लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कोलकाता को 65 रनों से रौंद SRH ने खोला जीत का खाता, KKR के काम नहीं आई रघुवंशी की फिफ्टी, हैदराबाद की जीत

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

KKR vs SRH Highlights IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रनों से हरा दिया है. यह IPL 2026 में हैदराबाद टीम की पहली जीत है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में KKR ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. SRH की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 226 रन बना डाले. विशालकाय लक्ष्य का पीछा करने आई कोलकाता पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 161 रनों पर सिमट गई.

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने कोहराम मचाया. दोनों ने मिलकर 34 गेंद में 82 रनों की सलामी साझेदारी कर दी थी. अभिषेक ने 48 रन और ट्रेविस हेड ने 46 रनों की तूफानी पारी खेली. दूसरी ओर हेनरिक क्लासेन ने 52 रनों की पारी खेल SRH को 226 रनों के स्कोर तक पहुंचाया.

होम ग्राउंड पर लड़खड़ाई KKR

अपने होमग्राउंड पर खेलने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की शुरुआत ही खराब रही. टी20 वर्ल्ड कप में 33 गेंद में शतक ठोंकने वाले फिन एलन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और पहले ही ओवर में 3 चौके और 2 छक्के लगा दिए थे. मगर वो 7 गेंद में 28 रन बनाकर हर्ष दुबे को कैच थमा बैठे. कप्तान अजिंक्य रहाणे भी केवल 8 रन बनाकर आउट हो गए.

अंगकृष रघुवंशी ने जरूर 29 गेंद में 52 रनों की जुझारू पारी खेली, जो अब ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे भी निकल गए हैं. दूसरी ओर 25.2 करोड़ में बिकने वाले कैमरून ग्रीन लगातार दूसरे मैच में फ्लॉप रहे, वो केवल 2 रन बनाकर आउट हो गए. रिंकू सिंह भी KKR की टीम को लगातार दूसरी हार से नहीं बचा पाए, उन्होंने 25 गेंद में 35 रनों की पारी खेली.

41 रन में गंवा दिए 7 विकेट

एक समय कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 10.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 120 रन बना लिए थे. केकेआर के लिए जीत आसान लग रही थी, लेकिन तभी 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर अंगकृष रघुवंशी रन आउट हो गए. यहीं से KKR की मुश्किलें बढ़ने लगी थीं. अगले महज 41 रनों के भीतर कोलकाता की टीम ने बाकी सात विकेट खो दिए थे और टीम 161 रनों पर ऑलआउट हो गई.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment