लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘ट्रंप के हस्ताक्षर की कोई कीमत नहीं’, शांति समझौता टूटने पर भड़के मोजतबा खामेनेई, दे डाली ये धमकी – Iran Supreme Leader Khamenei Says Violation Of Peace Mou Proves Trump Signature Worthless West Asia War

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने हाल ही में हुए शांति समझौते (MoU) का उल्लंघन किया है। इससे एक बार फिर साबित हो गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर की कोई कीमत नही है। यह पूरी तरह से बेकार और अमान्य हैं। शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, खामेनेई ने देश की जनता के नाम भेजे एक संदेश में यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने समझौते को तोड़कर अपना असली और बेनकाब चेहरा दिखा दिया है। यह अमेरिका के झूठ, अतार्किक, अविश्वसनीय और बुरे स्वभाव का एक और ठोस सबूत है।

सबक सिखाने की दी चेतावनी

इसके साथ ही खामेनेई ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका ने युद्ध भड़काने की कोशिशें जारी रखीं, तो उसे भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यदि अमेरिकी हमले जारी रहे, तो ईरान और उसका ‘प्रतिरोध मोर्चा’ (रेसिस्टेंस फ्रंट) अमेरिका को ऐसा सबक सिखाएगा जिसे वह कभी नहीं भूल पाएगा। यह तनाव उस शांति समझौते के बावजूद बढ़ा है, जिसके तहत दोनों देशों को 60 दिनों के भीतर अंतिम समझौते के लिए बातचीत करनी थी। इस समझौते पर 18 जून को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हस्ताक्षर किए थे।

बातचीत की कोई गुंजाइश नहीं

ईरान के कानूनी और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने शनिवार को एक बड़ा एलान किया। उन्होंने सरकारी टीवी चैनल आईआरआईबी (IRIB) को दिए इंटरव्यू में कहा कि ईरान ने इस समझौते के तहत अपनी सभी जिम्मेदारियां पूरी करना बंद कर दिया है। उन्होंने अमेरिका पर समझौते के सभी वादों को तोड़ने या निलंबित करने का आरोप लगाया। गरीबाबादी ने साफ किया कि अब बातचीत की कोई गुंजाइश नहीं है और ईरान का पूरा ध्यान अपनी रक्षा करने पर है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी हमलों का करारा जवाब दिया जा चुका है और अमेरिका को समझदारी दिखाते हुए दूसरा रास्ता चुनना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Iran: खामेनेई के किस बयान पर ईरान ने दी US को चेतावनी? कहा- बात समझ आ गई हो तो तुरंत भाग जाएं अमेरिकी सैनिक

दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव तेज

बता दें कि, पिछले एक हफ्ते में अमेरिका ने ईरान के दक्षिणी प्रांतों में सैन्य ठिकानों और बुनियादी ढांचों पर कई हवाई हमले किए हैं। अमेरिका का दावा है कि ये हमले होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा के लिए किए गए हैं। इसके जवाब में ईरान ने भी खाड़ी देशों और जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए हैं। शनिवार को कुवैत और बहरीन ने बताया कि उनके हवाई रक्षा तंत्र ने ईरान के हवाई हमलों को रोका है। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आज का शब्द:संतरण और सुमित्रानंदन पंत की कविता ‘बढ़ो अभय, विश्वास-चरण धर’ – Aaj Ka Shabd Santaran Sumitranandan Pant Hindi Kavita Badho Abhaya Vishwas Charan Dhar

’13-14 करोड़ नाम हटाना स्कैम’:एसआईआर पर पूर्व सीईसी कुरैशी का बड़ा दावा, और क्या-क्या कहा? – Sir Voter Deletion Sy Quraishi Scam Controversy Voter List

पश्चिम बंगाल:आम जनता उन्नयन पार्टी अध्यक्ष हुमायूं कबीर से मारपीट का आरोप, भाजपा ने सभी आरोपों से किया इनकार – Ex-tmc Mla Humayun Kabir Alleges Assault By Bjp Workers In Bengal’s North 24 Parganas

Delhi Building Collapse Live:सत्य निकेतन में गिरी चार मंजिला इमारत, अब तक पांच की मौत; न्यायिक जांच के आदेश – Delhi Building Collapse Live Updates Building Collapses In Satya Niketan Students Trapped Rescue Operation

बिग बॉस 20:आम्रपाली दुबे से लेकर मैरी कॉम तक, सीजन 20 में शामिल हुए ये प्रतिभागी; जानें इनके बारे में सबकुछ – Bigg Boss 20 Final 15 Contestants List Amrapali Dubey To Isha Rikhi Participated At Salman Khan Show

अमेरिका की आजादी के 250 साल का जश्न:’ट्रंप की सोच लेकर आया हूं’, राजदूत गोर ने बंगलूरू में क्या-क्या कहा? – Us India Partnership Sergio Gor Dk Shivakumar Bengaluru Trust Fellowship American Freedom 250 Years

Leave a Comment