लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप’! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

उत्तर कोरिया इस समय भीषण गर्मी से जूझ रहा है. देश के कई हिस्सों ने गर्मी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इतनी गर्मी से बचने के लिए उत्तर कोरिया की सरकार ने लोगों को कुत्ते के मांस का सूप पीने की सलाह दी है. उत्तर कोरिया ने एक बार फिर इस विवादित डिश को बढ़ावा देने की अपनी कोशिश फिर से शुरू कर दी है.

कुत्ते के मांस का सूप पीने की सलाह देने की जानकारी हांगकांग से छपने वाले अखबार साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने दी है. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने बताया है कि उत्तर कोरिया की सत्ताधारी वर्कर्स पार्टी के अखबार ‘रोडोंग सिनमुन’ ने रविवार को ये सलाह प्रकाशित की थी.

हीटवेव से बचने की जानकारी दी
‘रोडोंग सिनमुन’ ने रविवार को स्वास्थ्य संबंधी सलाह में हीटवेव से बचने के तरीके और गर्मी से जुड़ी बीमारियों के उपचार की जानकारी दी थी. एक हॉस्पिटल के सीनियर डॉक्टर ने इंटरव्यू में गर्मी की थकान और हीटस्ट्रोक के कारण दिल की बीमारी, डायबिटीज जैसी बीमारियों की चेतावनी दी थी.

कुत्ते के मांस का सूप पीने की सलाह
अखबार में तरबूज, मूंग और खीरे जैसी शरीर को ठंडक वाली चीजें देने की सलाह दी. साथ ही पौष्टिक भोजन कुत्ते के मांस का सूप, मछली का दलिया और लाल बीन्स का दलिया खाने की सलाह दी. उत्तर कोरिया में सरकार लंबे समय से इसे स्वास्थ्य टॉनिक के तौर पर बढ़ावा देती आई है. ये डिश काफी महंगी है, इस वजह से हर कोई इसे खरीदकर नहीं पी सकता है.

बता दें हर साल उत्तर कोरिया की राजधानी में खाना पकाने की प्रतियोगिता होती है. जिससे कुत्ते के मांस को खाने-पीने की चीजों से ऊंचा दर्जा मिल सके. इतना ही नहीं इसे गर्मी का सामना करने के लिए इसे देशभक्ति तरीके की तरह पेश किया जाता है.

यह भी पढ़ें: ‘पेट्रोल पंप से उन गाड़ियों को नहीं मिले पेट्रोल जो…’, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से क्या कहा?

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment