लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘जनता को लूट रही सरकार’:पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर कांग्रेस हमलावर, कहा- तेल कंपनियों के फायदे की चिंता – Congress Laments Fresh Fuel Price Hike Modi Govt Looting Citizens Only Cares About Profits Of Oil Companies

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

 पिछले 10 दिन में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होने के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है। कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार को सिर्फ तेल कंपनियों के फायदे की चिंता है। 

कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “‘महंगाई मैन’ मोदी ने पेट्रोल-डीजल पर 9 दिन में 5 रुपए बढ़ा दिए। आज फिर पेट्रोल 94 पैसे और डीजल 95 पैसे महंगा कर दिया गया। सरकार को बस तेल कंपनियों के फायदे की चिंता है। एक तरफ जहां दुनियाभर की सरकारें अपनी जनता को राहत दे रही हैं, सरकार जनता को ही लूटने में लगी है।”

‘कब तक पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाएंगे’ : कांग्रेस

कांग्रेस ने सरकार पर अपना हमला जारी रखते हुए आगे लिखा, “कभी तो जनता के भले के बारे में सोच लो, कब तक पूंजीपतियों का फायदा कराते रहोगे?” वहीं, टीएमसी प्रवक्ता साकेत गोखले ने कहा, “10 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में यह तीसरी बढ़ोतरी है। हर 3 दिन में ईंधन की कीमतें लगभग 1 रुपए बढ़ जाती हैं। सरकार गिरते रुपए को संभाल नहीं पा रही है, इसलिए उम्मीद करें कि जुलाई तक, कम से कम हर कुछ दिनों में कीमतें बढ़ती रहेंगी।

उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “हमें प्रधानमंत्री और मंत्रियों के खर्च में कटौती वाले दिखावे की जरूरत नहीं है, जो वे कैमरों के लिए करते हैं। हमें ऐसी सरकार चाहिए जो अर्थव्यवस्था चलाने के बुनियादी तरीकों को समझती हो, और जिसका ध्यान शासन-प्रशासन पर हो, न कि पीआर पर।”

10 दिनों में करीब पांच रुपये बढ़े दाम

बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल की कीमत 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ाई है। पिछले 10 दिनों में कुल मिलाकर, कीमतों में लगभग 5 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। शनिवार को हुई बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 99.51 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल का भाव 92.49 रुपए प्रति लीटर है।

पिछले 10 दिन में ईंधन की दरों में यह तीसरी बढ़ोतरी है। 15 मई को कीमतों में प्रति लीटर 3 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद 19 मई को 80 पैसे से अधिक की बढ़ोतरी हुई। इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत 98.64 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 91.58 रुपए प्रति लीटर पहुंची थी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लॉस एंजिलिस में हादसों का कहर:जहां हुआ बस एक्सीडेंट, वहीं क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर; दोनों हादसों में तीन की मौत – Helicopter Crashes At Same Location Where Bus Accident Occurred In Los Angeles Three Killed In Two Incidents

अमेरिका-यूरोप में रूसी विरोधियों को मारने की साजिश:एफबीआई ने खुफिया नेटवर्क का कैसे किया भंडाफोड़? – Plot To Kill Russian Dissidents In The Us And Europe: How Did The Fbi Bust The Intelligence Network?

द बोनस मार्केट अपडेट:शेयर बाजार में बढ़त; शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 215 अंक चढ़ा, निफ्टी 23200 के नीचे – Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News And Updates

पंजाब चुनाव 2027:वोटर दोहराएगा 2022 का बदलाव या लौटेगी विरासत, होगी व्यक्तिगत जनाधार की परीक्षा – Punjab Assembly Election 2027 Old Political Legacy New Faces

साउथ Vs बॉलीवुड:कैसे हिंदी सिनेमा ने 1000 करोड़ क्लब में किया टॉप? समझें ‘बाहुबली 2’ से ‘धुरंधर 2’ तक का सफर – 1000 Crore Club Bollywood And South Have 5 Films Each Yet Bollywood Leads Know How Dhurandhar 2 Dangal Bahubal

एक्सप्लेनर:क्या फ्री यूपीआई का दौर अब खत्म हुआ? 0.4% एमडीआर का आपकी जेब पर कितना होगा असर – Explainer What Is Mdr And How It Impacted Common People Pocket Free Upi Time Gone

Leave a Comment