candidate Abhishek Kumar Bunty Education In Question Neeraj Kumar Sinha New Candidate

Us-iran Tensions:डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- बातचीत चाहता था ईरान, हम तैयार; लेकिन अब युद्धविराम खत्म – Donald Trump Claims Iran Wants Talks Says Ceasefire Is Over

कल का मौसम:दिल्ली-ncr में बादल और सूरज के बीच चली लुकाछिपी, अगले छह दिन बारिश की संभावना; फिर बढ़ेगा तापमान – Kal Ka Mausam Mausam Ki Jankari Rain In Delhi-ncr Likely Over Next Six Days

Mp By Election:दतिया में नरोत्तम मिश्रा की जगह नया चेहरा, Bjp के चौंकाने वाले फैसले के क्या हैं सियासी मायने? – New Face Replaces Narottam Mishra In Datia, What Are The Political Implications Of Bjp’s Shocking Decision?

Ngt:भूजल के इस्तेमाल ने बढ़ाई तीन स्टेडियमों की मुश्किलें? खेल गतिविधियों पर रोक; नोटिसों की अनदेखी पड़ी भारी – Ngt Restrains Sports Activities At Three Cricket Stadiums Over Groundwater Use And Notice Violations

Leave a Comment