अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक अजीब सा दावा किया है, जिसे इटली की पीएम ने मनगढंत करार दिया है. साथ ही इस बयान के बाद फिर से विवाद खड़ा हो गया है. ट्रंप ने कहा है कि हाल ही में जी7 समिट में इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने उनसे फोटो खिंचवाने की मिन्नत की थी. इटली की पीएम मेलोनी ने तुरंत इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पूरी तरह से मनगढ़ंत बताया है.
फोन इंटरव्यू पर डोनाल्ड ट्रंप का दावा
डोनाल्ड ट्रंप ने यह बयान इटली के मीडिया आउटलेट को दिया है. उन्होंने फोन इंटरव्यू पर कहा कि मेलोनी ने उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए मिन्नतें कीं थी. उन्होंने कहा कि वह इसके लिए राजी हुए, क्योंकि उन्हें मेलोनी पर तरस आया था. अब एक बार फिर से अमेरिका और इटली के रिश्तों के लेकर नई बहस छिड़ गई है.
ट्रंप ने कहा- मुझे उनपर तरस आ गया, मैं फोटों नहीं खिंचवाता
हाल ही में ट्रंप और मेलोनी की मुलाकात फ्रांस में आयोजित जी7 समिट के दौरान हुई थी. माना जा रहा था कि ईरान युद्ध के बाद बने तनाव के दौरान दोनों डेमोक्रेटिक्स नेताओं ने अपने खराब रिश्तों को सुधारने की कोशिश की थी.
ये भी पढ़ें- कश्मीरियों के प्रदर्शन से घबराए मुनीर और शरीफ, पाकिस्तानी सरकार ने 150 लोगों को घोषित किया आतंकी
अब इस पर इटली के La7 टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि शायद वह खुश हैं. मैंने उनसे बात की. मुझे उनसे बात करने की जरूरत नहीं थी. उन्होंने मुझसे अपने साथ फोटो खिंचवाने की मिन्नतें की. वह मेरे साथ फोटों खिंचवाने के लिए बेताब थीं. मैं फोटो नहीं खिंचवाता. लेकिन मुझे उनपर तरस आ गया.
इटली की पीएम ने वीडियो जारी कर दी प्रतिक्रिया
वहीं, इस पूरे मामले पर मेलोनी ने ट्रंप के दावे का जवाब दिया है. उन्होंने बकायदा एक वीडियो भी साझा किया है. इसमें उन्होंने ट्रंप के दावों को पूरी तरह से मनगढ़ंत बताया है. साथ ही कहा है कि यह पहली बार नहीं है कि जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सहयोगियों को अपमानजनक बातें कही हों.
इटली की पीएम मेलोनी ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के बयान पूरी तरह से मनगढ़ंत हैं. मैं सचमुच हैरान हूं. मुझे समझ नहीं आता कि वो अपने सहयोगियों ऐसा व्यवहार क्यों करते हैं. ऐसा पहली बार तो नहीं हुआ है.
कभी ट्रंप की जबरदस्त प्रशंसक थीं मेलोनी
मेलोनी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जबरदस्त समर्थक थीं. 2025 के शपथ ग्रहण में एकमात्र यूरोपीय नेता थीं. लेकिन पोप लियो के खिलाफ ट्रंप के बयान से रिश्तों में दूरी आ गई. ईरान युद्ध के बाद तो मेलोनी ने ट्रंप से पूरी तरह से दूरी बना ली थी.
ईरान-अमेरिका डील के बाद पाकिस्तान से आई धमकी, बिलावल भुट्टो बोले- ‘हम भारत को….’

