बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी अपनी कॉमेडी और शानदार एक्टिंग के लिए पॉपुलर हैं. उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में की हैं. लेकिन आपको बता दें, अरशद वारसी के साथ -साथ अब उनकी बेटी जेन जोई वारसी भी सोशल मीडिया पर छाईं रहती हैं. वो खूबसूरती के मामले में कई एक्ट्रेसेस को मात दे देती है. आइए जानते हैं कि वो क्या करती हैं.
क्या करती हैं अरशद वारसी की बेटी?
जेन जोई वारसी कुछ टाइम पहले वो अपने पापा अरशद वारसी के साथ एक इवेंट में स्पॉट हुई थीं, जहां से उनके कई फोटोज और वीडियोज वायरल हुए थें. लोगों ने उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ की थी. इसके बाद जेन जोई सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गईं.
ये भी पढ़ेंः तारक मेहता’ में नहीं कटेगा ‘जेठालाल’ का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
पढ़ाई कर रही हैं जेन जोई
बता दें, जेन जोई अभी पढ़ाई कर रही हैं. हालांकि उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई हैं. फिलहाल उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है. वो लाइमलाइट से दूर रहती हैं. जेन जोई के इंस्टाग्राम पर 12.3K फॉलोअर्स हैं और वो 202 लोगों को फॉलो करती हैं. जेन जोई कुछ मौकों पर अपने पापा के साथ इवेंट में नजर आई हैं जेन जोई खूबसूरती के मामले में कई स्टारकिड्स को भी पछाड़ देती हैं.
बता दें, अरशद वारसी ने मारिया गोरेटी से शादी की है. दोनों ने 14 फरवरी 1999 को निकाह और ईसाई रीति-रिवाजों से शादी की थी. उनके दो बच्चे भी हैं बेटी और बेटा जेके वारसी.
ये भी पढ़ेंः कौन हैं ओमी वैद्य? ‘3 इडियट्स’ में चतुर रामलिंगम के रोल से बटोरी सुर्खियां, अब कर रहे ये काम
अरशद वारसी का वर्क फ्रंट
अरशद वारसी के वर्क फ्रंट की बात करे तो हाल ही में वो फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में आए हैं. उनकी सीरीज प्रीतम एंड प्रेडो हाल ही में रिलीज हुई है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. एक्टर ‘धमाल 4’ का भी हिस्सा हैं. 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

