लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ट्रंप बोले- हमें फिर से करना होगा ईरान पर हमला, UAE का दावा- 48 घंटे में मार गिराए 6 ड्रोन्स

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका और ईरान के बीच चल रही तकरार खत्म होती नजर नहीं आ रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर से चेतावनी दे दी है. उनसे मंगलवार (19 मई) एक रिपोर्टर ने ईरान पर स्ट्राइक करने को लेकर सवाल किया. ट्रंप ने जवाब देते हुए कहा कि मैं यह नहीं कह सकता कि ईरान के खिलाफ फिर से स्ट्राइक नहीं होगी. इस बीच यूएई ने दावा किया है कि उसने पिछले 48 घंटों में छह ड्रोन मार गिराए हैं.

ट्रंप से रिपोर्टर ने पूछा, ‘कल हम ईरान के खिलाफ स्ट्राइक करने के कितना करीब थे?’ ट्रंप ने जवाब देते हुए कहा, ‘हम बस एक घंटे की ही दूरी पर थे. कल मुझे एक फोन कॉल आया था और कहा गया कि सर, क्या हम थोड़ा रुक सकते हैं. हम डील के बेहद करीब हैं.’

ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर क्या बोले ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर कहा, ‘मुझे लगता है कि परमाणु के मामले को सुलझाना जरूरी है और यह सबसे ज्यादा अहम है.’ उन्होंने ईरान के साथ फिर से बातचीत शुरू होने को लेकर कहा,  ‘हम दो-तीन दिन, शुक्रवार, शनिवार या रविवार को फिर से बातचीत शुरू कर सकते हैं. यह अगले हफ्ते की शुरुआत में भी हो सकती है.’ ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा, ‘हमें ईरान को एक और बड़ा झटका देना पड़ सकता है. अभी मैं निश्चित नहीं हूं. आपको बहुत जल्द पता चल जाएगा.’

ईरान का अमेरिका को नया शांति प्रस्ताव

गौरतलब है कि ईरान ने हाल ही में अमेरिका को नया शांति प्रस्ताव भेजा था. उसके शांति प्रस्ताव में युद्ध से हुए नुकसान की भरपाई और अमेरिकी सैनिकों की वापसी शामिल थी. तेहरान के शांति प्रस्ताव में लेबनान सहित सभी मोर्चों पर दुश्मनी खत्म करना, ईरान के करीब के इलाकों से अमेरिकी सेना की वापसी और अमेरिका-इजरायल युद्ध से हुई तबाही की भरपाई शामिल है.

यूएई ने मार गिराए 6 ड्रोन

इस बीच यूएई ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि उसने पिछले 48 घंटों में 6 ड्रोन मार गिराए हैं. टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक यूएई के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि 3 ड्रोन रविवार को अटैक कि फिराक में थे, लेकिन उन्हें मार गिराया गया.

यह भी पढ़ें : ‘एजेंट झुक गया, अभिषेक बनर्जी…’, फाल्टा उपचुनाव लड़ने से जहांगीर के इनकार पर BJP का रिएक्शन, TMC बोली- ये दादागिरी

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते’, पाकिस्तानी PM के सलाहकार ने बयां किया दर्द, बताया भारत से कितना फायदा मिलता

40 साल बाद नई शुरुआत! PM मोदी के दौरे से भारत-न्यूजीलैंड के रिश्तों को नई उड़ान, टेंशन में आ जाएगा चीन

‘अगर ईरान ने कराई मेरी हत्या तो….’, ट्रंप बोले- अमेरिका कर देगा बर्बाद, एक हजार मिसाइलें लॉक एंड लॉडेड

रूसी तेल खरीद पर लगेगा 500 परसेंट टैरिफ? अमेरिकी सांसद पार्लियामेंट में पेश करेंगे नया बिल, भारत की बढ़ेंगी मुश्किलें!

जंग के बीच ईरान ने फिर से तैयार कर लिए न्यूक्लियर साइट्स? सैटेलाइट तस्वीरों ने उड़ाई अमेरिका की नींद

40 साल बाद भारतीय PM के न्यूजीलैंड दौरे से गदगद हुआ ये देश, राष्ट्रपति की पोस्ट पर PM मोदी ने क्या कहा?

Leave a Comment