लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कौन हैं उर्विल पटेल, जिन्होंने लखनऊ के खिलाफ 13 गेंद में जड़ी फिफ्टी? जानें संघर्ष की कहानी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Urvil Patel Profile: उर्विल पटेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए संयुक्त रूप से इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जडा. IPL 2026 के 53वें लीग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उर्विल ने 13 गेंदों में 1 चौका और 7 छक्कों की मदद से फिफ्टू पूरी की. उनकी इस पारी के बाद सवाल तेज हो गया कि आखिर उर्विल पटेल कौन हैं और कैसे वह सीएसके तक पहुंचे. 

कौन हैं उर्विल पटेल?

उर्विल का जन्म 17 अक्टूबर 1998 को गुजरात के मेहसाणा में हुआ था. वह विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेलते हैं. 27 वर्षीय उर्विल के लिए आईपीएल तक पहुंचना बिल्कुल भी आसान नहीं था. गुजरात और बड़ौदा के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले उर्विल ने पिछले सीजन यानी 2025 में चेन्नई के लिए खेलते हुए आईपीएल डेब्यू किया था. 

इससे पहले गुजरात टाइटंस ने उर्विल को 2023 सीजन के लिए 20 लाख रुपये की कीमत में खरीदा था. हालांकि गुजरात में उर्विल को मौका नहीं मिल सका. इसके बाद उर्विल पूरी तरह से टूट गए थे. लेकिन चेन्नई में आने के बाद उर्विल की मानिए किस्मत ही पलट गई.

कैसे हुई चेन्नई सुपर किंग्स में एंट्री?

गुजरात ने उर्विल को 2023 सीजन के बाद रिलीज कर दिया. 2024 के ऑक्शन में वह अनसोल्ड रहे. फिर मई 2025 में चेन्नई ने उर्विल को चोटिल वंश वेदी की जगह अपना हिस्सा बनाया. चेन्नई ने उर्विल को 30 लाख रुपये की कीमत में साइन किया. 

2025 के सीजन में उन्होंने 7 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलते हुए आईपीएल डेब्यू किया. पहले ही मैच में उन्होंने 11 गेंदों में 31 रन बनाकर बता दिया कि उनकी बल्लेबाजी की शैली कैसी है. घरेलू क्रिकेट के दिनों से ही उर्विल ने अपनी पहचान ताबड़तोड़ बल्लेबाज के रूप में बनाई. 

उर्विल के नाम सबसे तेज टी20 शतक बनाने का रिकॉर्ड 

उर्विल ने 2024-25 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान 28 गेंदों में टी20 शतक बनाया था. यह टी20 क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाज के जरिए बनाया गया संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक था. अभिषेक शर्मा भी 28 गेंदों में शतक लगा चुके हैं. 

उर्विल पटेल का करियर 

बात करें उर्विल के करियर की, तो अब तक उन्होंने 16 फर्स्ट क्लास, 29 लिस्ट-ए और 60 टी20 मुकाबले खेल लिए हैं. फर्स्ट क्लास की 27 पारियों में उन्होंने 837 रन बना लिए हैं. लिस्ट-ए की 28 पारियों में उन्होंने 942 रन स्कोर कर लिए हैं. बाकी टी20 की 60 पारियों में उर्विल 1470 रन बना चुके हैं. 

 

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश से पिछड़ा पाकिस्तान, डेब्यू पर Azan Awais का शतक; जानें कैसा रहा पहले टेस्ट का तीसरा दि

6,6,6,6,6,6… छह छक्के लगाकर CSK के उर्विल पटेल ने मचाई सनसनी, सिर्फ 13 गेंद में अर्धशतक जड़ रचा इतिहास

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Watch: ‘आज जाओ, हमें सपोर्ट की बहुत जरुरत…’, 4 लगातार हार के बाद पंजाब किंग्स के खिलाड़ी ने की अपील

IPL 2026: लगातार पांचवीं जीत से जीटी बनी नंबर वन, एसआरएच तीसरे स्थान पर पहुंची, अंकतालिका में अन्य टीमें किस स्थान पर?

आईपीएल 2026 के बीच CSK ने लिया बड़ा फैसला, टीम में शामिल हुआ ये विस्फोटक ऑलराउंडर; जानिए कौन है यह खिलाड़ी

IPL 2026 Playoff Chances: 14 मैच बाकी, GT का 99.6% और SRH का प्लेऑफ में जाने का चांस हुआ कम; देखें सभी हर टीम की संभावना

‘ये बर्दाश्त से बाहर है’; पंजाब किंग्स को लेकर फैली अफवाहों पर भड़कीं प्रीति जिंटा, जानिए क्या है पूरी बात

पैट कमिंस को क्यों मिली ऐसी सजा? GT के खिलाफ मैच में हुई गलती के लिए BCCI ने ठोका जुर्माना

Leave a Comment