लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कोलकाता:ममता बनर्जी को लगा एक और झटका, फिरहाद हकीम ने कोलकाता के मेयर पद से दे दिया इस्तीफा – Tmc Mla Firhad Hakim Has Resigned From The Post Of Mayor Of Kolkata

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता फिरहाद हकीम ने कोलकाता के मेयर पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया है। हालांकि, इस्तीफे के कारणों को लेकर अभी आधिकारिक रूप से कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। इसी बीच तृणमूल कांग्रेस के 58 विधायको ने अलग गुट बना लिया है। जिसे विधानसभा स्पीकर की ओर से मंजरी भी दे दी गई है। 

फिरहाद हकीम टीएमसी के सबसे भरोसेमंद और प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने पहले भी ममता बनर्जी से मेयर पद छोड़ने की अनुमति मांगी थी। उस समय पार्टी नेतृत्व ने उन्हें पद पर बने रहने के लिए कहा था। लेकिन बुधवार को उन्होंने दोबारा इस्तीफे की इच्छा जताई, जिसके बाद ममता बनर्जी ने इसकी मंजूरी दे दी। बताया जा रहा है कि भाजपा सरकार बनने के बाद प्रशासनिक कामकाज में दिक्कतों के कारण उन्होंने यह फैसला लिया।

क्या फिरहाद हकीम का इस्तीफा टीएमसी के लिए बड़ा झटका है?

फिरहाद हकीम लंबे समय से टीएमसी का बड़ा चेहरा रहे हैं। वह अल्पसंख्यक समुदाय के बीच पार्टी की मजबूत पकड़ माने जाते हैं। 2018 से वह कोलकाता के मेयर पद पर थे और राज्य सरकार में कई अहम मंत्रालय भी संभाल चुके हैं। उनके इस्तीफे को पार्टी के लिए बड़ा राजनीतिक नुकसान माना जा रहा है। खासकर ऐसे समय में जब टीएमसी पहले से ही बगावत और संगठनात्मक संकट से जूझ रही है।

हाल के दिनों में कोलकाता नगर निगम के कई पार्षद भी इस्तीफा दे चुके हैं। पार्टी के भीतर लगातार असंतोष की खबरें सामने आ रही हैं। विधानसभा चुनाव में हार के बाद कई नेता खुलकर पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठा रहे हैं। इससे टीएमसी की अंदरूनी स्थिति कमजोर होती दिखाई दे रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में पार्टी के सामने संगठन को बचाए रखना बड़ी चुनौती होगी।

भाजपा सरकार बनने के बाद बदले हालात?

कुणाल घोष के मुताबिक, फिरहाद हकीम ने भाजपा सरकार बनने के बाद कामकाज में कठिनाइयों का हवाला देते हुए पद छोड़ने की इच्छा जताई थी। बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक माहौल तेजी से बदला है। कई टीएमसी नेताओं का कहना है कि सरकार बदलने के बाद विपक्षी नेताओं के लिए काम करना मुश्किल हो गया है। हालांकि भाजपा इन आरोपों को खारिज करती रही है।

 

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गाजियाबाद:नीशू आजाद ने रात में घर पर पथराव का आरोप लगाया, बालकनी में आकर गिरे पत्थर; दहशत में परिवार – Allegation Of Stone-pelting At The Home Of Cjp Activist Nishu Azad In Ghaziabad

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह:पहाड़ों की ऊंचाई से आगे सपनों की उड़ान, लेह में 326 होनहार सम्मानित – Amar Ujala Organized The Bhavishya Jyoti Award Ceremony In Leh.

एसआरसीसी में ‘दिमागी नक्सल’ पर घमासान:cjp बोली- युवाओं को उम्मीद दें, ऐसे लेबल नहीं; पीएम मोदी पर साधा निशाना – Pm Modi Dimagi Naxal Remark At Srcc Sparks Controversy, Cjp Criticises Statement

प्रयागराज :साइबर अपराधियों ने पुलिस को ही दिखाया आईना, डीसीपी सिटी का एक्स हैंडल हैक, 100 से ज्यादा पोस्ट – Dcp City X Handle Hacked; Suspicious Post Sparks Alarm; Profile Picture Also Changed.

रस्सी जल गई पर बल नहीं गया:’पाकिस्तान ही एशिया कप जीतने का हकदार’, भारत से शर्मनाक हार के बाद बोले वहाब रियाज – Pakistan Are The Best Side In This Asia Cup To Lift The Trophy: Wahab Riaz

यूपी में पांच की मौत:दिव्यांग की ट्राईसाइकिल बचाने में डंपर से भिड़ा टेंपो; दो बच्चों समेत पांच की गई जान – Tempo Collides With Dumper In Sambhal While Trying To Avoid A Differently-abled Person Tricycle Many Died

Leave a Comment