लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

गाजा में युद्धविराम का उल्लंघन?:इस्राइली हवाई हमलों में दो बच्चों समेत आठ की मौत, कई घायल; Idf ने दी ये सफाई – Israeli Strikes Kill At Least 8 In Gaza, Including 2 Children, Health Officials Say

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

इस्राइल ने सोमवार को गाजा पट्टी के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में कई हवाई हमले किए, जिनमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों और राहत एजेंसियों ने यह जानकारी दी है। दक्षिणी गाजा के खान यूनिस के अल-मवासी इलाके में एक तंबू को निशाना बनाकर हमला किया गया। इस हमले में 23 वर्षीय महिला और उसकी एक साल की बेटी की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- US-Iran Negotiations: कतर में अमेरिका से बातचीत की अटकलों पर ईरान का इनकार, अंतिम समझौते पर चर्चा अभी बाकी

अस्पताल में घायलों का इलाज जारी

नासिर अस्पताल के अनुसार, हमले से पहले लोगों को चेतावनी भी दी गई थी। इसी क्षेत्र के करारा कस्बे में एक अन्य हवाई हमले में 31 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई। अस्पताल के अनुसार, उसकी कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी और उसकी पत्नी गर्भवती है। एक अन्य हमले में खान यूनिस के तटीय इलाके में विस्थापित लोगों के तंबू पर हमला हुआ। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। घायलों को फलस्तीनी रेड क्रिसेंट द्वारा संचालित फील्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दीर-अल-बलाह में ड्रोन हमले में तीन की मौत

मध्य गाजा के दीर-अल-बलाह में ड्रोन हमले में तीन फलस्तीनियों की मौत हुई। इनमें आठ वर्षीय एक बच्चा, उसका दादा और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। अस्पताल अधिकारियों के मुताबिक, बच्चा अपनी मां से मिलने आया था। उसकी मां भी इस हमले में घायल हो गई। इस्राइली सेना ने कहा कि यह हमला एक उग्रवादी को निशाना बनाकर किया गया था, लेकिन उसकी पहचान या उसके मारे जाने की पुष्टि नहीं की। इससे एक दिन पहले रविवार को भी दक्षिणी गाजा में इस्राइली हमलों में चार लोगों की मौत हुई थी। इनमें 13 वर्षीय एक लड़की भी शामिल थी, जिसकी मौत टैंक से दागे गए गोले के छर्रे लगने से हुई।

युद्धविराम के बावजूद जारी हैं हमले

अक्तूबर में युद्धविराम लागू होने के बाद बड़े पैमाने पर लड़ाई कम हुई है, लेकिन इस्राइल लगभग रोजाना गाजा में हवाई हमले कर रहा है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, युद्धविराम के बाद से अब तक 1,045 फलस्तीनी मारे जा चुके हैं, जिनमें 360 से अधिक महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इस्राइल का कहना है कि उसके हमले केवल उग्रवादियों को निशाना बनाकर किए जा रहे हैं। इस्राइली सेना के मुताबिक, ये उग्रवादी उसके सैनिकों पर हमले की योजना बना रहे थे। वहीं, युद्धविराम के बाद से उग्रवादी हमलों में पांच इस्राइली सैनिक भी मारे गए हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अक्तूबर 2023 में युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक 73 हजार से अधिक फलस्तीनियों की मौत हो चुकी है। दूसरी ओर, 7 अक्तूबर 2023 को हमास के हमले में इस्राइल में करीब 1,200 लोग मारे गए थे और 251 लोगों को बंधक बनाया गया था।

यह भी पढ़ें- Heat: अमेरिका में भीषण गर्मी का कहर, कई राज्यों में आउटडोर गतिविधियां रद्द; लोगों के लिए कूलिंग सेंटर खोले गए

वेस्ट बैंक में भी किशोर की मौत

उधर, कब्जे वाले वेस्ट बैंक में भी इस्राइली सेना की कार्रवाई जारी रही। रामल्लाह के पास छापेमारी के दौरान 15 वर्षीय एक फलस्तीनी किशोर के सिर में गोली लगने से मौत हो गई। फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, किशोर को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय के अनुसार, इस वर्ष वेस्ट बैंक में इस्राइली सैनिकों और बसने वालों की कार्रवाई में कम से कम 59 फलस्तीनियों की मौत हो चुकी है।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी:बैंक से तय नियमों का हर कदम पर उल्लंघन,रडार पर 400 निजी सुरक्षाकर्मी; जानें अपडेट – Ram Temple Offerings Stolen In Ayodhya Rules Set By The Bank Violated At Every Step

अयोध्या चढ़ावा चोरी:चंपत राय और अनिल का अब भी पूरा हस्तक्षेप, भूमिका में बदलाव नहीं, गोपाल का भी कद बरकरार – Ayodhya Offering Theft Champat Rai And Anil Still Have Full Control No Change In Their Roles Gopal Stature Int

Aaj Ka Shabd Vishikh Suryakant Tripathi Nirala Poem Muktadal Jal Barso Badal – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:विशिख और सूर्यकांत त्रिपाठी “निराला” की कविता

Us-iran Negotiations:कतर में अमेरिका से बातचीत की अटकलों पर ईरान का इनकार, अंतिम समझौते पर चर्चा अभी बाकी – Iran Says No Talks Scheduled With Us In Qatar, Final Negotiations Yet To Begin

Meta:व्हाट्सएप जल्द लाएगा यूजरनेम फीचर, बिना मोबाइल नंबर साझा किए कर सकेंगे चैट; यूजर्स के प्राइवेसी पर फोकस – Whatsapp Username Feature Meta Privacy Update Phone Number Protection Global Rollout

West Asia Crisis:पीयूष गोयल बोले- इस्राइल और Gcc के साथ रुकी भारत की Fta वार्ता, कई देशों से संवाद जारी – Piyush Goyal India Fta Talks Gcc Israel West Asia Crisis India Greece Trade Export Target

Leave a Comment