लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कौन हैं सैंड्रा कुएवास?:फुटबॉल विश्वकप में छाईं मेक्सिको की चर्चित महिला नेता, तस्वीरों ने इंटरनेट पर लगाई आग – Who Is Sandra Cuevas? Mexican Politician Trends During Fifa World Cup 2026 Celebrations

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

फीफा विश्वकप 2026 में जहां दुनिया भर की नजरें मैदान पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर टिकी हैं, वहीं मेक्सिको में एक राजनीतिक चेहरा अचानक सुर्खियों में आ गया है। मेक्सिको की पूर्व मेयर और चर्चित राजनेता सैंड्रा कुएवास इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। इसकी वजह कोई राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि विश्वकप में मेक्सिको की जीत के बाद आयोजित जश्न में उनकी मौजूदगी है। मेक्सिको की टीम ने टूर्नामेंट के अपने शुरुआती मुकाबले में जीत हासिल की, जिसके बाद हजारों प्रशंसक मेक्सिको सिटी के प्रतिष्ठित एंजेल ऑफ इंडिपेंडेंस स्मारक पर जुटे। इसी दौरान सैंड्रा कुएवास भी वहां पहुंचीं और उनके वीडियो व तस्वीरें तेजी से वायरल हो गईं।




Who is Sandra Cuevas? Mexican Politician Trends During FIFA World Cup 2026 Celebrations

सैंड्रा
– फोटो : Instagram


कौन हैं सैंड्रा कुएवास?

 

  • सैंड्रा कुएवास मेक्सिको की जानी-मानी बिजनेसवुमन और राजनेता हैं। वह 2021 से 2024 तक मेक्सिको सिटी के कुआउतेमोक की मेयर रहीं। अपने कार्यकाल के दौरान वह कई हाई-प्रोफाइल अभियानों, सार्वजनिक कार्यक्रमों और विवादों की वजह से लगातार चर्चा में रहीं।
  • 2024 में उन्होंने सीनेट चुनाव भी लड़ा था, हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बावजूद वह मेक्सिको की राजनीति में एक प्रभावशाली और चर्चित चेहरा मानी जाती हैं। समर्थक उन्हें मजबूत और बेबाक नेता बताते हैं, जबकि आलोचक अक्सर उनके कामकाज और बयानों को लेकर सवाल उठाते रहे हैं।


Who is Sandra Cuevas? Mexican Politician Trends During FIFA World Cup 2026 Celebrations

सैंड्रा कुएवास
– फोटो : Instagram


विश्वकप के जश्न में क्यों छा गईं?

 

  • मेक्सिको की जीत के बाद सैंड्रा कुएवास हजारों फुटबॉल प्रशंसकों के बीच जश्न मनाने पहुंचीं। उन्होंने समर्थकों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं, झंडे लहराए और विश्वकप के माहौल का आनंद लिया। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और इंस्टाग्राम पर वायरल हो गए।
  • हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा उस समय हुई जब भीड़ के एक हिस्से ने उनके समर्थन में ‘प्रेसिडेंशियल’ यानी ‘राष्ट्रपति’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद फुटबॉल का यह जश्न अचानक राजनीतिक बहस का विषय बन गया।


Who is Sandra Cuevas? Mexican Politician Trends During FIFA World Cup 2026 Celebrations

सैंड्रा कुएवास
– फोटो : Instagram


राष्ट्रपति से होने लगी तुलना

सैंड्रा कुएवास की मौजूदगी की तुलना मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाउम से भी की जाने लगी। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कहा कि जहां सैंड्रा प्रशंसकों के बीच मौजूद थीं, वहीं राष्ट्रपति उद्घाटन मुकाबलों में नजर नहीं आईं। यही वजह है कि विश्वकप के दौरान उनकी लोकप्रियता को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो गई। कई एनालिस्ट का मानना है कि खेल के मंच पर मिली यह चर्चा उनके राजनीतिक भविष्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Político MX (@politicomx)


Who is Sandra Cuevas? Mexican Politician Trends During FIFA World Cup 2026 Celebrations

सैंड्रा कुएवास
– फोटो : Instagram


खेल और राजनीति का अनोखा संगम

फीफा विश्वकप अक्सर खेल से आगे बढ़कर सांस्कृतिक और राजनीतिक चर्चाओं का मंच भी बन जाता है। सैंड्रा कुएवास का मामला इसका ताजा उदाहरण है। मेक्सिको की जीत के जश्न में उनकी मौजूदगी ने उन्हें एक बार फिर राष्ट्रीय सुर्खियों में ला दिया है। फिलहाल वह मैदान पर नहीं, लेकिन विश्वकप की सबसे चर्चित शख्सियतों में जरूर शामिल हो गई हैं।




Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘गूंगी गुड़िया’ टिप्पणी पर सियासत:cm फडणवीस कांग्रेस पर भड़के, विपक्षी पार्टी का माफी से इनकार; विवाद क्यों? – Maharashtra ‘gungi Gudiya’ Row: Fadnavis Slams Congress, Party Refuse To Apologise Over Sunetra Pawar Remark

यरूशलम में अल-अक्सा मस्जिद पर तनाव बढ़ा: जॉर्डन ने इस्लामिक देशों की आपात बैठक बुलाई; इस्राइल पर क्या आरोप? – Al-aqsa Mosque Jerusalem Tensions Escalate Jordan Calls Islamic Nations Emergency Meet Allegations On Israel

लाल सागर में भारतीय जहाज पर हमला:कार्गो पोत डूबा, 13 भारतीय नाविक सुरक्षित; सरकार ने क्या दिए निर्देश? – Red Sea Attack: Indian-flagged Vessel Sinks Near Yemen, Sonowal Orders Steps To Protect Seafarers

Goa:अमित शाह से मिले Cm सावंत, चुनाव से छह माह पहले सियासी सरगर्मियां बढ़ीं; St आरक्षण पर क्या आश्वासन मिला? – Goa St Reservation: Cm Pramod Sawant Meets Amit Shah, Seeks Fast-track Political Quota

खाकी फिर दागदार:यूपी पुलिस के दो सिपाहियों की ढाबे वाले पर जोर-जबर्दस्ती, युवती का अपहरण; मजदूरों से मारपीट – Khaki Tarnished Again: Up Police Constables Bully A Dhaba Owner.

कल का मौसम:सुबह बूंदाबांदी से बदली फिजा, जलभराव ने किया परेशान, कल के लिए यलो अलर्ट जारी – Morning Drizzle Changes The Weather Waterlogging Causes Inconvenience

Leave a Comment