लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

क्यों भारतीय विरासत में पहचान खोज रहा पाक, सिंधु जल के लिए दुनिया का ध्यान खींचना नई चाल? ब्रिटेन आया मदद को आगे

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ब्रिटिश हाई कमिश्नर ने इस हफ्ते पाकिस्तान कल्चरल हेरिटेज को बचाने के लिए फंड का ऐलान किया. ब्रिटिश सरकार ने यह कदम ऐसे वक्त उठाया है, जब ऑस्ट्रेलिया के एम्बेसडर ने तक्षशिला की ऐतिहासिक जगह का दौरा किया. साथ ही पाकिस्तान के हेरिटेज पर ध्यान दिया. अब पाकिस्तान सिंधु घाटी सभ्यता यानी Indus Valley Civilisation को लेकर क्या कर रहा है, आइए जानते हैं. क्या ये पाकिस्तान की भारत के खिलाफ नई चाल है?  

सिंधु घाटी सभ्यता के बहाने क्या सिंधु नदी के पानी पर पड़ोसी पाक की नजर? 

दरअसल, पाकिस्तान का मकसद हो सकता है कि सिंधु घाटी सभ्यता के जरिए वो दुनिया का ध्यान सिंध नदी की तरफ दिलाना चाहता हो. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया था. तब पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव बना हुआ है.

हाल ही में पाकिस्तान लगातार इंटरनेशनल मौके पर सिंधु जल संधि को निलंबित करने के फैसले पर मुखर तौर पर विरोध कर रहा है. अब इस पुरानी सभ्यता के सहारे शायद पाकिस्तान अपनी ऐतिहासिक जड़े मजबूती के साथ प्रस्तुत कर दुनिया के सामने नया दावा करना चाहता है.  

19 जून को तक्षशिला के दौरे पर ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर टिमोथी केन पहुंचे थे. तब उन्होंने इस इलाके को सीखने के लिए एक अच्छा केंद्र बताया था. इसके बाद 24 जून को ब्रिटिश हाई कमिश्नर जेन मैरियट ने एक्स पर पोस्ट किया. इसमें पाकिस्तान की विरासत की सुरक्षा के लिए फंडिंग का ऐलान किया. 

Workers Viral Video : इन मजदूरों के आगे मशीन भी फेल, नहीं देखा होगा ऐसा टीम वर्क; देखें वायरल वीडियो

बता दें, पाकिस्तान पहले भारत का हिस्सा था, लेकिन आजादी मिलने के समय इस मुल्क को दो हिस्सों में बांट दिया. तब से पाकिस्तान अस्तित्व में आया. अब पाकिस्तान भारतीय संस्कृति में अपनी जड़ें तलाश रहा है. इसके पीछे मकसद सिंधु जल संधि के दावे या हक को मजबूती देना है

पाकिस्तान कितना पुराना बताता रहा अपना इतिहास?

पाकिस्तान अपना इतिहास 712 ईस्वी में मुहम्मद बिन कासिम की तरफ से सिंध जीतने के बाद से बताता रहा है, ऐसे में अब सिंध ुघाटी सभ्यता का जिक्र होना, इतिहास के प्रति अपने नए नए जागे प्रेम को उजागर कर रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी पहलगाम हमले के बाद कह ही चुके हैं, कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते. हाल ही में पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की धमकी दी है. 

पाकिस्तान को फंड देने के फैसले पर ब्रिटेन में आलोचना

पाकिस्तान के इस तरह के इरादे अब सवालों को घेरे में हैं. जेन मैरियट के वीडियो के बाद लोगों ने सवाल उठाया है कि यूके पाकिस्तान में ऐसे प्रोजेक्ट के लिए फंडिंग क्यों कर रहा है? वहीं, ब्रिटिश नागरिकों ने भी इस तरह के फंड को जारी करने को लेकर अपनी सरकार की आलोचना की है. पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी यानी पीपीपी के चीफ बिलावल भुट्टो जरदारी ने सभ्यता का उदाहरण देते हुए सिंधु जल संधि पर भारत के फैसले का विरोध किया था.

Venezuela Earthquake: ऊपर मलबा, नीचे कराह रही महिला ने दिया बच्चे को जन्म और फिर हुआ ये चमत्मकार

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

वेनेजुएला में तबाही के एक दिन बाद फिलीपींस में जोरदार भूकंप, 6.7 की तीव्रता से कांपी धरती

beijing plane crash hit 109 tallest building video viral China version of 9/11 Terrorist attack | बीजिंग की सबसे ऊंची बिल्डिंग से टकराया विमान, VIDEO वायरल, यूजर्स बोले

वेनेजुएला में जुड़वा भूकंप से अब तक 589 लोगों की मौत और करीब 3,000 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ईरान ने फिर बढ़ाई टेंशन, हॉर्मुज से तीन टैंकर को वापस भेजा, अब अमेरिका को दी ये नई धमकी

होर्मुज से गुजर रहे जहाज पर ईरान ने किए 4 ड्रोन हमले, भड़के ट्रंप- ‘डील का कर रहा मूर्खतापूर्ण उल्लंघन’

PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर सैकड़ों ट्रक खड़े, आम लोगों से भी जब्त हो रहा राशन

Leave a Comment