लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

चूरू में तेज आंधी का तांडव:70 की रफ्तार से चली हवाएं, रेत के कारण आसमान हुआ पीला; देखें वीडियो – Churu Dust Storm 70 Kmph Winds Havoc In Rajasthan Sky Turns Yellow

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

राजस्थान के चूरू जिले में शनिवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ले ली है। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे लोगों को तेज धूलभरी आंधी के बाद राहत महसूस हुई। चूरू शहर के साथ-साथ तारानगर क्षेत्र और मेहरी गांव समेत आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ धूल का गुबार छा गया।

रेत के कारण आसमान हुआ पीला

दोपहर के समय अचानक हवा की रफ्तार बढ़ने लगी और कुछ ही देर में आसमान धूल की परत से ढक गया। तेज आंधी के कारण सड़कों पर दृश्यता प्रभावित हुई, जबकि कई स्थानों पर धूल घरों और दुकानों के भीतर तक पहुंच गई। लोगों को कुछ समय के लिए आवाजाही में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

हालांकि, आंधी का असर कम होने के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों ने गर्मी और लू से राहत की सांस ली। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मौसम के इस बदलाव को राहतभरा माना गया।

चूरू के अलावा ये तीन जिले भी प्रभावित

श्रीगंगानगर, बीकानेर और सीकर जिलों में धूल और रेत का जबरदस्त बवंडर देखने को मिला। आसमान में धूल छाने से दिन के समय भी अंधेरा महसूस हुआ। सड़कों पर चल रहे वाहनों को हेडलाइट का सहारा लेना पड़ा, जबकि आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ।राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण चूरू, श्रीगंगानगर, बीकानेर और सीकर में रेत का बवंडर आया। इस दौरान दिन में अंधेरा छा गया। वाहनों के भी लाइट जलाने पड़े। बवंडर के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

उधर, मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में मौसम के और अधिक सक्रिय रहने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, जोधपुर और उदयपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में तेज आंधी चलने की आशंका है। इसके अलावा कुछ इलाकों में गरज-चमक, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना व्यक्त की गई है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आस्था या चमत्कार :खड़े हनुमान मंदिर के बाहर पहुंचा लंगूरों का झुंड, श्रद्धालुओं में कौतूहल बढ़ा; देखें वीडियो – Ujjain: Faith Or Miracle? Langur Troop Suddenly Arrives Outside Khade Hanuman Temple, Curiosity Grows

पीजी मेडिकल-डेंटल छात्रों के लिए खुशखबरी:बिहार सरकार ने बढ़ाया मासिक वजीफा, पहले साल में मिलेंगे इतने रुपये – Bihar Pg Medical Stipend 2026 Increased: First Year Rs 92,800, Check New Rates

Last Man In Tower Review Manoj Bajpayee Wins Hearts In A Gripping Battle Of Home Relationships And Principles – Entertainment News: Amar Ujala

जम्मू-कश्मीर:पीओजेके में इंटरनेट बंदी पर पाकिस्तान को हाईकोर्ट का झटका, 10 दिन में सेवा बहाल करने का निर्देश – Setback For Pakistan As It Attempts To Conceal The Pojk Massacre By Shutting Down Communication Services.

वीरेंद्र सहवाग:राइज एंड फॉल 2 होस्ट करेंगे वीरू, प्रोमो में कंटेस्टेंट की फील्डिंग सेट करते दिखे क्रिकेटर – Virendra Sehwag To Host Rise And Fall Season 2 On Mx Player

बिहार:जेपी के तीन शिष्य आज चर्चा के केंद्र में क्यों, लालू, नीतीश और दिवंगत रामविलास के नाम पर कैसी सियासत? – Bihar: Why Are Jp Three Disciples At The Center Of Discussion Politics Revolving Around Lalu Nitish Ram Vilas

Leave a Comment