Budget Travel Destinations: घूमने-फिरने का मन तो हर किसी का ही करता है. इसके लिए कई बार हम अकेले, तो कई बार अपने दोस्तों के साथ घूमने की प्लानिंग करते हैं और अलग-अलग जगहों को अपनी लिस्ट में शामिल करते हैं. प्लानिंग तक तो सब कुछ ठीक रहता है, लेकिन प्रॉब्लम तब आती है जब हम अपने वॉलेट पर नजर डालते हैं या फिर बैंक बैलेंस चेक करते हैं. जेब में या बैंक अकाउंट में पैसे कम होने की वजह से हमें अपना प्लान कैंसिल भी करना पड़ जाता है.
अगर आप कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, लेकिन पैसों की कमी होने की वजह से समझ में नहीं आ रहा है कि जाएं तो जाएं कहां, तो यह आर्टिकल आपके काम का होने वाला है. हमारे देश में कई ऐसी सुंदर और शानदार जगहें हैं, जहां आप बहुत ही कम पैसों में बहुत ही कमाल का एक्सपीरियंस ले सकते हैं. तो चलिए जानते हैं ऐसी ही 5 बजट-फ्रेंडली जगहों के बारे में, जहां आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए भी कमाल की छुट्टियां बिता सकते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको इन जगहों पर घूमने में कितना खर्च होगा, इस बात की भी जानकारी देने वाले हैं.

पहाड़ों की सुंदरता और एडवेंचर के लिए ऋषिकेश
अगर आपको पहाड़ों की सुंदरता और एडवेंचर दोनों का ही मजा एक ही जगह पर एक ही साथ लेना है, तो आपके लिए ऋषिकेश सबसे बेहतरीन चॉइस होने वाली है. गंगा नदी के किनारे पर बसा हुआ यह शहर बहुत ही शांत, सुंदर और हरा-भरा है. यहां ठहरने के लिए आपको बहुत ही सस्ते में होटल और धर्मशालाएं बहुत ही आसानी से मिल जाएंगी. यहां पर आप शाम की मशहूर गंगा आरती फ्री में देख सकते हैं. इसके अलावा आप अगर चाहें तो बहुत ही कम पैसों में रिवर राफ्टिंग और पहाड़ों पर ट्रेकिंग का मजा भी ले सकते हैं. अगर आप बजट ट्रेवलर हैं तो आपको यहां प्रतिदिन के हिसाब से 2,000 से 3,000 रुपये तक खर्च करने पड़ेंगे.
ये भी पढ़ें: दिल करता है सोलो ट्रिप पर जाने का? बिना टेंशन और झंझट के सफर का मजा लेने के लिए अपनाएं ये परफेक्ट फॉर्मूला

किले, महल और इतिहास के शौकीनों के लिए जयपुर
अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें पुराने जमाने के किले, महल और इतिहास की चीजों में दिलचस्पी है, तो राजस्थान की राजधानी जयपुर से बेहतर आपके लिए कोई और जगह हो ही नहीं सकती है. इसे ‘पिंक सिटी’ भी कहा जाता है. जयपुर में आप हवा महल, आमेर का किला और नाहरगढ़ किला जैसी खूबसूरत जगहें घूम सकते हैं और इन जगहों की टिकटें भी बहुत ही सस्ती होती हैं. शहर में एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए बस और ऑटो भी आपको काफी आसानी से मिल जाते हैं. इसके अलावा जयपुर का चटपटा स्ट्रीट फूड भी काफी अफोर्डेबल होता है. अगर आप 3 से 4 दिनों की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यहां आपके 15,000 से 18,000 रुपये तक खर्च होंगे.
समुद्र किनाने घूमने का मन हो तो गोकर्ण
अगर आपका मन समुद्र के किनारे घूमने और शाम बिताने का है, लेकिन आप गोवा के महंगे-महंगे होटलों और भीड़-भाड़ से बचना चाहते हैं, तो आपके लिए कर्नाटक का गोकर्ण सबसे बेहतरीन चॉइस है. यहां का कुडले बीच और ओम बीच बहुत ही शांत और सुंदर हैं. यहां रहना और खाना बहुत ही सस्ते में हो जाएगा. अगर आप अकेले घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यहां आपको प्रतिदिन के हिसाब से 2,000 से 3,000 रुपये तक खर्च करने पड़ेंगे.
ये भी पढ़ें: छोटे से ट्रैवल बैग में कैसे फिट करें ज्यादा सामान? ये 5 स्मार्ट हैक्स मिनटों में खत्म कर देंगे आपकी टेंशन
पहाड़ों की ठंडी हवाएं और शांत माहौल मैकलॉडगंज
पहाड़ों की ठंडी हवाएं और शांत माहौल पसंद करने वालों के लिए हिमाचल का मैकलॉडगंज एक नंबर जगह है. इस छोटे से शहर में तिब्बती कल्चर देखने को मिलता है. यहां सुंदर बौद्ध मठ यानी कि मॉनेस्ट्री, बहते झरने और चाय के बागान देखने लायक हैं. दिल्ली या आसपास के शहरों से यहां तक पहुंचने के लिए सस्ती बसें मिल जाती हैं. यहां ठहरने के लिए सस्ते होमस्टे और हॉस्टल आसानी से मिल जाते हैं. अगर आप 3 दिनों के लिए मैकलॉडगंज जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इसमें आपके 15,000 रुपये तक खर्च हो जाएंगे.
धार्मिक और पुरानी जगह घूमना है तो बनारस
अगर आपको धार्मिक जगहें घूमना अच्छा लगता है या फिर पुराने शहरों की वाइब आपको अच्छी लगती है, तो बनारस से बेहतरीन जगह आपके लिए कोई हो ही नहीं सकती है. यह दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक है जो गंगा नदी के खूबसूरत घाटों के लिए जाना जाता है. यहां की पतली गलियों में पैदल घूमना, सुबह बोट की सवारी करना और शाम को घाट पर आरती देखना मन को बहुत सुकून देता है. यहां आपको बहुत सस्ते होटल, धर्मशालाएं और कम पैसों में भरपेट खाना मिल जाता है. अगर आप अकेले हैं और 3 दिनों की प्लानिंग कर रहे हैं, तो बनारस को आप 12,000 रुपये में अच्छे से एक्सप्लोर कर लेंगे.
ये भी पढ़ें: कहीं आप भी तो नहीं उड़ा रहे ट्रिप पर फालतू पैसा? इन 5 गलतियों से बचें और बचाएं अपने हजारों रुपये
The post घूमने का मन है लेकिन बैंक बैलेंस नहीं दे रहा साथ? इन 5 जगहों पर कम पैसों में बना लें ट्रिप का प्लान appeared first on Prabhat Khabar.