
Lifestyle Secrets: आज के समय में हर किसी की यही चाहत होती है कि वह लंबे समय तक फिट और जवान दिखे. आप ने भी अक्सर ऐसा जरूर देखा होगा कि कुछ लोग बढ़ती हुई उम्र में भी काफी ज्यादा एक्टिव, जवान और दूसरों से ज्यादा खुश रहते हैं. वहीं, कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो कम उम्र के होने के बावजूद भी उम्रदराज लगते हैं और हमेशा थके हुए दिखते हैं. क्या आपने कभी यह सोचा है कि आखिर ऐसा होता क्यों है? अगर आपके दिमाग में भी किसी को देखकर यह सवाल आता है, तो इसका जवाब उनकी लाइफस्टाइल में छिपा हुआ है. हमारी हर दिन की आदतें हमारे चेहरे, शरीर और मेंटल हेल्थ पर काफी गहरा असर डाल सकती हैं. अगर आप भी लंबे समय तक फिट और जवान दिखना चाहते हैं, तो आपको भी इन लोगों की इस खास आदतों को अपनी डेली लाइफ में शामिल कर लेना चाहिए. तो चलिए इन आदतों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

अपनी डाइट का रखते हैं खास ख्याल
जो लोग बढ़ती उम्र में भी दूसरों से जवान दिखते हैं वे अक्सर अपनी डाइट का अच्छे से ख्याल रखते हैं. ये लोग जंक और ज्यादा ही फ्राइड चीजों से दूरी रखना पसंद करते हैं. जब आप इनकी थाली में झांकते हैं तो आपको इसमें ज्यादा से ज्यादा सब्जियां, फल, दाल, ड्राई फ्रूट्स और पर्याप्त मात्रा में पानी होता है. जब आप अपनी डाइट में इस तरह की चीजों को शामिल कर लेते हैं तो आपका शरीर अंदर से स्ट्रॉन्ग होने लगता है और आपकी स्किन ज्यादा ग्लो करने भी लग जाती है. अगर आप बढ़ती उम्र में भी जवान दिखना चाहते हैं तो काफी ज्यादा शुगर लोडेड और प्रोसेस्ड चीजों से भी दूरी बनाकर रखें.
ये भी पढ़ें: 30 की उम्र के बाद आपकी ये पुरानी आदतें पड़ सकती हैं भारी, आज ही अपनाएं नया लाइफस्टाइल
रोजाना एक्सरसाइज को देते हैं वैल्यू
जो लोग बढ़ती उम्र में भी जवान दिखते हैं वे रेगुलर बेसिस पर किसी न किसी तरह की फिजिकल एक्टिविटी जरूर करना पसंद करते हैं. कुछ लोगों को योगा करना पसंद होता है तो वही कुछ लोग वॉकिंग, साइकिलिंग और लाइट एक्सरसाइज को डेली रूटीन का हिस्सा बना लेते हैं. जब आप अपने शरीर को एक्टिव रखना शुरू करते हैं तो इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और आपके शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है. हर दिन एक्सरसाइज करने से आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो बनी रहती है.

स्ट्रेस को खुद पर हावी नहीं होने देते
जब आप काफी ज्यादा स्ट्रेस लेने लगते हैं तो इसका सीधा असर आपकी स्किन पर दिखना शुरू हो जाता है. इसकी वजह से आप समय से पहले ही बूढ़े दिखने लग जाते है. वहीं, जो लोग मेंटली खुश रहते हैं वे दूसरों से ज्यादा जवान दिखते हैं. उम्र से जवान दिखने वाले लोग कभी भी छोटी-छोटी बातों को लेकर ज्यादा टेंशन नहीं लेते हैं और जितना हो सके अपने दिमाग को शांत रखने की कोशिश करते हैं. अपने दिमाग को शांत करने के लिए आप मेडिटेशन कर सकते हैं, अपना फेवरेट म्यूजिक सुन सकते हैं, फैमिली टाइम स्पेंड कर सकते हैं या फिर थोड़ी देर की नींद ले सकते हैं.
ये भी पढ़ें: क्या आपका दिमाग भी हर समय रहता है परेशान? अपनाएं ये 5 आदतें, स्ट्रेस होगा कम और मन को मिलेगा सुकून

नींद पूरी करना नहीं भूलते
अच्छी नींद लेना आपके शरीर, दिमाग और स्किन के लिए काफी जरूरी माना जाता है. जब आप अपनी नींद पूरी नहीं होने देते हैं तो आपके चेहरे पर थकान, आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स और झुर्रियां ज्यादा दिखाई देने लग जाते हैं. जो भी लोग अपनी उम्र से जवान दिखते हैं वे हर दिन कम से कम 8 घंटों की नींद जरूर पूरी करते हैं. जब आप अपनी नींद को पूरा होने का मौका देते हैं तो आपका शरीर खुद को रिपेयर करता है और साथ ही दिमाग भी हर समय फ्रेश फील करता है.
खुद की देखभाल करने में बिताते हैं समय
जो लोग दूसरों से जवान दिखते हैं वे अपने शरीर के साथ ही अपनी स्किन की देखभाल को कभी भी नजरअंदाज नहीं करते हैं. वे स्किन केयर रूटीन फॉलो करते हैं, पानी पीते हैं और खुद को जितना हो सके धूप से बचाकर रखने की कोशिश करते हैं. उनकी यही आदत उन्हें लंबे समय तक जवान और अट्रैक्टिव दिखने में मदद करती हैं. इसके अलावा जवान दिखने वाले ज्यादातर लोग स्मोकिंग और ड्रिंकिंग जैसी आदतों से खुद को दूर रखना पसंद करते हैं.
ये भी पढ़ें: कहीं आप भी तो नहीं फंसे हैं अपनी ही सोच के जाल में? ये 5 संकेत बताते हैं कि अब संभलने का समय है
The post क्यों कुछ लोग 45 की उम्र में भी दिखते हैं 30 के? उनकी लाइफस्टाइल में छिपा है जवान दिखने का सीक्रेट appeared first on Prabhat Khabar.