
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका की तरफ से लगातार ईरान पर किए जा रहे हमलों को लेकर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह मुज्तबा खामेनेई ने शनिवार (18 जुलाई, 2026) को बड़ा बयान दिया है. खामेनेई ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से शांति समझौते पर साइन पूरी तरह से बेमतलब का है. उन्होंने ट्रंप को लेकर कहा कि उनकी कोई क्रेडिबिलिटी नहीं है.
खामेनेई ने डोनाल्ड ट्रंप को लेकर क्या कहा?
ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह मुज्तबा खामेनेई ने शनिवार (18 जुलाई, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में खामेनेई ने कहा, ‘ईरान और अमेरिका के राष्ट्रपतियों की तरफ से साइन किए गए समझौता ज्ञापन (एमओयू) का अमेरिका की तरफ से बार-बार उल्लंघन किया जाना एक बार फिर से इस सच्चाई को उजागर करता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के साइन की कोई कीमत नहीं है और उनकी कोई क्रेडिबिलिटी नहीं है.’
The repeated breaches of the agreement by the Great Satan [the US] regarding the MOU signed by the Presidents of Iran and the US have once again laid bare a fundamental truth: the signature of the US President is utterly worthless and devoid of credibility.
— Ayatollah Mojtaba Khamenei (@MKhamenei_ir) July 18, 2026
शहीद और लापता हो चुके अमेरिकी सैन्यकर्मियों पर सेंटकॉम ने क्या कहा?
अमेरिका के सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने एक्स प्लेटफॉर्म पर शनिवार (18 जुलाई) को एक पोस्ट में अपने शहीद और लापता हो चुके अमेरिकी सैन्य कर्मचारियों को लेकर बयान जारी किया है. सेंटकॉम ने कहा, ‘अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) और उसके पार्टनर फोर्सेज शुक्रवार (17 जुलाई, 2026) को जॉर्डन में ईरान की तरफ से किए गए बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमलों के खिलाफ रक्षा अभियान चला रहे थे. इस दौरान दो अमेरिकी सैन्यकर्मी युद्ध कार्रवाई में मारे गए. इसके अलावा, एक सैन्यकर्मी अभी भी लापता है.’
CENTCOM Statement on Recently Fallen, Missing U.S. Service Members
TAMPA, Fla. — On July 17, two U.S. service members in Jordan were killed in action as U.S. Central Command (CENTCOM) and partner forces defended against Iranian ballistic missile and drone attacks. Additionally,…
— U.S. Central Command (@CENTCOM) July 18, 2026
सेंटकॉम ने कहा, ‘अमेरिका के चार सैन्य कर्मियों को इलाज के लिए जॉर्डन के अस्पतालों में भर्ती कराया गया था. इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. जबकि जिन अन्य कर्मियों को मामूली चोटें आईं थी, उनकी जांच की गई और फिर वे अपनी ड्यूटी पर लौट चुके हैं.’
सेंटकॉम ने कहा कि हम अमेरिकी सेना के शहीदों के परिवारों के सम्मान को ध्यान में रखते हुए उनके नामों और अन्य जानकारियों को तब तक सार्वजनिक नहीं करेंगे, जब तक उनके परिजानों को आधिकारिक रूप से सूचना मिलने के बाद 24 घंटे पूरी तरह से नहीं बीत जाते हैं.
यह भी पढ़ेंः US-Iran War: ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ’सीक्रेट’ प्लान!
