लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

घर आई है नन्ही लक्ष्मी? बेटी के लिए चुनें ये 30 यूनिक, मॉडर्न और शुभ नाम

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Goddess Lakshmi Names for Baby Girl: घर में जब नन्ही परी का आगमन होता है, तो पूरा परिवार खुशियों से भर जाता है. हर माता-पिता अपनी बेटी में देवी लक्ष्मी का रूप देखते हैं. यही वजह है कि बेटियों का नाम माता लक्ष्मी के नाम पर(Goddess Lakshmi Names for Baby Girl) रखने का चलन हमेशा से रहा है. माना जाता है कि इन नामों का असर बच्ची के स्वभाव और उसके भविष्य पर भी पड़ता है. 

अगर आप भी अपनी बेटी के लिए माता लक्ष्मी से प्रेरित कोई बेहद खूबसूरत, आधुनिक और अर्थपूर्ण नाम तलाश रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है. यहां देवी लक्ष्मी के रूपों से प्रेरित 30 सुंदर नामों की लिस्ट नीचे दिए गए हैं. 

Goddess Lakshmi Names for Baby Girl: ट्रेडिशनल और सदाबहार नाम 

अगर आप ऐसे नाम पसंद करते हैं जो बोलने में सरल हों और जिनका धार्मिक महत्व गहरा हो, तो ये नाम आपके लिए परफेक्ट हैं:

  • अनघा: इस नाम का अर्थ होता है ‘निष्पाप’ या जो पूरी तरह पवित्र हो. माता लक्ष्मी को अनघा भी कहा जाता है. 
  • कमला: कमल के फूल पर विराजमान होने के कारण देवी लक्ष्मी को कमला कहा जाता है. यह नाम समृद्धि का प्रतीक है. 
  • पद्मा: कमल के फूल को पद्मा भी कहते हैं. यह नाम बहुत ही शांत और सुंदर लगता है. 
  • सनातनी: जिसका न कोई आदि हो और न अंत, यानी जो हमेशा रहने वाली हैं. 
  • श्री: यह देवी लक्ष्मी का सबसे मुख्य और पवित्र नाम है, जिसका अर्थ होता है धन, समृद्धि और शुभ. 
  • हरिप्रिया: भगवान विष्णु (हरि) की सबसे प्रिय, यानी माता लक्ष्मी. 
PC: Freepik

Goddess Lakshmi Names for Baby Girl: मॉर्डन और यूनिक नाम 

आजकल कई माता-पिता ऐसे नाम चाहते हैं जो सुनने में थोड़े नए और ट्रेंडी लगें, लेकिन उनका जुड़ाव हमारी संस्कृति से हो:

  • आद्या : इसका अर्थ होता है ‘पहली’ या ‘मूल शक्ति’. माता लक्ष्मी के आदि स्वरूप को आद्या कहा जाता है. 
  • दित्या: यह नाम माता लक्ष्मी का ही एक रूप है, जिसका अर्थ होता है ‘प्रार्थनाओं का जवाब देने वाली’. 
  • कियारा: हालांकि यह एक मॉर्डन नाम है, लेकिन भारतीय संदर्भ में इसे साफ, सुंदर और प्रकाशमयी (माता लक्ष्मी का तेज) माना जाता है. 

मनुश्री: माता लक्ष्मी को मनुश्री भी कहा जाता है, जिसका अर्थ होता है मन को मोह लेने वाली लक्ष्मी. 

  • सानवी: आजकल यह नाम बहुत ज्यादा ट्रेंड में है. इसका सीधा संबंध देवी लक्ष्मी से है, जिसका अर्थ है ‘जिसकी पूजा की जाए’. 
  • वरदा: वरदान देने वाली देवी. अपनी बेटी के लिए यह नाम चुनकर आप उसे खुशकिस्मती का प्रतीक बना सकते हैं. 

सुख-समृद्धि और धन को दर्शाने वाले नाम 

देवी लक्ष्मी को हम धन और ऐश्वर्य की देवी मानते हैं. यहां कुछ ऐसे नाम हैं जो समृद्धि (Goddess Lakshmi Names for Baby Girl) को दर्शाते हैं:

  • ऐश्वर्या: इस नाम का अर्थ होता है वैभव, धन और समृद्धि. 
  • धन्या : जो भाग्यशाली हो और जिसके आने से जीवन धन्य हो जाए. 
  • नंदिका: खुशियाँ देने वाली या लक्ष्मी का एक रूप जो हर जगह आनंद फैलाती है. 
  • रिद्धि: सिद्धी और समृद्धि की देवी. यह नाम घर में संपन्नता लाता है. 
  • वसुधा: इस नाम का अर्थ पृथ्वी भी होता है और माता लक्ष्मी का वह रूप जो धन-धान्य देती है. 
  • विभूति: धन, वैभव और दिव्य शक्ति का प्रतीक. 
PC: Freepik

कोमलता और सुंदरता से जुड़े नाम

अगर आप चाहते हैं कि आपकी बेटी का नाम पुकारने में बहुत कोमल और मधुर लगे, तो इन नामों को देखें:

  • चारवी: एक बेहद खूबसूरत लड़की. माता लक्ष्मी के सुंदर रूप को चारवी कहा जाता है. 
  • दीप्ता: जो हमेशा चमकती रहे, जिसके चेहरे पर माता लक्ष्मी जैसा तेज हो. 
  • जलजा: जल (पानी) से जन्मी हुई, यानी कमल का फूल और स्वयं माता लक्ष्मी. 
  • मोहनी: जो अपनी सुंदरता और सरलता से सबका मन मोह ले. 
  • शुचि: पूरी तरह से पवित्र, साफ और निश्छल. 
  • श्रीजा: माता लक्ष्मी से जन्मी हुई या जो खुद लक्ष्मी का अंश हो. 

भाग्य और शुभता के प्रतीक नाम 

माना जाता है कि बेटी के आने से घर का भाग्य बदल जाता है. ये नाम उसी शुभता (Goddess Lakshmi Names for Baby Girl) को दिखाते हैं:

  • भाग्या: किस्मत या भाग्य की देवी. 
  • मंगला: जो हमेशा सबका कल्याण और शुभ करती हैं. 
  • शिवा: कल्याणकारी और अत्यंत शुभ. देवी लक्ष्मी को भी इस नाम से पुकारा जाता है. 
  • शुभ्रा: श्वेत, साफ और गंगा जैसी पवित्र चमक वाली. 
  • सुप्रिया: जो सबको बहुत प्यारी हो और जिसका स्वभाव उत्तम हो. 
  • हर्षिता: जो हमेशा खुशियां बांटे और प्रसन्न रहे. 

यह भी पढ़ें: हर कदम पर मिलेगी कामयाबी, बच्चों के लिए देखें ‘सफलता’ और ‘जीत’ का मतलब रखने वाले ये ट्रेंडी नाम

The post घर आई है नन्ही लक्ष्मी? बेटी के लिए चुनें ये 30 यूनिक, मॉडर्न और शुभ नाम appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment