लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ट्रंप के सीजफायर बढ़ाने के बाद हॉर्मुज में गोलीबारी, तीन जहाजों को IRGC गनबोट ने बनाया निशाना

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

US Iran War: डोनाल्ड ट्रंप के यूएस और ईरान सीजफायर बढ़ाने के बयान के बाद हॉर्मुज स्ट्रेट में तीन कार्गो शिप पर हमला हुआ है. फिलहाल किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है.  न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि गोलीबारी की घटना के बाद भी सभी सुरक्षित हैं. साथ ही जहाजों पर किसी तरह की आगजनी की खबर भी नहीं है. 

रिपोर्ट्स की मानें तो फायरिंग से पहले IRGC गनबोट उसके करीब पहुंच गई थी. इस तरह की घटना ने इंटरनेशनल मेरिटाइम बिजनेस रूट पर सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को बढ़ा दिया है. इधर, मिडिल ईस्ट में हालात अभी स्थिर नहीं है. 

इस इलाके में हुई है गोलीबारी की घटना

रॉयटर्स ने बताया कि ओमान के नॉर्थ ईस्ट इलाके में गोलीबारी और रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड से अटैक किया गया है. लाइबेरिया का झंडा लगा एक कंटेनर जहाज के ब्रिज को नुकसान हुआ है. IRGC की एक गनबोट जहाज के करीब आ रही थी. इसके बाद ही जहाज पर हमला किया गया. फिलहाल जहाज में मौजूद सभी क्रू मेंबर सुरक्षित हैं. गनबोट पर तीन लोग सवार थे. 

ईरान से लगभग आठ नॉटिकल मील पश्चिम में एक दूसरे कंटेनर जहाज पर भी गोलीबारी की गई. पनामा का झंडा लगे इस जहाज को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. उसके चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं.

समुद्री सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि ईरान से लगभग आठ नॉटिकल मील पश्चिम में एक तीसरे कंटेनर जहाज पर भी गोलीबारी की गई, जब वह हॉर्मुज से बाहर की ओर गुजर रहा था. 

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने ग्रीक कंटेनर के कैप्टन के हवाले से कहा है कि घटना से पहले कोई रेडियो संपर्क नहीं हुआ था. साथ ही हॉर्मुज से गुजरने की अनुमति दी गई थी, तभी जहाज उस रास्ते पर पहुंचा था. 

18 अप्रैल को भारतीय जहाजों पर भी हुई थी गोलीबारी

इससे पहले 18 अप्रैल को 2 भारतीय जहाजों पर गोलीबारी की घटना सामने आई थी. इसका विरोध भारत ने ईरान के समक्ष जमकर किया था. इससे जुड़ा एक ऑडियो भी सामने आया था. इसमें भारतीय जहाज पर मौजूद कैप्टन और ईरानी सेना के बीच बातचीत हुई थी. इसमें जहाज कैप्टन ने कहा था कि उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति दी गई थी. लेकिन अब फायरिंग की जा रही है. उन्हें वापस लौटने की इजाजत दी जाए. इसके बाद भारतीय नौसेना ने अपनी एडवाइजरी में साफ कर दिया था कि बिना हमारी परमिशन के इस रास्ते को पार न करें. साथ ही लार्क द्वीप से दूरी बनाए रखें. 

यह भी पढ़ें:

इस्लामाबाद वार्ता 2.0 से पहले प्रेसिडेंट ट्रंप ने की ईरान की तारीफ, लेकिन फिर दी ये बड़ी चेतावनी
 

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘समझौते के करीब ईरान और US’…, तेहरान के विदेश मंत्री के पोस्ट को ट्रंप ने किया शेयर, पीस डील को लेकर बढ़ी उम्मीदें

अमेरिका ने 30 से ज्यादा देशों को की बायोलैब्स की फंडिंग, कुर्सी छोड़ने से पहले FBI डायरेक्टर तुलसी गबार्ड का बड़ा दावा

‘आतंकवाद के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा सिंधु नदी का पानी’, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को दो टूक संदेश

‘ईरान ने ड्रोन से किया था भारतीय जहाज पर अटैक’, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, तेहरान ने किया खारिज

‘अमेरिका और ईरान के बीच डील कभी इतनी करीब नहीं रही’, पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ का बड़ा दावा

वेनेजुएला में फिर घुसी अमेरिका की सेना, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा- ट्रेन डी अरागुआ को US आर्मी ने किया ढेर

Leave a Comment