लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर नींबू लगा रही हैं? ये एक गलती पड़ सकती है भारी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Lemon for Face: खूबसूरत और साफ त्वचा पाने के लिए लोग अक्सर घरेलू नुस्खे अपनाते हैं. इन्हीं में से एक है नींबू है. कई लोगों को लगता है कि चेहरे पर सीधे नींबू लगाने से दाग-धब्बे जल्दी कम हो जाते हैं और स्किन चमकने लगती है. लेकिन ऐसा हर बार नहीं होता है. हर किसी की त्वचा अलग होती है, इसलिए जो तरीका एक व्यक्ति के लिए सही हो, जरूरी नहीं कि वह दूसरे के लिए भी सही हो. ऐसे में नींबू का इस्तेमाल सोच-समझकर करना चाहिए.

हर स्किन पर सीधे नींबू लगाना सही नहीं

Ai image

नींबू में ऐसे तत्व होते हैं जो कुछ लोगों की त्वचा पर जलन, लालपन या खुजली जैसी परेशानी पैदा कर सकते हैं, इसलिए इसे सीधे चेहरे पर लगाने की बजाय पहले अपनी त्वचा पर थोड़ा-सा लगाकर देख लेना बेहतर रहता है. अगर किसी तरह की परेशानी महसूस हो, तो इसका इस्तेमाल न करें.

एलोवेरा जेल के साथ करें इस्तेमाल

Ai image

अगर आप नींबू का इस्तेमाल करना चाहती हैं, तो इसे एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर लगा सकती हैं. एक चम्मच एलोवेरा जेल में 2 से 3 बूंद नींबू का रस मिलाएं और हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं. करीब 10 मिनट बाद साफ पानी से चेहरा धो लें. अगर लगाने के बाद जलन या चुभन महसूस हो, तो तुरंत चेहरा साफ कर लें.

शहद के साथ भी लगा सकती हैं

Ai image

नींबू के साथ शहद मिलाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. एक चम्मच शहद में 2 से 3 बूंद नींबू का रस मिलाएं और इसे 10 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें. इसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लें. पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.

इस्तेमाल करने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

Ai image

अगर चेहरे पर पिंपल, कट या कोई घाव है, तो नींबू लगाने से बचें. जिन लोगों की त्वचा बहुत जल्दी रिएक्ट करती है या एलर्जी की समस्या रहती है, उन्हें पहले किसी स्किन एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए. साथ ही किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट करना सबसे जरूरी है.

यह भी पढ़ें: महंगे बॉडी वॉश को भूल जाएंगे, घर का यह साबुन देगा पार्लर जैसा निखार

The post ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर नींबू लगा रही हैं? ये एक गलती पड़ सकती है भारी appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment