लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

तालिबान ने पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा, अफगानिस्तान ने PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक का लिया बदला, कहा- ‘ISIS के आतंकी…’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक का अफगानिस्तान ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. अफगान सेना ने कल (30 जून) देर रात पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में घुसकर एयर स्ट्राइक की. तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है. दावा किया कि उनके निशाने पर इस्लामिक स्टेट से जुड़े इस्लामिक स्टेट खोरासान (आईएसआईएस-के) के अड्डे थे.

पाकिस्तान ने सोमवार (29 जून) की रात अफगानिस्तान के तीन प्रांतों में एयरस्ट्राइक की की थी. तालिबान शासन के मुताबिक हमलों में 36 आम नागरिकों की मौत हुई थी, इसी के जवाब में 30 जून देर रात 11 बजे अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत में जवाबी एयरस्ट्राइक की.

अफगान रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी करके जानकारी दी कि बलूचिस्तान के पिशनी जिले के सरनान बाजार इलाके में जिस इमारत पर अफगान सेना ने ड्रोन स्ट्राइक की थी, वो वैश्विक आतंकी गुट इस्लामिक स्टेट खोरासान (ISKP) और ‘उपद्रवी एवं भ्रष्ट’ नेटवर्क का जाइंट कैम्प था.

उधर, पाकिस्तान से सामने आई रिपोर्ट में दावा किया गया कि ये स्ट्राइक जिस इमारत पर हुई थी, वो असल में एक स्कूल था. जहां पर अफगान सेना के पूर्व सैनिक रहते थे और अफगान सेना के हमले में 3 पूर्व सैनिक घायल हुए हैं. असल में ये पूर्व सैनिक अहमद मसूद जूनियर की नेशनल रेजिस्टेंस फ्रंट (NRF) में तालिबान के टेकओवर के बाद शामिल हो गए थे और पाकिस्तान ने इन्हें 2023 में पनाह और कैम्प दिए थे.

अफगानिस्तान बीते कई साल से सबूत पेश करता रहा है कि नेशनल रेजिस्टेंस फ्रंट (NRF) और ISKP इकट्ठा अफगान तालिबान के खिलाफ लड़ रहे हैं और ISI ने इनकी जॉइंट ब्रिगेड बनायी है.

ISKP के कैम्प को निशाना बनाने का दावा

बलूचिस्तान के अलावा अफगान सेना ने जानकारी दी कि उसने खैबर पख्तूनख़्वाह प्रांत के कंबर खेल और चित्राल में मौजूद ISKP के कैम्प पर हमला किया था, हालांकि इन दोनों जगहों पर सफल हमले की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पेशावर के पास हसन खेल इलाके में एक मकान पर ड्रोन जरूर गिरा है. जिसमें 1 महिला की मौत हो गई और 6 लोग घायल हैं, जिनका पेशावर में स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा है.

सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील

अफगानिस्तान का ड्रोन स्ट्राइक से इनकार

जानकारी के मुताबिक पेशावर के हसन खेल में ड्रोन रिहायशी मकान के ऊपर एयर डिफेंस इंटरसेप्ट की वजह से गिरा है, जिसकी वजह से घर में ड्रोन और इंटरसेप्टर मिसाइल दोनों का मलबा जा गिरा और इसी वजह से काफी नुकसान हुआ है. इसी तरह रात में बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में भी एक मकान में ड्रोन आकर गिरा था, हालांकि, इस ड्रोन स्ट्राइक की जिम्मेदारी अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने नहीं ली है और इस ड्रोन स्ट्राइक में कोई हताहत भी नहीं हुआ है. 

नागरिक ठिकानों को नहीं बनाया निशाना – अफगान रक्षा मंत्रालय

अफगान रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में दावा किया कि सभी हमले बिल्कुल सटीक थे और कहीं पर भी नागरिक ठिकानों को निशाना नहीं बनाया गया. ऐसे में देखना होगा की कल रात अफगानिस्तान की ओर से पाकिस्तान पर किए गए हमले रुकते हैं या फिर अफगानिस्तान आगे भी हमले जारी रखता है और फिर इन हमलों का पाकिस्तानी सेना कैसे जवाब देती है.

सत्ता संभालने के बाद पहली बार भारत दौरे पर आएंगी ताकाइची साने, जापानी PM का दौरा चर्चा में क्यों?

 

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सत्ता संभालने के बाद पहली बार भारत दौरे पर आएंगी ताकाइची साने, जापानी PM का दौरा चर्चा में क्यों?

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने जन्म से नागरिकता का अधिकार बरकरार रखा तो भड़के ट्रंप, बोले- ‘नया कानून लाकर…’

बिलावल भुट्टो और इशाक डार ने भारत को दी धमकी, कहा- ‘अगर पाकिस्तान के अधिकारों से…’ 

‘दो बार मारा, फिर ईरान में घुसकर मारेंगे’, नेतन्याहू ने दी धमकी, गालिबाफ बोले- अगर बातचीत फेल हुई तो…

PoK में पाकिस्तान के खूनी खेल के बाद अब गिरफ्तारियां, अवामी एक्शन कमेटी के नेता गिरफ्तार, 60 हजार लोग अब भी डटे

ट्रेड डील के ऐलान से पहले डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया बैन 

Leave a Comment